• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Amish Kumari by Amish Kumari
September 9, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cg News :  धमतरी, 9 सितंबर 2026

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से धमतरी जिले के देवपुर निवासी शशिकांत भरत की स्वास्थ्य संबंधी गंभीर स्थिति सामने आने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इसका संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

READ ALSO

Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; सर्चिंग में मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में जमा था विस्फोटक और हथियार

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

दूरभाष पर बातचीत के दौरान 29 वर्षीय शशिकांत भरत ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह भटगांव आईटीआई में अध्ययनरत थे। 11 नवंबर 2016 को ग्राम दुगली के पास धमतरी से लौटते समय शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच उनका सड़क हादसा हुआ था। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं और इसके बाद सर्वाइकल संबंधी समस्या के कारण उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता प्रभावित हुई। शशिकांत के अनुसार, दुर्घटना के बाद वह करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। वर्तमान में उनकी शारीरिक स्थिति ऐसी है कि वे स्वयं चलने-फिरने, उठने-बैठने और दैनिक नित्यक्रियाएं करने में सक्षम नहीं हैं तथा अधिकांश समय बिस्तर पर ही रहते हैं। परिवार में अकेला हूँ । माँ ही ध्यान रखती है।

शशिकांत का उपचार धमतरी और रायपुर सहित विभिन्न अस्पतालों में कराया जा चुका है। इनमें क्रिश्चियन हॉस्पिटल धमतरी, एकता हॉस्पिटल धमतरी, गुप्ता हॉस्पिटल धमतरी, विशाखापट्टनम के अस्पताल, श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर, मित्तल हॉस्पिटल रायपुर और एम्स रायपुर शामिल हैं। परिवार के अनुसार, अब तक उनके उपचार में काफ़ी रुपये खर्च हो चुके हैं, बावजूद इसके उनकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। शशिकांत ने मुख्यमंत्री से आगे के उपचार के लिए शासकीय सहयोग उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उनकी बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी तथा उपचार के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री की इस पहल से शशिकांत और उनके परिवार में बेहतर उपचार की उम्मीद जगी है। जिला प्रशासन द्वारा भी प्रकरण में आवश्यक समन्वय करते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शशिकांत भरत ने मुख्यमंत्री  का आभार जताया ।

शशिकांत भरत ग्राम देवपुर, तहसील नगरी, जिला धमतरी के निवासी हैं। उनके पिता श्री जयलाल भरत आईटीआई मुकुंदपुर में सहायक वर्ग-2 के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता श्रीमती सुमरिता भरत जिला रोजगार कार्यालय, धमतरी में चौकीदार के रूप में सेवाएं दे रही हैं। आबादी भूमि पर निर्मित मकान में निवास करते हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रकरण का संज्ञान लेकर सीधे पीड़ित से संवाद करना शासन की संवेदनशीलता और जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; सर्चिंग में मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में जमा था विस्फोटक और हथियार

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई

October 31, 2026
Next Post

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में तीन और सरकारी छुट्टी का ऐलान, जानिए कब रहेगा अवकाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सप्ताह के पहला दिन इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अपार धन लाभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!

आज इन राशि वालों के लिए नई उम्मीदों से भरा रहेगा दिन, मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़िए दैनिक राशिफल!

August 4, 2026
आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल

आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल

December 19, 2025

Rashifal For Today : सिंह समेत इन राशि की बदल सकती है जिंदगी, नौकरी-व्यापार में मिल सकता है बड़ा आर्थिक लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल

August 31, 2026
छत्तीसगढ़ में शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, 3 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ में शिवरीनारायण मेले में आकाश झूला टूटा, 6 लोग गिरे, 3 की हालत गंभीर

February 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • November Bank holiday: दिवाली से लेकर छठ तक; नवंबर में कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की छुट्टियों की लिस्‍ट
  • IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; सर्चिंग में मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में जमा था विस्फोटक और हथियार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR