CG Train Cancelled: रायपुर-दुर्ग रूट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने 13 से 15 सितंबर तक 11 मेमू ट्रेनों का कुछ स्टेशनों पर ठहराव रद्द कर दिया है (CG Train Cancelled) । रेलवे के अनुसार, C और D केबिन में सुरक्षा और जरूरी काम किया जाना है। इसी वजह से यह बदलाव किया गया है।
CG Train CancelledC केबिन पर रायपुर से चलने वाली 5 मेमू ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं होगा, (CG Train Cancelled) जबकि D केबिन पर रायपुर आने वाली 6 मेमू ट्रेनों को भी ठहराव नहीं मिलेगा। यात्रियों को इन तीन दिनों में ट्रेन से सफर करने से पहले अपनी ट्रेन का स्टॉपेज जरूर जांच लेना चाहिए।
‘C’ केबिन पर ठहराव हटाई गई गड़िया
(1) 68703 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेंजर
(2) 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर
(3) 68764 रायपुर–तोड़ोकी मेमू पैसेंजर
(4) 68717 रायपुर–दुर्ग मेमू पैसेंजर
(5) 68709 रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh news today: रायपुर में गणेश चतुर्थी समेत 5 पर्वों पर मांस-मटन की बिक्री बैन, नगर निगम का आदेश!
‘D’केबिन पर ठहराव हटाई गई गड़िया
(1) 68730 डोंगरगढ़–रायपुर मेमू पैसेंजर
(2) 68702 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर
(3) 68704 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर
(4) 68765 तोड़ोकी–रायपुर मेमू पैसेंजर
(5) 68708 दुर्ग–रायपुर मेमू पैसेंजर
(6) 68706 डोंगरगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर















