Chhattisgarh news Raipur: राजधानी में पूरी तरह बंद रहेगी मांस-मटन दुकानें, खुली मिली दुकान तो होगी सख्त कार्रवाई, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला
14 और 15 सितंबर को प्रतिबंधित रहेगी बिक्री
आज गणेश चतुर्थी और 15 को पर्यूषण पर्व के लिए बिक्री पर रोक
रायपुर: Mutton Shops Closed in Raipur आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का त्योहार बहुत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जो बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता हैं। इसे विनायक चतुर्थी या गणेश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। जिसको लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी है। वहीं गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) और जैन समाज के पर्युषण पर्व समेत पांच प्रमुख पर्वों को देखते हुए राजधानी रायपुर में मांस मटन की ब्रिकी पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में रायपुर नगर निगम आदेश भी जारी कर दिया है।
बेचते पाए जाने पर होगी कार्रवाई
Mutton Shops Closed in Raipur जारी आदेश के अनुसार, आज 14 सितंबर और कल 15 सितंबर को राजधानी रायपुर मांस मटन की ब्रिकी पूरी तरह रोक रहेंगी। नगर निगम की टीम होटल और अन्य ऐसे स्थानों पर भी नजर रखेगी, जहां मांस-मटन की बिक्री या परोसे जाने की संभावना है। इस दौरान अगर बेचते पकड़ाए तो मांस-मटन को तत्काल जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बिक्री मिली तो मौके पर सामान जब्त होगा
Chhattisgarh news Raipurनिगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद अगर कोई होटल, दुकान या अन्य प्रतिष्ठान मांस-मटन बेचते हुए मिला तो मांस-मटन को तत्काल जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
















