• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42 इंस्पेक्टर.. साय सरकार ने जारी किया आदेश

Amish Kumari by Amish Kumari
September 16, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के GST विभाग में वाणिज्यिक कर निरीक्षक बने 42 कर्मचारियों को अब अपने पुराने पद पर लौटना होगा। ये सभी कर्मचारी पहले लिपिक के पद पर काम कर रहे थे। 2021 और 2022 में हुई सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए इन्हें वाणिज्यिक कर निरीक्षक बनाया गया था। बाद में इस परीक्षा और चयन प्रक्रिया को लेकर शिकायतें सामने आईं, जिसके बाद विभाग ने जांच कराई। जांच में परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठे।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; सर्चिंग में मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में जमा था विस्फोटक और हथियार

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

 

चयनित कर्मचारियों की उत्तर-पुस्तिकाओं में कई जवाब एक जैसे मिले। कुछ मामलों में दोबारा जांच के बाद नंबर बढ़ने की बात भी सामने आई। इसके अलावा परीक्षा में कौन-कौन कर्मचारी शामिल हुए थे, इसका रिकॉर्ड भी जांच के दौरान नहीं मिला। जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य कर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने 2021 और 2022 की सीमित भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया। इसी के साथ परीक्षा के आधार पर हुआ 42 कर्मचारियों का चयन भी निरस्त कर दिया गया है। अब सभी कर्मचारियों को उनके मूल लिपिक पद पर वापस भेजा जाएगा।

 

 

जांच में मिलीं कई गड़बड़ियां

जांच समिति को कई चयनित अभ्यर्थियों की कॉपियों में एक जैसे जवाब मिले। कुछ जवाब मॉडल आंसर से भी काफी मिलते-जुलते पाए गए। GST की धाराओं और नियमों से जुड़े सवालों में भी जवाबों की समानता सामने आई। गणित के कुछ सवालों में अभ्यर्थियों ने बिना रफ वर्क दिखाए सीधे उत्तर लिखे थे। वहीं, डॉ. खूबचंद बघेल की जीवनी पर पूछे गए निबंध में भी कुछ चयनित अभ्यर्थियों के जवाब एक जैसे पाए गए। जांच के दौरान परीक्षा केंद्र की उपस्थिति पंजी नहीं मिली। ऐसे में विभाग के पास यह बताने वाला मूल रिकॉर्ड नहीं था कि परीक्षा में कौन-कौन अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

 

मेरिट कैसे बनी, इसका भी पूरा रिकॉर्ड नहीं

जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा की समेकित अंक तालिका तैयार नहीं की गई थी। इसकी वजह से यह साफ तौर पर पता लगाना मुश्किल था कि किस अभ्यर्थी को कितने नंबर मिले और मेरिट सूची किस आधार पर तैयार की गई। उत्तर-पुस्तिकाओं में ऐसी कोडिंग व्यवस्था नहीं थी, जिससे कॉपी जांचने वाले व्यक्ति को अभ्यर्थी की पहचान पता न चले। यानी कॉपी जांचने के दौरान यह जानकारी सामने आ सकती थी कि उत्तर-पुस्तिका किस अभ्यर्थी की है।

 

दोबारा जांच में बढ़े नंबर

जांच समिति के मुताबिक, कुछ अभ्यर्थियों की उत्तर-पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराया गया। इसमें कुछ चयनित अभ्यर्थियों के नंबर बढ़े और इसके बाद वे चयन सूची में शामिल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में चयन समिति से जुड़े अधिकारी भी शामिल थे। जांच में यह भी पाया गया कि परीक्षा से पहले पदों का वर्गवार बंटवारा आरक्षण रोस्टर के हिसाब से नहीं किया गया था। किस वर्ग के लिए कितने पद तय किए गए थे, इसका निर्धारण तय प्रक्रिया के अनुसार नहीं हुआ। विभाग के अनुसार, इससे पात्र कर्मचारियों को समान अवसर देने की व्यवस्था प्रभावित हुई।

 

उत्तर-पुस्तिकाओं का पूरा हिसाब भी नहीं मिला

2021 और 2022 की परीक्षा में इस्तेमाल हुई उत्तर-पुस्तिकाओं का पूरा रिकॉर्ड भी जांच में नहीं मिला। खरीदी गई, इस्तेमाल की गई और बची हुई उत्तर-पुस्तिकाओं की संख्या में अंतर पाया गया। इस पूरे मामले के बाद 42 कर्मचारियों को वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर नहीं रखा जाएगा। उन्हें उनके मूल लिपिक पद पर वापस भेजा जाएगा। यानी जिस पद और पदस्थापना से वे निरीक्षक बने थे, अब उन्हें उसी मूल पद और जगह पर वापस माना जाएगा।

 

2021 भर्ती के 21 कर्मचारी

आकाश त्रिपाठी, दिव्य प्रकाश वर्मा, भरत लाल साहू, ओम नारायण बघेल, संतु राम सलाम, नीरज श्रीवास्तव, अमित हुमने, भूषण कुर्रे, तोमन लाल भुआर्या, यज्ञेश दीवान, पुष्पेंद्र करश, विधान रंजन कुल्लू, युगल किशोर साहू, मलिक राम बांधे, लाल साय राम, गो शिवेंद्र टांडे, सत्य नारायण नेताम, मोनिका दीवान, जितेंद्र नेताम, दुरूपरसाय मांझी और अनिल कुमार जांगड़े।

 

2022 भर्ती के 21 कर्मचारी

Chhattisgarh top newsसुरेश कुमार गुप्ता, प्रभात चन्द्र तिवारी, अजय कौशिक, हितेश कुमार दुबे, दीपा उधवानी, रितु सोनकर, दीपेश कुमार साहू, गायत्री सिन्हा, गजेंद्र कुमार तिवारी, ओम प्रकाश साहू, मनीष चेलक, ताम्रध्वज साहू, नंदनी साहू, दीपक तुरियाकर, अमर सिंह कंवर, उदयराम ध्रुव, रमेश कुमार धृतलहरे, दीप्ति मरकाम, चंद्रकांत ठाकुर, दीपक कुजूर और राकेश कुमार मिंज।

 

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; सर्चिंग में मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में जमा था विस्फोटक और हथियार

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ पुलिस में 128 पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : राज्योत्सव पर विशेष लेख : किसानों की हित में फैसलों से मजबूत हो रही छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई

October 31, 2026
Next Post

Raigarh News : लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 83,650 के स्तर पर पहुंचा..

हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 83,650 के स्तर पर पहुंचा..

November 10, 2025
खाली मकान में सेंधमारी : कोतवाली पुलिस ने चोरी में शामिल एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*

खाली मकान में सेंधमारी : कोतवाली पुलिस ने चोरी में शामिल एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*

August 21, 2025
महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा : मुख्यमंत्री साय

महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा : मुख्यमंत्री साय

February 19, 2026

छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी।

January 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कब और कहां फ्री में देखें मैच
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता; सर्चिंग में मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में जमा था विस्फोटक और हथियार
  • Mirzapur The Movie OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’, जानें कब और कहां देखें फिल्म
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR