• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

Amish Kumari by Amish Kumari
September 16, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Big breaking उत्तर अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत से टकराने वाले पाकिस्तानी नौसेना के जहाज का नाम PNS Hunain है। यह पाकिस्तान नौसेना का यारमूक-क्लास ऑफशोर पेट्रोल वेसल है, जो भारतीय युद्धपोत से टकरा गया। इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि PNS Hunain पाकिस्तान नौसेना की चल रही SEASPARK-2026 exercise में शामिल है। पाकिस्तान ने इस बड़े नौसैनिक अभ्यास की शुरुआत दो सितंबर को कराची से की थी। अभ्यास में पांच दिन का Karachi port phase और उसके बाद North Arabian Sea में दो दिन का Sea phase शामिल था।

 

READ ALSO

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

 

कैसे टकराए भारत और पाकिस्तान के वॉरशिप

 

15 सितंबर की शाम व्यापक maritime activity के दौरान उत्तर अरब सागर में पाकिस्तान का PNS Hunain भारतीय नौसेना के एक frontline warship के बेहद करीब आ गया। भारतीय पक्ष के अनुसार पाकिस्तानी जहाज तेज गति से असुरक्षित और गैर-पेशेवर तरीके से चल रहा था, जिसकी वजह से दोनों जहाजों में टक्कर हो गई। घटना अरब सागर में हुई। इस टक्कर में PNS Hunain बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस युद्धपोत पर करीब 130 पाकिस्तानी सैनिक मौजूद थे। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त PNS Hunain को वापस कराची हार्बर की ओर भेजा गया।

भारतीय Navy warship को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

 

Read more Chhattisgarh news: झीरम कांड; 13 साल की सुनवाई के बाद 10 आरोपियों पर अदालत का फैसला

भारत ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान के कार्यवाहक राजदूत को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज ने conduct April 1991 के भारत पाकिस्तान के बीच हुए समझौते के Article 10 का सीधा उल्लंघन किया था।

 

भारत पाकिस्तान के बीच क्या है समझौता

इस घटना ने साल 1991 के द्विपक्षीय समझौते के तहत सैन्य अभ्यास और युद्धाभ्यास के लिए अग्रिम सूचना तथा सुरक्षित आवाजाही के प्रावधानों को फिर से चर्चा में ला दिया है। इसे पहले भी एक 16 जून 2011 को ऐसी ही दुर्घटना हुई थी। पाकिस्तानी जहाज PNS Babur और भारतीय युद्धपोत INS Godavari के बीच अदन की खाड़ी में हुई थीं। भारत ने उस समय भी इसका विरोध दर्ज किया था।

 

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह समझौता मिलिट्री एक्सरसाइज़, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही के बारे में पहले से सूचना देने से जुड़ा है। इस समझौते में सैन्य अभ्यास और गतिविधियों से जुड़े नियम शामिल हैं, जिनमें दोनों देशों की सेनाओं के बीच संभावित खतरनाक टकराव को रोकने के उपाय हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए समझौते में खास बात यह है कि एक-दूसरे के करीब सैन्य प्लेटफॉर्म (जैसे जहाज या पनडुब्बी) के संचालन से जुड़े एहतियाती उपाय भी शामिल हैं।

 

दूरी को लेकर क्या हैं नियम

 

अनुच्छेद 10 में कहा गया है: किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए एक दूसरे के नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों को एक-दूसरे से तीन नॉटिकल मील (NM) से कम दूरी पर नहीं आना चाहिए। यानी जब भारतीय और पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज या पनडुब्बियां अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हों, तो वे एक-दूसरे से कम से कम तीन नॉटिकल मील की दूरी बनाए रखें। तीन नॉटिकल मील लगभग 5.56 किलोमीटर के बराबर होता है, जो दुर्घटना या खतरनाक टकराव की संभावना को कम करने के लिए न्यूनतम दूरी है।

 

दोनों देशों की नौसेनाओं में कब कब हुआ टकराव

 

पिछले कुछ दशकों में भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच तनावपूर्ण आमना-सामना की कई घटनाएं हुई हैं।

‘सोसाइटी फॉर पॉलिसी स्टडीज़’ के मैरीटाइम रिसर्च ग्रुप की 2024 की एक रिपोर्ट में 1995 की एक घटना का ज़िक्र है, जिसमें इंडोनेशिया में हो रहे इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में शामिल भारतीय नौसेना के एक जहाज़ के ऊपर पाकिस्तान नौसेना के ‘अलौएट’ (Alouette) हेलीकॉप्टर खतरनाक रूप से कम ऊंचाई पर उड़े थे।

इसी रिपोर्ट में 1996 की एक और घटना का ज़िक्र है। अरब सागर में पाकिस्तान के ‘सी स्पार्क’ अभ्यास से जुड़ी निगरानी के दौरान पाकिस्तान नौसेना के ‘अलौएट’ हेलीकॉप्टर और भारतीय नौसेना के ‘सी किंग’ हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर होते-होते बची थी।

ये घटनाएं बताती हैं कि जब दोनों देशों के बीच औपचारिक रूप से युद्ध ना भी हो रहा हो, तब भी दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी भरोसा बढ़ाने वाले तंत्र क्यों ज़रूरी हैं और समझौतों पर अमल करना कितना जरूरी है।

 

समुद्री नेविगेशन के नियम का पालन है जरूरी

 

बता दें कि नौसेना के जहाज़ आम कॉमर्शियल जहाज़ों से काफी अलग होते हैं। वे अक्सर निगरानी, एक्सरसाइज़, पेट्रोलिंग और दूसरे मिलिट्री मिशन चलाते हैं, कभी-कभी ऐसे इलाकों में जहां अलग-अलग देशों के जहाज़ एक साथ चल रहे होते हैं। इस वजह से समुद्री नेविगेशन के नियमों का पालन करना बहुत ज़रूरी हो जाता है। समुद्र में टक्कर रोकने के लिए इंटरनेशनल रेगुलेशन, जिन्हें आम तौर पर COLREGs कहा जाता है, जहाज़ों की आवाजाही के नियम तय करते हैं और इनका मकसद टक्कर को रोकना होता है।

 

क्या हैं समुद्री नेविगेशन के नियम

 

हर जहाज को हर समय आंखों, कानों और अन्य उपलब्ध साधनों से पूरी सतर्कता रखनी चाहिए ताकि आसपास के खतरों और अन्य नावों का पता चल सके।

प्रत्येक पोत को हमेशा एक सुरक्षित गति से चलना चाहिए ताकि यातायात, दृश्यता और परिस्थितियों के अनुसार समय पर रोका या मोड़ा जा सके।

यदि कोई संदेह हो, तो यह माना जाना चाहिए कि टक्कर का जोखिम मौजूद है।

रडार का उपयोग करते समय नाविकों को उसकी सीमाओं की पूरी समझ होनी चाहिए।

टक्कर से बचने के लिए उठाया गया कदम स्पष्ट और समय पर होना चाहिए।

जब दो पावर-संचालित जहाज आमने-सामने आ रहे हों, तो दोनों को अपने दाहिने (Starboard/Right) की ओर मुड़ना चाहिए ताकि वे एक-दूसरे के बाईं तरफ से निकल सकें।

जब दो जहाज एक-दूसरे को काट रहे हों, तो जिस जहाज के दाईं ओर दूसरा जहाज हो, उसे रास्ता छोड़ना  होगा।

Big breakingएक पोत को रास्ता छोड़ना होता है और दूसरे को अपनी गति व दिशा बनाए रखनी होती है, लेकिन यदि रास्ता देने वाला पोत न हटे, तो दूसरे पोत को खुद कार्रवाई करनी पड़ती है।

Related Posts

देश

Mecca missile alert: मक्का शहर में मिसाइल अटैक! इतिहास में पहली बार मक्का में हवाई हमले का अलर्ट

September 16, 2026
देश

Boeing 737 Emergency Landing: हवा में फटा विमान का टायर, फ्लोर के हो गए टुकड़े; हुई खौफनाक इमरजेंसी लैंडिंग

September 16, 2026
देश

Agartala Delhi Flight Diverted: indiGo विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, विमान में धुआं दिखने पर लिया फैसला

September 15, 2026
देश

Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी

September 15, 2026
देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
देश

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

September 13, 2026
Next Post

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से कब्जा

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से कब्जा

July 26, 2026
कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

July 29, 2025
बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना हुई शुरू, NDA या महागठबंधन किसको मिलेगा सिंहासन!

बिहार में विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना हुई शुरू, NDA या महागठबंधन किसको मिलेगा सिंहासन!

November 14, 2025
भीषण सड़क हादसा; जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार बस पलट ने से 50 यात्री घायल

भीषण सड़क हादसा; जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार बस पलट ने से 50 यात्री घायल

May 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Gold Hallmarking Fee Hike: त्योहारों के सीजन में सोने की ज्वैलरी पर बढ़ा हॉलमार्किंग चार्ज, 45 से बढ़कर 75 रुपये हुई फीस, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर को जिले में जलेंगे 5 लाख दीप
  • The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR