• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Cg Currents News : विशेष लेख : सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

Amish Kumari by Amish Kumari
September 19, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cg Currents News :  अम्बिकापुर 19 सितम्बर 2026

अम्बिकापुर : विशेष लेख : सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पेंशनधारियों के लिए अच्छी खबर, अब उप डाकघर में बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

Chhattisgarh samachar: दीपावली और छठ पर रेलवे की राहत, इस रूट के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की ‘सेवा सेतु’ पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डिजिटल तकनीक के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक मंच पर लाते हुए अब प्रदेशवासियों को 900 से अधिक शासकीय सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डिजिटल सुशासन को प्राथमिकता देते हुए सेवाओं की पहुंच शहरों के साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक बढ़ाई जा रही है। सेवा सेतु का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत देना और सेवाओं को उनके घर अथवा नजदीकी केंद्र तक पहुंचाना है।

डॉली गंधर की कहानी, सेवा की उपयोगिता का उदाहरण
अम्बिकापुर निवासी सुश्री डॉली गंधर का अनुभव सेवा सेतु की उपयोगिता को सामने लाता है। उनके आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि के कारण बैंक खाता खुलवाने में परेशानी आ रही थी। बैंक खाता नहीं होने से छात्रवृत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रभावित थी। डॉली ने सेवा सेतु केंद्र में आवेदन किया। आवश्यक प्रक्रिया के बाद आधार कार्ड में नाम संबंधी त्रुटि का निराकरण किया गया। अब उनके लिए बैंक खाता खुलवाने और छात्रवृत्ति से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाना आसान हो गया है। उन्होंने समस्या के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। यह उदाहरण बताता है कि किसी दस्तावेज में छोटी सी त्रुटि भी नागरिक के लिए बैंकिंग, शिक्षा और अन्य शासकीय सुविधाओं तक पहुंच में बाधा बन सकती है। ऐसे मामलों में सेवा सेतु केंद्र समाधान तक पहुंचने का सरल माध्यम बन रहे हैं।

एक मंच पर अनेक सेवाएं
सेवा सेतु के माध्यम से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, भू-अभिलेख एवं राजस्व संबंधी सेवाएं, नाम संशोधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा श्रम विभाग से जुड़ी सेवाओं सहित अनेक सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं। नागरिक ऑनलाइन आवेदन करने के साथ उसकी स्थिति भी देख सकते हैं। डिजिटल प्रमाण पत्रों में फत् आधारित सत्यापन, ैडै और ॅींजे।चच अलर्ट जैसी सुविधाएं सेवा प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने में सहायक हैं।

गांव तक पहुंच रही डिजिटल सेवा
सेवा सेतु की खासियत इसका ग्रामीण क्षेत्रों तक विस्तार है। ग्राम पंचायत स्तर पर भी विभिन्न सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इनमें विवाह प्रमाण पत्र, भवन अनुज्ञा, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई व्यवस्था और नाम परिवर्तन जैसी सेवाएं शामिल हैं। पंचायत सचिवों, सेवा सेतु केंद्र संचालकों और संबंधित कर्मचारियों के प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय स्तर पर सेवा वितरण को मजबूत किया जा रहा है। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए जिला या तहसील मुख्यालय जाने की जरूरत कम होगी और समय व आने-जाने के खर्च की बचत होगी।

डिजिटल व्यवस्था से बढ़ी पारदर्शिता
ऑनलाइन आवेदन और ट्रैकिंग व्यवस्था नागरिकों को अपने आवेदन की प्रगति जानने की सुविधा देती है। डिजिटल माध्यम से सेवा वितरण में मैनुअल प्रक्रिया कम करने, जवाबदेही बढ़ाने और कागज रहित व्यवस्था को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण की यह यात्रा 2003 में ब्भ्व्प्ब्म् के माध्यम से शुरू हुई और 2015 में ई-डिस्ट्रिक्ट के विस्तार के साथ आगे बढ़ी। सेवा सेतु इस व्यवस्था को व्यापक और एकीकृत स्वरूप देते हुए विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक मंच पर ला रहा है।

नागरिक के करीब पहुंचता शासन
सेवा सेतु का व्यापक उद्देश्य केवल सेवाओं को ऑनलाइन करना नहीं, बल्कि शासन और नागरिक के बीच की दूरी कम करना है। डॉली गंधर जैसे नागरिकों की समस्याओं का समाधान इस व्यवस्था की वास्तविक उपयोगिता को रेखांकित करता है। दस्तावेज संबंधी समस्या दूर होने से उनके लिए बैंक खाता और छात्रवृत्ति की राह आसान हुई। यही सेवा सेतु की मूल भावना हैकृसेवा को नागरिक के करीब लाना, प्रक्रिया को सरल बनाना और तकनीक के माध्यम से सुशासन को अधिक सुलभ बनाना।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पेंशनधारियों के लिए अच्छी खबर, अब उप डाकघर में बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

November 4, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: दीपावली और छठ पर रेलवे की राहत, इस रूट के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

November 4, 2026
छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan 33rd Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन की 33वीं किस्त जारी

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा बनाई प्रदेश चुनाव टोली, यहां देखें लिस्ट

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : राज्योत्सव–2026 : श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण पहल, 54 हजार से अधिक हितग्राहियों के बैंक खातों में 16.94 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित

November 3, 2026
Next Post

Airtel: Airtel ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान; मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, 18 OTT ऐप्स का एक्सेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर

October 7, 2026
मंत्री  केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

August 15, 2025
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 10 सुपरफूड्स, आज से ही डाइट में करें शामिल

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 10 सुपरफूड्स, आज से ही डाइट में करें शामिल

May 8, 2026
आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर

आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर

May 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Ghee Butter Price Hike: आम आदमी को महंगाई की मार! 50 रुपये तक बढ़े घी-बटर के दाम, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पेंशनधारियों के लिए अच्छी खबर, अब उप डाकघर में बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
  • Loan Rates: दिवाली से पहले इस सरकारी बैंक ने महंगा किया लोन; बढ़ाया MCLR, इस दिन से नई दरें लागू
  • Gold Silver price: दिवाली-धनतेरस से पहले सोने-चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा रेट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR