• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार — लूटी गई बाइक बरामद

Amish Kumari by Amish Kumari
September 21, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News : *रायगढ़, 21 सितंबर* । बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूटपाट की घटना में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की गई एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BF 9616, कीमत करीब ₹60,000 बरामद की है। दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई — 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तमिलनाडू से लापता 18 वर्षीय युवती की सकुशल दस्तयाबी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी में मिली सफलता

Read More : Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छुपाई लाश; 30 दिन बाद ऐसे खुला राज

जानकारी के अनुसार ग्राम गोतमा, थाना पुसौर निवासी गजानन प्रधान (32 वर्ष) ने दिनांक 19 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह सब्जी बिक्री का काम करता है। दिनांक 15 सितंबर 2026 को दोपहर में अपनी मोटरसाइकिल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 13 BF 9616 से सब्जी बिक्री की रकम जमा करने हटरी चौक रायगढ़ जा रहा था। इसी दौरान करीब दोपहर 2:30 बजे वह बड़पारा शराब भट्ठी में शराब खरीदने गया। वहां दो व्यक्ति उसके पास आए और शराब पीने के लिए ₹100 मांगने लगे। प्रार्थी ने उन्हें ₹100 दे दिए, जिसके बाद आरोपियों ने उससे शराब की मांग की और गाली-गलौच करते हुए हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी शर्ट की ऊपर वाली जेब में रखे ₹5,000 नगद निकाल लिए और मोटरसाइकिल की चाबी भी छीन ली। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने-पीटने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात दो आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 523/2026, धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही प्रार्थी एवं गवाहों से आरोपियों के हुलिए और घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान संजय शर्मा उर्फ सोनू पिता प्रताप शर्मा, उम्र 30 वर्ष एवं गणेश शर्मा पिता प्रताप शर्मा, उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा रायगढ़ के रूप में की।

कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थी से पहचान कार्रवाई कराई, जिसमें प्रार्थी द्वारा दोनों की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों ने लूटी गई ₹5,000 की नगद रकम खाने-पीने में खर्च होना बताया। आरोपी संजय शर्मा उर्फ सोनू द्वारा दिए गए मेमोरण्डम के आधार पर पुलिस ने लूटी गई काले रंग की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BF 9616, कीमत ₹60,000 बरामद कर जब्त की।

प्रकरण में पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों संजय शर्मा उर्फ सोनू एवं गणेश शर्मा को आज दिनांक 21 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली पुलिस द्वारा एक दिन पूर्व भी लूटपाट के एक अन्य मामले में एक युवक एवं दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। गंभीर आपराधिक घटनाओं में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं लूट की संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की जा रही है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक ऐनू कुमार देवांगन, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकार तथा आरक्षक कमलेश यादव, शिव विभोर मिश्रा, बीरबल भगत एवं प्रदीप चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Read More : Cg News Raipur : जिस पानी के लिए मीलों चलती थीं महिलाएं, अब साय सरकार में वही जल पहुंच रहा घर की चौखट तक

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*-

*“लूट, मारपीट एवं अन्य गंभीर आपराधिक घटनाओं में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं लूटी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की जा रही है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी ”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात में कोतरारोड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई — 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — तमिलनाडू से लापता 18 वर्षीय युवती की सकुशल दस्तयाबी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी में मिली सफलता

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की नौवीं संध्या में कथकली, ओड़िसी, लोक संगीत और सूफी गायन की रहेगी धूम

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: आठवीं संध्या में मायरा ने दी कथक की प्रस्तुति

September 22, 2026
Next Post

Indian railway: दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; चेक करें पूरा शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारत में ऑनलाइन पैसे वाले ‘Game’ पर लगा प्रतिबन्ध, देखे किन -किन गेमिंग प्लेटफार्म लगेगा जुर्माना!

भारत में ऑनलाइन पैसे वाले ‘Game’ पर लगा प्रतिबन्ध, देखे किन -किन गेमिंग प्लेटफार्म लगेगा जुर्माना!

October 3, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू कश्मीर सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा, अब घुसपैठियों के लिए ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी..

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू कश्मीर सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा, अब घुसपैठियों के लिए ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी..

August 25, 2025
आज SBI और HDFC Bank की सेवाएं रहेंगी बाधित, ग्राहकों को मिलेगी परेशानी

आज SBI और HDFC Bank की सेवाएं रहेंगी बाधित, ग्राहकों को मिलेगी परेशानी

November 17, 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 223 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 223 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

July 28, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : कर्मा पर्व पर विशेष लेख : करम की डाली, मांदर की थाप और रातभर थिरकता गांव… कर्मा पर्व में जीवंत होती है जनजातीय संस्कृति
  • Cg News : विशेष लेख : धमतरी में नारियल बनेगा किसानों की दीर्घकालीन आय का नया आधार
  • Cg Currents News : विशेष लेख : जंगल की महक से बाजार की पहचान तक पहुंचा महुआ
  • Steel Price: 4 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा स्टील का भाव, 75,000 रुपये प्रति टन तक पहुंची कीमतें
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR