• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 8, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर

Amish Kumari by Amish Kumari
September 21, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 21 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में शासन की विभिन्न योजनाओं एवं विकासात्मक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्षित कार्यों को पूर्ण करने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंचे और जिले में विकास कार्यों की गति निरंतर बनी रहे।

READ ALSO

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

Read More : Raigarh News : बड़पारा शराब भट्ठी के पास लूट का कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा, 2 बदमाश गिरफ्तार — लूटी गई बाइक बरामद

बैठक में कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने जिले में संचालित उद्योगों में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित निर्धारित मानकों के पालन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उद्योगों की नियमित जांच करने, पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने तथा प्रदूषण नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण बनाए रखना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी तरह वाहनों के प्रदूषण एवं परिवहन संबंधी मानकों की भी नियमित जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों को जांच एवं उपचार की उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को समय पर आवश्यक उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध हों और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाए।
जिले में अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और अवैध गतिविधियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईडब्ल्यूएस से संबंधित प्रावधानों एवं नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर ने पहुंचविहीन एवं दुर्गम क्षेत्रों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित कर नाला, पुल एवं पुलिया निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Read More : Cg News: सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना से दूर हुई अनिता की सबसे बड़ी चिंता,आर्थिक सशक्तिकरण से रोजमर्रा की जिंदगी बनी आसान

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। जिले के छात्रावासों में विद्यार्थियों को बेहतर परिवेश एवं अनुकूल शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर ने नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों में स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ.प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम उपस्थित थे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News: दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता की फांसी लगाकर मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चक्रधरनगर पुलिस ने हत्या के अपराध में विधि से संघर्षरत बालक को लिया अभिरक्षा में

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” में रायगढ़ पुलिस की खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ के ग्राम तारापुर में दो जुआ फड़ों पर रेड

November 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : धनतेरस-दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में सशस्त्र जवानों की नियमित पेट्रोलिंग, सादी वर्दी में भी पुलिस की पैनी नजर

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस की भव्य परेड में रायगढ़ पुलिस की ट्रेकर डॉग रूबी की विशेष भागीदारी

November 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

November 5, 2026
Next Post

Raigarh News : रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान

1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अब सिर्फ ऑनलाइन ई-चालान से होगा भुगतान

March 24, 2026
नकटी के 85 प्रभावित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस की 14KM पदयात्रा, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

नकटी के 85 प्रभावित परिवारों के समर्थन में कांग्रेस की 14KM पदयात्रा, राज्यपाल को सौंपेंगे ज्ञापन

July 15, 2026
ईरान ने गिराया अमेरिका का F-35 फाइटर जेट? जानिए US ने क्या कहा ?

ईरान ने गिराया अमेरिका का F-35 फाइटर जेट? जानिए US ने क्या कहा ?

March 20, 2026

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

October 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2.23 करोड़ के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण
  • Cg News : विष्णु की पाती’ के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकार जितेंद्र साहू के सृजनात्मक प्रयासों की सराहना की
  • Today Cg News : ‘विष्णु के पाती’ पाकर खुश हुईं लखपति दीदी गुलची सिदार, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR