Chhattisgarh top news छत्तीसगढ़ के सुकमा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर में सुकमा पुलिस की शासकीय वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कुम्हाररास स्थित कलेक्टर कार्यालय परिसर के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि सुकमा पुलिस की चलती शासकीय वाहन में अचानक भीषण लपटे उठने लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
आग लगने का कारण अज्ञात
Chhattisgarh top newsदेखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि समय रहते पुलिसकर्मियों के वाहन से बाहर निकल जाने के कारण किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच के बाद ही आग लगने की वजह सामने आने की उम्मीद है।
















