• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
September 26, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 26 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस को ट्रांसपोर्ट कंपनी से करीब ₹32 लाख की धोखाधड़ी के चर्चित मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी प्रकाश मिश्रा, निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा, रायगढ़ ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जहां से न्यायालय की अनुमति प्राप्त कर कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया।

READ ALSO

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

Read More : Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित

इस मामले में सह आरोपी दीपक शर्मा को पुलिस ने जुलाई माह में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था। प्रकाश मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और उसके घर से फरार होने के कारण उसकी तलाश जारी थी।

जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026 को श्रीराम ट्रांसपोर्ट, ढिमरापुर चौक रायगढ़ के संचालक कमल किशोर शाह ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंपनी में कार्यरत प्रकाश मिश्रा एवं दीपक शर्मा ट्रांसपोर्ट वाहनों के बिल-वाउचर तैयार कर भुगतान के लिए प्रस्तुत करते थे। भुगतान प्रक्रिया के दौरान एक ही क्रमांक के कई वाउचर सामने आने पर कंपनी स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें सितंबर 2025 से लगातार फर्जीवाड़ा किए जाने का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा एक ही वाउचर नंबर पर अलग-अलग वाहनों के नाम से डुप्लीकेट वाउचर तैयार कर कंपनी से भुगतान कराया गया। इसके लिए संदीप बंसल, जासमिन बंजारा, नेहा चौहान, सूर्यकांत अग्रवाल, कमल बसोड़ एवं प्रियंका गुप्ता के बैंक खातों का उपयोग करते हुए कंपनी से करीब ₹32 लाख की राशि धोखाधड़ीपूर्वक निकाली गई। शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 187/2026, धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2), 60 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान कंपनी द्वारा प्रस्तुत बिल-वाउचरों में दर्ज वाहन नंबरों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से सत्यापन कराया गया। जांच में कई वाहन नंबर दोपहिया एवं छोटे निजी वाहनों के पाए गए, जिनका श्रीराम ट्रांसपोर्ट अथवा माल परिवहन के कार्य से कोई संबंध नहीं था। संबंधित वाहन स्वामियों से पूछताछ करने पर उन्होंने भी पुलिस को बताया कि उन्होंने कभी श्रीराम ट्रांसपोर्ट के लिए कोई परिवहन कार्य नहीं किया था। इससे फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर कंपनी से भुगतान प्राप्त किए जाने की पुष्टि हुई।

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत फरार आरोपियों की लगातार तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सह आरोपी दीपक शर्मा पिता शंकरलाल शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी दरोगापारा, रायगढ़ अपने मोहल्ले में देखा गया है। सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर 29 जुलाई 2026 को उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह श्रीराम ट्रांसपोर्ट में कार्यरत ऑपरेटर प्रकाश मिश्रा के साथ मिलकर फर्जी बिल-वाउचर तैयार करता था और अलग-अलग वाहनों के नंबरों का उपयोग कर कंपनी से भुगतान करवाता था। आरोपी के अनुसार, जिन लोगों के बैंक खातों में रकम भेजी जाती थी, वे अपना कमीशन काटकर शेष राशि प्रकाश मिश्रा एवं दीपक शर्मा द्वारा बताए गए बैंक खातों, क्यूआर कोड एवं फोन-पे नंबरों पर वापस ट्रांसफर कर देते थे। पूछताछ में दीपक शर्मा ने करीब ₹32 लाख की धोखाधड़ी में से लगभग ₹15 लाख स्वयं रखने तथा करीब ₹16-17 लाख प्रकाश मिश्रा को दिए जाने की जानकारी पुलिस को दी थी।

वहीं गिरफ्तार आरोपी प्रकाश मिश्रा पिता विद्यासागर मिश्रा, उम्र 27 वर्ष, निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ से पूछताछ में उसने स्वयं को ट्रांसपोर्टिंग कार्य से जुड़ा नहीं होना बताते हुए फर्जी बिल-वाउचर तैयार करने की बात स्वीकार की है। आरोपी ने सह आरोपी दीपक शर्मा के साथ मिलकर धोखाधड़ी से प्राप्त रकम को PayTM/डिजिटल माध्यम से प्राप्त करने संबंधी जानकारी भी पुलिस को दी। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में फर्जीवाड़े में प्रयुक्त बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन एवं अन्य आरोपियों की भूमिका के संबंध में विवेचना जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं एएसआई कोसो सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : Asian Games: Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने भी निभाई थी अहम भूमिका…

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“आर्थिक धोखाधड़ी एवं संगठित तरीके से किए जा रहे वित्तीय अपराधों में शामिल आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फर्जी दस्तावेज, बैंक खातों एवं डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*
रायगढ़

*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

September 26, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जलभराव और ट्रैक धंसने से कई यात्री ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

August 27, 2025
सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड स्तर से ₹28,000 सस्ता; चांदी भी गिरावट के साथ कमजोर हुई, जानें आज का नया रेट

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, एक झटके में ₹2950 महंगी हुई चांदी, सोना भी हुआ महंगा, जानें आज का ताजा रेट

June 2, 2026
भीषण अग्निकांड से अफरा-तफरी: 15 घंटे की कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं, 7 की मौत; 20 लोग अभी भी लापता

भीषण अग्निकांड से अफरा-तफरी: 15 घंटे की कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं, 7 की मौत; 20 लोग अभी भी लापता

January 26, 2026
पीएम आवास निर्माण में रायगढ़ निरंतर प्रदेश में अव्वल

पीएम आवास निर्माण में रायगढ़ निरंतर प्रदेश में अव्वल

September 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • chhattisgarh top news: रेस्टोरेंट-लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दो दिन पहले कराया था कमरा बुक
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, 4.69 करोड़ के माल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
  • Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा
  • Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR