• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

LNG Train: देश की पहली LNG ट्रेन कल होगी लॉन्च, साबरमती में अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

Amish Kumari by Amish Kumari
September 26, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

LNG Train देश की पहली LNG संचालित ट्रेन रविवार से पटरियों पर फर्राटा भरेगी। रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। किफायती रेल परिचालन की दिशा में इसे रेलवे की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। अमित शाह गुजरात के साबरमती स्टेशन से देश की पहली LNG संचालित ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

 

READ ALSO

Bank strike: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों के लिए जारी हुई जरूरी एडवाइजरी

Banking New Rules: 1 अक्टूबर से FD से लेकर ATM तक लागू होंगे 6 नए बैंकिंग नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

 

 

यह पहल भारतीय रेलवे में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक डीजल ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय रेलवे में पहली बार ट्रेन के ड्राइविंग पावर कार (DPC) में लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) आधारित फ्यूल प्रणाली को सफलतापूर्वक अपनाया गया है। इस तकनीक के माध्यम से एक ही इंजन में LNG और डीजल दोनों ईंधनों का उपयोग किया जा सकता है।

 

1400 HP के दो DPC को किया गया LNG फ्यूल में परिवर्तित

इस परियोजना के अंतर्गत 1400 HP क्षमता वाले दो ड्राइविंग पावर कार (DPC) को LNG ड्यूल-फ्यूल प्रणाली में परिवर्तित किया गया है। दोनों परिवर्तित DPC पर 2,000 किलोमीटर से अधिक का सफल फील्ड ट्रायल पूरा किया जा चुका है। ट्रायल के दौरान तकनीक के प्रदर्शन एवं विश्वसनीयता का परीक्षण किया गया।

 

Read more Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और बोलेरो की टक्कर से पांच लोगों की मौत

ईंधन लागत में होगी बचत

LNG ड्यूल-फ्यूल प्रणाली के उपयोग से डीजल की खपत में कमी के साथ-साथ आयात के खर्चे में भी कमी आने की संभावना है। LNG की लागत डीजल की तुलना में कम होने के कारण डीजल के स्थान पर LNG के आंशिक उपयोग से परिचालन लागत में भी बचत होगी। परीक्षण के दौरान प्राप्त आंकड़ों के आधार पर लगभग ₹25 लाख प्रति डीपीसी प्रति वर्ष की बचत होने का अनुमान है। इस प्रकार LNG आधारित फ्यूल प्रणाली, तकनीकी लाभ के साथ-साथ रेलवे के परिचालन व्यय को कम करने में भी सहायक होगी।

 

डीजल और LNG से परिचालन में सुविधा

ड्यूल-फ्यूल प्रणाली की प्रमुख विशेषता यह है कि ईंधन की उपलब्धता के अनुसार इंजन डीजल और LNG के बीच सहज रूप से स्विच कर सकता है। इससे ईंधन की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या होने पर भी ट्रेन संचालन प्रभावित नहीं होता और परिचालन में दो ऑप्शन मिलते है LNG एक बार ट्रेन में भरने के बाद ज्यादा किमी की दूरी तक जा सकता है।

 

इंजन की शक्ति और प्रदर्शन में कोई कमी नहीं

LNG ड्यूल-फ्यूल प्रणाली को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि पारंपरिक डीजल इंजन की शक्ति, विश्वसनीयता एवं परिचालन क्षमता बनी रहे। इस तकनीक के माध्यम से ईंधन की बचत के साथ ट्रेन के प्रदर्शन और परिचालन विश्वसनीयता को भी बनाए रखा गया है। स्वीकृत डिजाइन के अनुसार प्रत्येक DPC में लगभग 2,200 लीटर क्षमता का LNG टैंक स्थापित किया गया है, जिसमें लगभग 850-900 किलोग्राम उपयोगी LNG भरी जा सकती है। पूरी तरह से LNG भरने के बाद यह लगभग 1600 किलोमीटर के संचालन के लिए पर्याप्त LNG उपलब्ध कराता है। इससे बार-बार ईंधन भरने की आवश्यकता कम होती है तथा ट्रेन के परिचालन में सुविधा एवं दक्षता बढ़ती है।

 

LNG Trainभारतीय रेलवे द्वारा LNG ड्यूल-फ्यूल तकनीक को अपनाया जाना ईंधन दक्षता, परिचालन लागत में कमी और विदेशी मुद्रा संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह तकनीक भविष्य में रेलवे के अधिक टिकाऊ परिवहन तंत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Related Posts

बिजनेस

Bank strike: लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, ग्राहकों के लिए जारी हुई जरूरी एडवाइजरी

September 26, 2026
बिजनेस

Banking New Rules: 1 अक्टूबर से FD से लेकर ATM तक लागू होंगे 6 नए बैंकिंग नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

September 26, 2026
बिजनेस

HDFC Bank Downtime Alert: कल अस्थायी रूप से बंद रहेगी HDFC बैंक की UPI सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी

September 25, 2026
बिजनेस

LPG connection news: 3.16 करोड़ LPG उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर लगी रोक, सरकार के आदेश के बाद जानें कैसे होगा चालू

September 25, 2026
बिजनेस

Tata Aeris: Tata Aeris भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 5.29 लाख रुपये से शुरू

September 25, 2026
बिजनेस

Bank Strike News: बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को बड़ी राहत, 28-30 सितंबर के बीच किसी भी ATM से पैसे निकालने पर नहीं लगेगा चार्ज

September 25, 2026
Next Post

Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश: रायपुर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Vitamin बी17 किस फल में पाया जाता है, इसके स्वास्थ्य लाभों के लिए पढ़े ये खबर…

Vitamin बी17 किस फल में पाया जाता है, इसके स्वास्थ्य लाभों के लिए पढ़े ये खबर…

August 23, 2025

आंगनबाड़ियों की व्यवस्था और कुपोषण उन्मूलन पर ध्यान दें अधिकारी: मंत्री श्रीमती राजवाड़े

July 31, 2025
FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

June 23, 2026
अन्नदाता के पसीने की हर बूंद का मोल दे रही छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना

सुशासन और विकास की नीति पर बढ़ रहा विश्वास : नक्सल-मुक्त बस्तर का सपना तेजी से हो रहा है साकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान : मेहनत की छांव में पल रहे सपनों को मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना बनी विवेक की उम्मीद
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​कागजी उलझनों से मुक्ति—छत्तीसगढ़ में सेवा का संकल्प पहुँचा आपके द्वार
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बस्तर में राहत-बचाव और स्वास्थ्य सेवाएं तेज
  • Cg Currents News : कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR