• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

LNG Train: अमित शाह ने देश की पहली LNG ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, जानें किस रूट पर चलेगी ये ट्रेन

Amish Kumari by Amish Kumari
September 27, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

LNG Train केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात के साबरमती से देश की पहली LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया। अहमदाबाद रेल डिवीजन ने बताया कि भारतीय रेल पहली बार ट्रेन की ड्राइविंग पावर कारों (DPCs) में LNG आधारित फ्यूल सिस्टम का इस्तेमाल कर रहा है। नई डुअल-फ्यूल टेक्नोलॉजी एक ही इंजन को LNG और डीजल दोनों पर चलाने की सुविधा देती है, जो ईंधन की उपलब्धता पर निर्भर करता है।

 

READ ALSO

Fixed Deposit Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेगा FD के नियम, जानिए आपकी जमा रकम और ब्याज पर क्या पड़ेगा असर?

No UPI Day; ‘No UPI Day’ का ऐलान, 2 अक्टूबर को QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे दुकानदार

Read more New Rules October 2026: 1 अक्टूबर से बदलने वाले हैं ये 5 बड़े नियम, लोगों की जेब पर भी पड़ेगा असर

 

2000 किमी से ज्यादा का किया जा चुका है ट्रायल

रेलवे के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत, भारतीय रेल ने 1400 HP की क्षमता वाली दो ड्राइविंग पावर कारों को LNG-डीजल डुअल-फ्यूल सिस्टम में कन्वर्ट किया है। कन्वर्ट की गई दोनों DPCs पर 2000 किमी से ज्यादा का फील्ड ट्रायल भी किया जा चुका है। इस नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से LNG का इस्तेमाल कर डीजल की लगभग 40 प्रतिशत तक खपत कम की जा सकेगी। LNG से चलने वाली इस ट्रेन को चेन्नई स्थित ICF ने तैयार किया है।

 

LNG और डीजल दोनों फ्यूल पर चल सकती है ट्रेन

ये नई ट्रेन पूरी तरह से LNG पर निर्भर नहीं रहेगी। इसका इंजन LNG और डीजल दोनों फ्यूल पर चल सकता है, जिससे ये एक डुअल-फ्यूल सिस्टम बन जाता है। फ्यूल की उपलब्धता के आधार पर, इंजन LNG और डीजल के बीच स्विच कर सकता है। इसका मतलब ये भी है कि LNG उपलब्ध न होने पर भी ट्रेन का संचालन जारी रह सकता है।

 

 

सीएनजी कार के उदाहरण से समझें पूरी टेक्नोलॉजी

इसे आसाना भाषा में समझने के लिए एक सीएनजी कार का उदारहण लिया जा सकता है। जिस तरह एक सीएनजी कार, सीएनजी के साथ-साथ पेट्रोल से भी चल सकती है। इसके अलावा, कार को कभी भी सीएनजी से पेट्रोल में या पेट्रोल से सीएनजी में स्विच किया जा सकता है। ठीक इसी तरह, इस ट्रेन को भी डीजल से एलएनजी में या एलएनजी से डीजल में स्विच किया जा सकता है।

 

कम होगी डीजल की खपत

इस नई टेक्नोलॉजी की मदद से न सिर्फ डीजल की खपत कम होगी बल्कि पर्यावरण को भी साफ-सुथरा रखने में मदद मिलेगी। ये टेक्नोलॉजी कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂), नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) और पार्टिकुलेट मैटर (PM) जैसे प्रदूषकों को कम करने में मदद करेगी।

 

हर साल होगी अच्छी बचत

LNG के इस्तेमाल से ईंधन का खर्च भी कम होगा। दरअसल, डीजल की तुलना में LNG सस्ता होता है। भारतीय रेलवे का अनुमान है कि एक DPC से हर साल लगभग 11.9 लाख रुपये की बचत करने में मदद कर सकता है। इस हिसाब से, 8 डिब्बे वाली एक ट्रेन हर साल लगभग 23.9 लाख रुपये बचाने में मदद कर सकती है।

 

टैंक फुल होने पर कितने किमी चलेगी ट्रेन

भारतीय रेल ने प्रत्येक DPC में लगभग 2200 लीटर की क्षमता वाला LNG टैंक फिट किया है। इस टैंक में 950 से 1000 किलोग्राम LNG भरा जा सकता है। इतनी गैस के साथ एक ट्रेन 440 किलोमीटर के आसपास तक सफर कर सकती है। LNG डुअल-फ्यूल सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जो डीजल इंजन जैसी पावर, भरोसा और प्रदर्शन को बनाए रखने में सक्षम है।

कहां से कहां तक दौड़ेगी LNG ट्रेन

 

देश की पहली एलएनजी ट्रेन गुजरात के साबरमती स्टेशन से रवाना होगी. रेलवे पहली बार ट्रेन की ड्राइविंग पावर कारों में LNG-बेस्ड फ्यूल सिस्टम का इस्तेमाल करने जा रहा है. इस तकनीक में एक ही इंजन को LNG और डीजल दोनों पर चलाया जा सकता है. फ्यूल की उपलब्धता पर ये एलएनजी या डीजल का इस्तेमाल करता है.

भाप से शुरू हुआ भारतीय रेल का सफर एलएनजी तक पहुंचा

LNG Trainबताते चलें कि इससे पहले भारतीय रेल ने 17 जुलाई, 2026 को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का उद्घाटन किया था। इस मौके पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इससे पहले भी पहले, साल 2015 में भारतीय रेल ने सीएनजी से चलने वाली ट्रेन चलाई थी। बताते चलें कि भारत में भाप (कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल से), डीजल, बिजली, सीएनजी, हाइड्रोजन के बाद अब एलएनजी से भी ट्रेन चलने जा रही है।

 

 

Related Posts

बिजनेस

Fixed Deposit Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेगा FD के नियम, जानिए आपकी जमा रकम और ब्याज पर क्या पड़ेगा असर?

September 27, 2026
बिजनेस

No UPI Day; ‘No UPI Day’ का ऐलान, 2 अक्टूबर को QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे दुकानदार

September 27, 2026
बिजनेस

New Rules October 2026: 1 अक्टूबर से बदलने वाले हैं ये 5 बड़े नियम, लोगों की जेब पर भी पड़ेगा असर

September 27, 2026
बिजनेस

AC- TV Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को बड़ा का झटका! 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे हो जाएंगे AC, TV, वॉशिंग मशीन

September 27, 2026
बिजनेस

Bank Open Today: आज रविवार को खुले रहेंगे बैंक, कल से शुरू होगी 3 दिनों की हड़ताल

September 27, 2026
बिजनेस

LNG Train: देश की पहली LNG ट्रेन कल होगी लॉन्च, साबरमती में अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी

September 26, 2026
Next Post

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारत में ऑनलाइन पैसे वाले ‘Game’ पर लगा प्रतिबन्ध, देखे किन -किन गेमिंग प्लेटफार्म लगेगा जुर्माना!

भारत में ऑनलाइन पैसे वाले ‘Game’ पर लगा प्रतिबन्ध, देखे किन -किन गेमिंग प्लेटफार्म लगेगा जुर्माना!

October 3, 2025
सीएम हेल्पलाइन का असर: किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

सीएम हेल्पलाइन का असर: किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

August 6, 2026
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया युवा डॉक्टरों का सम्मान, मेडिकल कॉलेज के एमडी परीक्षा में सफल छात्र सम्मानित

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया युवा डॉक्टरों का सम्मान, मेडिकल कॉलेज के एमडी परीक्षा में सफल छात्र सम्मानित

January 28, 2026
SBI Credit Card धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर 2025 से लागू होंगे नए नियम…

SBI Credit Card धारकों के लिए जरूरी खबर, 1 सितंबर 2025 से लागू होंगे नए नियम…

August 25, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • *कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*
  • Fixed Deposit Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेगा FD के नियम, जानिए आपकी जमा रकम और ब्याज पर क्या पड़ेगा असर?
  • No UPI Day; ‘No UPI Day’ का ऐलान, 2 अक्टूबर को QR कोड को काले कपड़े से ढकेंगे दुकानदार
  • Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR