• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : ‘सेवा संकल्प अभियान’ : ​बदलाव की बयार: ‘सेवा के संकल्प’ से संवरता बस्तर

Amish Kumari by Amish Kumari
September 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh News :  रायपुर, 27 सितंबर 2026

​कभी अपनी भौगोलिक विषमताओं, सुदूर वनांचलों और विभिन्न सामाजिक-आर्थिक संघर्षों के लिए पहचाने जाने वाले बस्तर संभाग में आज बदलाव की एक नई इबारत लिखी जा रही है। यह बदलाव सिर्फ कागजी आंकड़ों, घोषणाओं या विकास के औपचारिक दावों तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘सरकार आपके द्वार’ के ध्येय वाक्य को जमीनी धरातल पर चरितार्थ करते हुए बस्तर के अंतिम छोर तक शिक्षा, अवसर, और उम्मीद पहुंचाने की एक अत्यंत जीवंत गाथा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के समर्पित प्रयासों और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से बस्तर का युवा अब उपेक्षा, अशिक्षा और अभावों के अंधेरे से बाहर निकलकर अपनी एक नई और सशक्त पहचान गढ़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के बजट में की गई 50 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि ने अंचल की प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान दी है, जिससे कभी संसाधनों के लिए जूझने वाले इस क्षेत्र में अब संभावनाओं के नए द्वार खुल रहे हैं।

READ ALSO

Chhatisgarh Samachar :: बस्तर में अब दोगुनी रफ्तार से होगा विकास- मुख्यमंत्री साय

Chhatisgarh News : सुकमा के हालात पर सीएम विष्णुदेव साय की सीधी नजररू कलेक्टर से फोन पर ली जानकारी, बोलेकृ “राहत शिविरों में प्रभावितों को न हो कोई कमी“

​’मेरु’ अनुदान से विश्वस्तरीय शिक्षा का सपना साकार

​बस्तर के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं रही है; कमी थी तो बस उन्हें सही मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर प्रदान करने वाले एक सुदृढ़ तंत्र की। ‘छू लो आसमान’, ‘ज्ञानगुड़ी’ और ‘हमर लक्ष्य’ जैसी संवेदनशील और दूरदर्शी पहलों के जरिए बस्तर के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग और आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, बल्कि एक ऐसा समग्र शैक्षणिक माहौल तैयार किया गया है जिसने युवाओं में राष्ट्रीय मुख्यधारा से जुड़ने का नया आत्मविश्वास जगाया है।
​इस शैक्षणिक क्रांति का सबसे मजबूत और प्रभावकारी स्तंभ बनकर उभरा है जगदलपुर का शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय। इसे ‘प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान’ (PM-USHA) के तहत ‘मेरु’ (Multi-disciplinary Education and Research University – MERU) योजना से 100 करोड़ रुपये का विशाल अनुदान प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक वित्तीय मदद से विश्वविद्यालय परिसर में विश्वस्तरीय शोध एवं अनुसंधान केंद्रों, आधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल लाइब्रेरी, कौशल विकास केंद्रों और उन्नत इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण अभूतपूर्व गति से हो रहा है। इसके माध्यम से बस्तर के विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा और अत्याधुनिक अनुसंधानों के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

​रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों और नवाचार से सशक्त होती युवा पीढ़ी

​शैक्षणिक परिदृश्य को धरातल पर सुदृढ़ और व्यापक बनाने के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में 20 नए अध्ययन विभागों की शुरुआत की गई है। इसके साथ ही शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए  नए पदों की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल से बस्तर के मेधावी युवाओं को अपने ही क्षेत्र में योग्य अध्यापकों और विशेषज्ञों से गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
​युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने और उन्हें सीधे रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से कई आधुनिक और मांग- आधारित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का खाका तैयार किया गया है।
​व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रम के अंतर्गत फार्मेसी, विधि (Law), और शारीरिक शिक्षा जैसे रोजगारपरक अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। ​शिक्षक प्रशिक्षण में नवाचार के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप 4-वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITEP) की शुरुआत की जा रही है। इसी तरह ‘इनोवेशन महाकुंभ’ जैसे वृहद आयोजनों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तकनीकी सोच और स्टार्टअप/नवाचार का बीजारोपण किया जा रहा है। ​इन प्रयासों से बस्तर की नई पीढ़ी न केवल पारंपरिक डिग्रियां हासिल कर रही है, बल्कि आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रासंगिक कौशल भी अर्जित कर रही है।

सुदूर अंचलों तक शिक्षा की सीधी पहुंच और बुनियादी ढांचा

​राज्य सरकार का ‘सेवा संकल्प’ केवल संभागीय मुख्यालय जगदलपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका विस्तार बस्तर के सबसे दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों तक किया गया है। अंचल के शासकीय महाविद्यालयों का कायाकल्प करने के लिए 65 करोड़ रुपये की विशेष प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत अत्याधुनिक अध्ययन भवनों, सुरक्षित छात्र-छात्राओं के छात्रावासों, खेल मैदानों और बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है।
​क्षेत्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों को मॉडल सेंटर के रूप में विकसित करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए हैं।​काकतीय पीजी कॉलेज, जगदलपुर में 5 करोड़ रुपये के विशेष फंड से परिसर में नई प्रयोगशालाओं, ऑडिटोरियम और स्मार्ट क्लासरूम का निर्माण किया जाएगा। ​इंदरु केंवट कन्या महाविद्यालय, कांकेर में 5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि से छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाएं और विशेष अध्ययन केंद्र स्थापित किए जा रहे है। ​दूरस्थ अंचलों  नगरनार और किलेपाल जैसे सुदूरवर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नए शासकीय महाविद्यालयों की स्थापना की गई है, जिससे ग्रामीण व जनजातीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े।

​मुख्यधारा में कदमताल करता बस्तर का युवा

​आज बस्तर में बदलाव की जो बयार बह रही है, वह केवल भौतिक बुनियादी ढांचे के निर्माण तक सीमित नहीं है; यह बस्तर के जन-मन के सोच में आए सकारात्मक परिवर्तन की परिचायक है। जिस अंचल में कभी बंदूक और हिंसा की गूंज हुआ करती थी, आज वहां की वादियों में किताबों के पन्ने पलटने की सरसराहट और नवाचार की चर्चाएं सुनाई देती हैं।
​’सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि नीतियां संवेदनशील हों और क्रियान्वयन में प्रतिबद्धता हो, तो सबसे जटिल चुनौतियों को भी अवसरों में बदला जा सकता है। आज बस्तर का युवा न केवल गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा से सशक्त हो रहा है, बल्कि विविध रोजगार, स्वरोजगार और नवाचारों के अवसरों से जुड़कर छत्तीसगढ़ राज्य और संपूर्ण देश की प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। अभावों से उम्मीद और संघर्ष से सफलता की ओर बढ़ता यह बस्तर, नए भारत के निर्माण की एक अनुकरणीय और प्रेरणादायी मिसाल बन चुका है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar :: बस्तर में अब दोगुनी रफ्तार से होगा विकास- मुख्यमंत्री साय

September 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सुकमा के हालात पर सीएम विष्णुदेव साय की सीधी नजररू कलेक्टर से फोन पर ली जानकारी, बोलेकृ “राहत शिविरों में प्रभावितों को न हो कोई कमी“

September 27, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना बनी श्री कामेश्वर के लिए आर्थिक संबल

September 27, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान :पक्की छत से बदली जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने जशपुर के हजारों परिवारों के सपनों को दिया आकार

September 27, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण लेकर दिव्यांग रमेश बने आत्मनिर्भर

September 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से कुमकुम को मिली आत्मनिर्भरता की राह

September 27, 2026
Next Post

Cg News : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना बनी श्री कामेश्वर के लिए आर्थिक संबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh current news: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा, CM साय आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

August 25, 2026

Chhattisgarh current news: CM विष्णु देव साय आज देंगे राज्य खेल अलंकरण, 125 खिलाड़ी होंगे सम्मानित जानिए पूरी लिस्ट

August 29, 2026
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा मुफ्त गैंस सिलेंडर सब्सिडी का लाभ, तुरंत करें ये काम

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा मुफ्त गैंस सिलेंडर सब्सिडी का लाभ, तुरंत करें ये काम

November 15, 2025
कुंभ राशि वालों की जीवनसाथी से होगी कहासुनी, जानें अन्य राशियों का कैसा रहेगा हाल

कुंभ राशि वालों की जीवनसाथी से होगी कहासुनी, जानें अन्य राशियों का कैसा रहेगा हाल

November 7, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Bank Strike: बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU के बीच बातचीत के लिए बनी सहमति, 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhatisgarh Samachar :: बस्तर में अब दोगुनी रफ्तार से होगा विकास- मुख्यमंत्री साय
  • Chhatisgarh News : सुकमा के हालात पर सीएम विष्णुदेव साय की सीधी नजररू कलेक्टर से फोन पर ली जानकारी, बोलेकृ “राहत शिविरों में प्रभावितों को न हो कोई कमी“
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR