Indian railway भारतीय रेलवे इस फेस्टिव सीजन में कुछ स्पेशल ट्रेने चलाने जा रहा है. दिवाली और दशहरा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे 102 फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाएगी. इन ट्रेनों में IRCTC के एप और ऑफिशियल वेबसाइट (irctc.co.in), रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर और RailOne एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इनमें सफर करने के लिए स्पेशल चार्जेस देना होगा.
त्योहारों के लिए भारतीय रेलवे ने अलग-अलग रूटों के लिए फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. इसी में से एक रूट पर 102 फेरे वाली ट्रेनें चलाने जा रहा है.
दशहरा और दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. इनमें मुंबई-चेन्नई, मुंबई-लातूर और कोल्हापुर-कलबुरगी रूट शामिल हैं. इन स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है. त्योहारों के लिए बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये फैसला लिया है. 102 फेरे लगाने वाली ट्रेनें सोलापुर मंडल से गुजरने वाले अलग-अलग रूटों पर चलाई जाएंगी.
CSMT मुंबई-चेन्नई बीच वीकली स्पेशल ट्रेन के 6 फेरे चलाए जाएंगे. यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 18 नवंबर तक हर बुधवार को मुंबई से रात 12:35 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11:30 बजे चेन्नई पहुंच जाएगी. वापसी में चेन्नई-CSMT मुंबई स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को सुबह 4 बजे चेन्नई से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4 बजे मुंबई आ जाएगी.
भारतीय रेलवे CSMT मुंबई और लातूर के बीच भी हफ्ते में दो बार चलने वाली स्पेशल ट्रेन चलाएगा, जो दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी.
रेलवे कोल्हापुर और कलबुरगी के बीच भी 64 फेरे लगाएगी. यह स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर रोज चलेगी. कोल्हापुर-कलबुरगी स्पेशल 10 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर दिन सुबह 6:10 बजे कोल्हापुर से रवाना होगी और शाम 4:10 बजे कलबुरगी पहुंचेगी। इस दिशा में कुल 32 फेरे होंगे.
Indian railwayइन सभी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के लिए 27 सितंबर 2026 से रिजर्वेशन शुरू हो गया. यात्री कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों के अलावा IRCTC की वेबसाइट और RailOne ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकेंगे
















