• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Cabinet Decisions: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! गेहूं समेत छह फसलों का MSP बढ़ा, जानिए क्या है नया रेट

Amish Kumari by Amish Kumari
September 30, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Cabinet Decisions देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में ₹25 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद 2027-28 के रबी मार्केटिंग सीजन के लिए गेहूं का MSP बढ़कर ₹2,610 प्रति क्विंटल हो गया है। इससे पहले 2026-27 में गेहूं का MSP ₹2,585 प्रति क्विंटल था। सरकार के मुताबिक, इस फैसले का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का बेहतर दाम देना और उत्पादन लागत पर पर्याप्त मार्जिन सुनिश्चित करना है।

 

READ ALSO

Cement Price hike: घर बनाने वालों को झटका; अक्टूबर में ₹20 तक महंगी हो सकती है बोरी

EPFO New Rule: अक्टूबर से बदल जाएगा सैलरी का हिसाब, EPFO के 25 हजार वाले नए नियम से कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि गेहूं की उत्पादन लागत करीब ₹1,264 प्रति क्विंटल है। इसके मुकाबले सरकार ने 2027-28 के लिए MSP ₹2,610 प्रति क्विंटल तय किया है। यानी गेहूं का MSP उत्पादन लागत के दोगुने से भी ज्यादा है। गेहूं देश की प्रमुख रबी फसल है। इसकी बुवाई आमतौर पर अक्टूबर से शुरू होती है, जबकि अप्रैल से इसकी कटाई शुरू होती है। ऐसे में नई MSP की घोषणा किसानों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

Read more Prahar Trailer Release: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

बाकी रबी फसलों के MSP में भी बढ़ोतरी

सरकार ने सिर्फ गेहूं ही नहीं, बल्कि अन्य पांच रबी फसलों के MSP में भी बढ़ोतरी की है। जौ का MSP ₹2,150 से बढ़ाकर ₹2,286 प्रति क्विंटल कर दिया गया है। दालों में चने का MSP ₹5,875 से बढ़कर ₹5,958 और मसूर का MSP ₹7,000 से बढ़कर ₹7,390 प्रति क्विंटल किया गया है। वहीं तिलहन फसलों में सरसों का MSP ₹6,200 से बढ़ाकर ₹6,613 और कुसुम का MSP ₹6,540 से बढ़ाकर ₹7,215 प्रति क्विंटल किया गया है।

 

किसानों को मिलेगा ₹90,962 करोड़ का भुगतान

सरकार के अनुमान के मुताबिक, 2027-28 के मार्केटिंग सीजन में करीब 324 लाख टन रबी फसलों की खरीद के लिए किसानों को कुल ₹90,962 करोड़ का भुगतान किया जाएगा। MSP तय करने में कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों को आधार बनाया गया है। इसमें उत्पादन लागत के साथ घरेलू और वैश्विक कीमतों के रुझान तथा मौसम से जुड़े जोखिमों को भी ध्यान में रखा गया है।

 

गेहूं उत्पादन का लक्ष्य भी बढ़ा

कृषि मंत्रालय ने 2026-27 फसल वर्ष के लिए गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 12.1 करोड़ टन रखा है। गेहूं की MSP में बढ़ोतरी से किसानों को बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है। वहीं सरकार का फोकस उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों को लागत के मुकाबले उचित रिटर्न उपलब्ध कराने पर भी है।

 

कैबिनेट में लिए गए 3 बड़े और दूरगामी फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक में किसानों की सौगात के अलावा दो अन्य बड़े फैसलों पर भी मुहर लगाई गई है, जिनका देश पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा:

 

रबी फसलों का नया MSP: गेहूं और मसूर जैसी प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर किसानों को वित्तीय सुरक्षा दी गई है।

पीएम धारा (PM Dhara) योजना: देश में रिन्यूएबल एनर्जी को ग्रिड से जोड़ने और सुगम ट्रांसमिशन के लिए पीएम धारा नाम से एक महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक स्मार्ट ग्रिड इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है।

Cabinet Decisionsदिल्ली के लिए ITMS: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक और सुचारू बनाने के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लागू करने का फैसला लिया गया है।

Related Posts

बिजनेस

Cement Price hike: घर बनाने वालों को झटका; अक्टूबर में ₹20 तक महंगी हो सकती है बोरी

September 30, 2026
बिजनेस

EPFO New Rule: अक्टूबर से बदल जाएगा सैलरी का हिसाब, EPFO के 25 हजार वाले नए नियम से कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

September 30, 2026
बिजनेस

Milk Price Hike: आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

September 30, 2026
बिजनेस

Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में 3500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

September 30, 2026
बिजनेस

Liquor Price Hike: शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, 1 अक्टूबर से महंगी हो सकती है शराब, बढ़ेगी एक्साइज ड्यूटी

September 29, 2026
बिजनेस

Indian Railways: 1 अक्टूबर से रेलवे की खास चेकिंग, टिकट के साथ रखना होगा ये खास दस्तावेज

September 29, 2026
Next Post

Raigarh News : घरघोड़ा के ग्राम नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के इस जिले में मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ के इस जिले में मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

July 29, 2026
आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल

आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, नई नौकरी के भी बनेंगे योग, पढ़े 25 अप्रैल का राशिफल

April 25, 2026
छत्तीसगढ़ में कल से अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50km रफ्तार से चलेगी हवाएं

छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट, कल से बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

June 10, 2026
भारतीय कपड़ा निर्यातकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, कपास पर आयात शुल्क छूट 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई…

भारतीय कपड़ा निर्यातकों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, कपास पर आयात शुल्क छूट 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई…

August 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश
  • Cement Price hike: घर बनाने वालों को झटका; अक्टूबर में ₹20 तक महंगी हो सकती है बोरी
  • Raigarh News : डीएमएफ के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, गड़बड़ी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई
  • WhatsApp: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, 1 October से Business यूजर्स को देना होगा चार्ज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR