• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

PM Modi on Smit Machhar: PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया हीरो, सऊदी के तबुक पहुंचा परिवार

Amish Kumari by Amish Kumari
October 1, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

PM Modi on Smit Machhar  पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी से फ्लाई दुबई के विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बच गयी। बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रहे विमान की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि विमान का को-पायलट प्लेन को क्रैश कराना चाह रहा था। उसने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हालांकि, घायल स्थिति में भी कैप्टन स्मित ने हमलावर लड़ाई की और कॉकपीट का दरवाजा खोल दिया। इसके बाद कुछ यात्रियों ने कॉकपीट में घुसकर को-पायलट को काबू में कर लिया। इस घटना के बाद पूरी दुनिया में कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित के लिए ट्वीट किया है।

 

READ ALSO

meerut Murder Case: ब्लू ड्रम हत्याकांड केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार

Big breaking: फ्लाईदुबई विमान को लेकर मचा हड़कंप, हाईजैक की आशंका के बीच सऊदी में हुई लैंडिंग

 

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए ज़बरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।”

 

 

PM ने स्मित की पत्नी और माता-पिता से की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार की पत्नी और माता-पिता से बात की है। प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित की उस बहादुरी भरे कार्य की तारीफ की, जिसकी वजह से विमान में सैकड़ों लोगों की जान बची। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय मिशन स्मित मच्छार को हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं।

 

नेतन्याहू और ट्रंप ने भी की तारीफ

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी फ्लाई-दुबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को वास्तविक हीरो बताया और उनकी बहादुरी को सलाम किया है। नेतन्याहू ने कहा कि चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने हवा में एक बड़े हादसे को टाल दिया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप डानोल्ड ट्रंप ने भी इस घटना के बारे में बेंजामिन नेतन्याहू से बात की और इसके बाद कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। ट्रंप ने पायलट स्मित को हीरो करार दिया है।

 

कैप्टन स्मित मच्छार ने दिखाई बहादुरी

PM Modi on Smit Machharबताया जा रहा है कि विमान का को-पायलट प्लेन को क्रैश कराना चाहता था। उड़ान के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा। लेकिन कैप्टन स्मित ने बहादुरी से उसका सामना करते हुए विमान के कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिसके बाद प्लेन को क्रैश होने से बचा लिया गया। गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मित का सऊदी अरब के एक अस्पताल में इलाज हो रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।

 

 

Related Posts

देश

meerut Murder Case: ब्लू ड्रम हत्याकांड केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल दोषी करार

September 30, 2026
देश

Big breaking: फ्लाईदुबई विमान को लेकर मचा हड़कंप, हाईजैक की आशंका के बीच सऊदी में हुई लैंडिंग

September 30, 2026
देश

Big breaking: भारत की समुद्र में बड़ी कार्रवाई, करीब ₹3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

September 30, 2026
देश

Kathua CISF Firing Incident: CISF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

September 29, 2026
देश

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में ट्रैप शूटिंग में नीरू ने जीता गोल्ड मेडल…

September 29, 2026
देश

Balrampur News: आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत

September 28, 2026
Next Post

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 58 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के नए रेट लागू,2 मार्च से बदलेगी गाइडलाइन दरें, खरीदारों पर पड़ेगा असर

February 27, 2026
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 2 दिनों तक भारी बारिश के आसार… IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रदेश में अब तक 1168.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

October 3, 2025

Raigarh News : एग्रीस्टैक पंजीयन किसानों से छलावा, धान खरीदी से बचने की भाजपा सरकार की साजिश : शाखा यादव

August 31, 2026
30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी

30 जून को बंद होंगे ये LPG कनेक्शन? Indane, HP और भारत गैस की चेतावनी

June 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Gold Silver Price: सितम्बर में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चेक करें आज 24K गोल्ड का भाव
  • Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की अवैध कबाड़ परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई
  • PM Modi on Smit Machhar: PM मोदी ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को बताया हीरो, सऊदी के तबुक पहुंचा परिवार
  • Rule change: SBI ATM चार्ज से लेकर LPG समेत 6 नियमों में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR