RBI News: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक अगले हफ्ते होने वाली है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक सोमवार यानि कल 5 से 7 अक्टूबर तक होनी है, जिसमें बेंचमार्क रेपो रेट पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक से पहले अर्थशास्त्रियों का मानना है कि सेंट्रल बैंक अब ब्याज दरें बढ़ाने का दौर शुरू कर सकता है। पहले दिसंबर में वृद्धि की आशंका थी लेकिन अब इसे अक्टूबर में ही शुरू होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
बैंक ऑफ अमेरिका (बीओएफए) के अनुसार
बढ़ती ऊर्जा कीमतों, खाद्य महंगाई और चौतरफा महंगाई के दबाव के कारण अक्टूबर में 25 बेसिस पॉइंट्स (बीपीएस) की वृद्धि संभव है जबकि पहले यह दिसंबर में अनुमानित लगाया जा रहा था।
बीओएफए ने क्या? कहा
बीओएफए ने कहा, “लगभग दो साल की मौद्रिक नरमी के पश्चात, आरबीआई अक्टूबर एमपीसी में नीतिगत समर्थन वापस लेने के प्रारंभिक कदम उठाने के लिए तैयार दिख रहा है। ऐसे में हमें लगता है कि आरबीआई अक्टूबर एमपीसी में 25बीपीएस की दर से बढ़ोतरी करेगा।”
एसबीआई रिसर्च ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस समय 25-बीपीएस की दर से बढ़ोतरी का जोखिम काफी बढ़ गया है। महंगाई का दायरा बढ़ना, वैश्विक हालात बिगड़ना, लिक्विडिटी की स्थिति और वैश्विक स्तर पर जोखिमों का दोबारा मूल्यांकन, पहले से कार्रवाई करने की जरूरत को मजबूत कर रहा है।
क्या कहती है SBI कि रिपोर्ट
एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल के दाम का जोखिम और वैश्विक जोखिमों के दोबारा मूल्यांकन को मध्य नज़र रखते हुए, “हमारे लिए कर्व से पीछे रहने के बजाय पहले से ही कार्रवाई सूझबूझ से करनी होगी।”
महंगाई अब तेजी से बढ़ रही है। सीपीआई महंगाई अगस्त में बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 4.45 प्रतिशत थी। मजबूत अल नीनो और अक्टूबर में सामान्य से कम बारिश रबी की पैदावार के लिए और जोखिम पैदा कर सकती है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और वैश्विक स्तर पर बॉन्ड यील्ड बढ़ने से आरबीआई के लिए दरों को यथावत रखने की गुंजाइश कम हो गई है।
बीएनपी पारिबा इंडिया की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ हफ्तों में भारत का मैक्रो-आउटलुक कमजोर हुआ है, क्योंकि ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया है और अमेरिका के 10-साल के ट्रेजरी यील्ड 5 प्रतिशत की ओर बढ़ गए हैं।

*ग्लोबल ब्रोकरेज नोमुरा के विश्लेषकों के मुताबिक*
आरबीआई में उपस्थित साइकिल ब्याज दरों में वृद्धि को 25-50 बेसिस पॉइंट्स तक ही सीमित रख सकता है, जबकि बाजार इससे अधिक सख्ती की उम्मीद कर रहा है। उन्होंने 75 बेसिस पॉइंट्स से अधिक की व्यापक सख्ती के बजाय सीमित बढ़ोतरी की 80 प्रतिशत आशंका जताई है। आपको बता दें कि बेसिस पॉइंट वित्त और बैंकिंग में ब्याज दरों या यील्ड (प्रतिफल) में होने वाले छोटे बदलाव को मापने की एक मानक इकाई है। बता दें कि बेसिस पॉइंट (बीपीएस) वित्त और बैंकिंग में ब्याज दरों या यील्ड (प्रतिफल) में होने वाले छोटे बदलाव को मापने की एक मानक इकाई है।