Raigarh News : *रायगढ़, 4 अक्टूबर*। जिले में कबाड़ के अवैध परिवहन एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है।

Read More : Chhatisgarh News : 48 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से लौटेगा मानसून, देखे आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
अभियान के तहत एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर पूंजीपथरा पुलिस अवैध कबाड़ परिवहन पर सतत निगाह रखे हुए है । इसी कड़ी में दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को ग्राम देलारी स्थित रायगढ़ इस्पात के पास कार्रवाई करते हुए दो माजदा वाहनों में परिवहन किया जा रहा करीब 17.900 टन स्क्रैप जब्त किया है। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से माजदा वाहन के माध्यम से कबाड़ के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम देलारी में रायगढ़ इस्पात के पास घेराबंदी कर दो माजदा वाहनों को रोककर जांच की गई। वाहन क्रमांक CG07CC0311 के चालक लालमणी गणतिया के वाहन से विभिन्न प्रकार के टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड एवं वाहन पार्ट्स का स्क्रैप, वजन करीब 09 टन 690 किलो, कीमत करीब ₹3,39,150 तथा वाहन क्रमांक OD31G8488 के चालक मो. अपरार के वाहन से विभिन्न प्रकार के टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड एवं वाहन पार्ट्स का स्क्रैप, वजन करीब 08 टन 210 किलो, कीमत करीब ₹2,87,350 बरामद किया गया। स्क्रैप के संबंध में वाहन चालकों से पूछताछ करने पर वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके तथा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। कार्रवाई में कुल 17 टन 900 किलो कबाड़, कीमत करीब ₹6,26,500, परिवहन में प्रयुक्त दोनों माजदा वाहन, अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख, सहित कुल करीब ₹26,26,500 की संपत्ति जब्त की गई। दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 50/2026 एवं 51/2026, धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*कार्रवाई दौरान पकड़े गए अनावेदक-*
1. लालमणी गणतिया पिता स्व० भास्कर गणतिया उग्र सिदांडीमुडा पोस्ट सरगळ, थाना व जिला बलांगिर उडिसा
2. मो० अपरार पिता मो० माजी उम्र 32 वर्ष सा० कमरिया पो व थाना मौदाहा जिला हमीरपुर उ०प्र०
👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*:
*“कबाड़ के अवैध परिवहन एवं अवैध खरीदी-बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*
















