• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

Amish Kumari by Amish Kumari
October 4, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 4 अक्टूबर* । जिले में जुआ-सट्टा एवं विशेष रूप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर “ऑपरेशन अंकुश” लगातार जारी है।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त

Read More : DA and DRA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा! बढ़ेगा DA, जानिए सैलरी में होगा कितना इजाफा

विदित हो कि रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई के साथ-साथ सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों द्वारा नए तरीके से गतिविधियां संचालित करने की संभावना को देखते हुए पुलिस ऐसे आरोपियों और सट्टा खेलने वाले हर गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। पूर्व में सट्टे के मामलों में पकड़े गए आरोपियों के क्राइम रिकॉर्ड, उनकी गतिविधियों और डिजिटल फुटप्रिंट का भी बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचकर इस अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इसी क्रम में दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को चक्रधरनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोईरदादर शालिनी स्कूल रोड स्थित गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर हार-जीत का दांव लगवाकर सट्टा खिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर संदेही *पंकज जय सिंह पिता गोविंद राम जय सिंह, निवासी सिंधी कॉलोनी पक्की खोली, थाना चक्रधरनगर, जिला रायगढ़* को पकड़ा। जांच में उसके द्वारा मोबाइल फोन से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने की बात सामने आई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह करीब एक वर्ष से क्रिकेट सट्टे के कारोबार से जुड़ा हुआ है तथा पूर्व में भी सीएसपी रायगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी सट्टे की रकम UPI के माध्यम से प्राप्त कर मुख्य खाईवाल को ऑनलाइन भेजता था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक नग Vivo V60 मोबाइल फोन जब्त किया। मोबाइल की Google Chrome हिस्ट्री में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा साइट की लिंक संचालित किए जाने के साक्ष्य भी मिले। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पंकज को रिमांड पर भेजा जा रहा है । आरोपी से खाईवाल के संबंध में जानकारी मिली है जिस पर आगे विवेचना जारी है । सट्टा पर पूरी तरह से अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस सट्टा खिलाने और खेलने वालों पर नजर रखे हुए है ।

कार्रवाई सिटी एसपी श्री मयंक मिश्रा एवं सीएसपी श्री राहुल उईके के मार्गदर्शन में एसआई गेंदलाल साहू, एएसआई आशिक रात्रे, आरक्षक संदीप कौशिक एवं आरक्षक मिनकेतन पटेल द्वारा की गई।

Read More : Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“जिले में जुआ-सट्टा एवं ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की निगरानी लगातार जारी है। सट्टे के कारोबार से जुड़े पुराने आरोपियों तथा उनके डिजिटल फुटप्रिंट पर भी नजर रखी जा रही है। अवैध सट्टा संचालन में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा की कार्रवाई : 17.900 टन अवैध कबाड़ के साथ दो माजदा वाहन जब्त

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, युवाओं को मिलेगा नई तकनीक का प्रशिक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : जूटमिल पुलिस की 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 आरोपियों से 315 पाव देशी प्लेन और 11 अध्धी शराब जब्त

October 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा मेरा योगदान के तहत पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर आयोजित, 3493 लोगों की हुई जांच

October 2, 2026
Next Post

Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या? होंगी आयु सीमा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ग्राम पंचायत हरगवां में आज होगा विशेष शिविर का आयोजन

ग्राम पंचायत हरगवां में आज होगा विशेष शिविर का आयोजन

July 30, 2025
भारत पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सांसद लोकसभा राधेश्याम राठिया ने ली बैठक

भारत पदयात्रा की तैयारियों को लेकर सांसद लोकसभा राधेश्याम राठिया ने ली बैठक

October 18, 2025
विशेष लेख : ‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

विशेष लेख : ‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार

May 3, 2026
सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल : हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड

सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल : हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड

July 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या? होंगी आयु सीमा
  • Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा
  • DA and DRA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा! बढ़ेगा DA, जानिए सैलरी में होगा कितना इजाफा
  • LPG Cylinder Price: आज LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, देखे होटल-रेस्टोरेंट से लेकर ढाबों तक बजट पर कितना पड़ेगा असर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR