• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
October 6, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News : *रायगढ़, 06 अक्टूबर 2026* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से करीब 70 लाख 77 हजार 901 रुपये की ठगी करने के मामले में रायगढ़ पुलिस की साइबर थाना टीम ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मेनका सारथी पति अक्षय सारथी, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बरतुंगा, थाना डभरा, जिला सक्ती के रूप में हुई है। मामले की जांच में आरोपी महिला के पति अक्षय सारथी और उसकी मां मीरा सोनवानी की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी अभी शेष है। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के संबंध में भी पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं, जिस पर विवेचना जारी है।

READ ALSO

Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”

Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त

Read More : Central Government DA Hike 2026: मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी! जानिए DA में बढ़ोतरी से कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी

जानकारी के अनुसार थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी महिला हारा बाई निषाद (36 साल) के साथ गांव की अन्य महिलाओं ने पुलिस को बताया कि ग्राम जतरी की रहने वाली मेनका सारथी, जिसका विवाह ग्राम बरतुंगा जिला सक्ती निवासी अक्षय सारथी से हुआ है, जब भी अपने मायके आती थी तो महिलाओं को बताती थी कि वह और उसका पति शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं। मेनका सारथी ने गांव की महिलाओं को विश्वास में लेते हुए यह प्रचार करना शुरू कर दिया कि यदि वे उसके बताए अनुसार शेयर मार्केट में पैसा लगाएंगी तो उन्हें कम समय में मोटा मुनाफा मिलेगा और निवेश की गई रकम दोगुनी हो जाएगी। इतना ही नहीं, उसने महिलाओं को यह भरोसा भी दिलाया कि यदि शेयर मार्केट से उनकी रकम दोगुनी नहीं हुई तो वह और उसका पति अपनी गारंटी पर उन्हें दोगुनी रकम वापस दिलाएंगे।

आरोपी महिला के झांसे में आकर ग्राम जतरी की कई महिलाओं ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर उसे रकम देना शुरू कर दिया। दिनांक 06 अप्रैल 2025 से 24 अक्टूबर 2025 के मध्य नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से राशि प्राप्त की गई। शिकायत के अनुसार हारा बाई निषाद से 17 लाख 53 हजार रुपये, आरती सिदार से 3 लाख रुपये, अनिता निषाद से 17 लाख 24 हजार रुपये, दुजकुंवर यादव से 5 लाख रुपये, सुशीला निषाद से 1 लाख 80 हजार रुपये, मोहनमती सिदार से 3 लाख 30 हजार रुपये, मुन्नी बाई सारथी से 3 लाख 40 हजार रुपये, पुष्पा सिदार से 9 लाख रुपये, फुलबाई यादव से 3 लाख रुपये, विष्णु प्रिया निषाद से 7 लाख 50 हजार रुपये तथा अन्य महिलाओं से भी रकम लेकर कुल 70,77,901 रुपये निवेश के नाम पर प्राप्त किए गए।

शुरूवात में मेनका ने कुछ निवेशकों को प्राफिट रकम भी दी और विश्वास में ली फिर लंबे समय तक महिलाओं को न तो निवेश से कोई मुनाफा मिला और न ही उनकी मूल रकम वापस की गई। जब पीड़ित महिलाओं ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके द्वारा दी गई राशि शेयर मार्केट में निवेश करने के बजाय आरोपियों द्वारा निजी उपयोग में ली गई है। आरोपियों द्वारा रकम लौटाने से इनकार किया गया तथा शिकायत करने पर उल्टा उन्हें जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि कुछ पीड़ित महिलाओं ने दूसरे बैंकों से लोन लेकर आरोपी महिला को रकम दी थी और अब वे स्वयं उस लोन की किश्तें चुका रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में प्रकरण की विस्तृत जांच कराई गई। जांच में लाखों रुपये के लेनदेन और धोखाधड़ी के महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के बाद थाना साइबर में दिनांक 22 जुलाई 2026 को अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मेनका सारथी, उसके पति अक्षय सारथी एवं मीरा सोनवानी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बैंक खातों के साथ-साथ आरोपियों के बैंक खातों की विस्तृत जानकारी जुटाई। बैंक खातों की जांच में आरोपी महिला के तीन अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन का पता चला। बैंक ट्रांजेक्शन, पीड़ितों के बयान एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए जिला सक्ती के ग्राम बरतुंगा में दबिश दी और मेनका सारथी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया।

पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने अपने एक पुरुष मित्र के साथ मिलकर लोगों को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने की योजना बनाई थी। इसके बाद उसने अपने पति अक्षय सारथी और मां मीरा सोनवानी को भी इस काम में शामिल किया। आरोपी का पति महिलाओं को शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा मिलने का लालच देने के साथ-साथ पीड़ितों द्वारा की जा रही रकम के ट्रांजेक्शन की जानकारी रखता था। वहीं आरोपी की मां मीरा सोनवानी भी गांव की महिलाओं को अपनी बेटी के माध्यम से शेयर मार्केट में पैसा लगाने के लिए प्रेरित करती थी तथा रकम नगद लेने एवं खातों में जमा कराने में सहयोग करती थी।

पूछताछ में आरोपी महिला ने यह भी बताया कि ग्रामीण महिलाओं से प्राप्त रकम को अलग-अलग लोगों के बीच रोटेशन में चलाया जा रहा था। कुछ समय तक मुनाफे और मूलधन की राशि लौटाई गई, लेकिन बाद में रकम लौटाना बंद कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से लेनदेन में *प्रयुक्त मोबाइल फोन, तीन बैंक खाते एवं एटीएम कार्ड* जब्त किए हैं। मामले में आरोपी के पति अक्षय सारथी एवं मां मीरा सोनवानी की गिरफ्तारी शेष है। साथ ही पुलिस को अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के भी साक्ष्य मिले हैं, जिनके संबंध में आगे जांच की जा रही है।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का जागरूकता संदेश*:

*”शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कम समय में दोगुना-तिगुना मुनाफा देने अथवा निश्चित लाभ की गारंटी देने वाले व्यक्तियों के झांसे में आकर अपनी मेहनत की कमाई न लगाएं। किसी भी व्यक्ति या संस्था के माध्यम से निवेश करने से पहले उसकी विश्वसनीयता और वैधता की पूरी जानकारी प्राप्त करें। यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी होती है तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।”*

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, डीएसपी श्री शिखर मरावी के मार्गदर्शन पर कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री विजय चेलक, उप निरीक्षक श्री संजय नाग, आरक्षक गोविंद पटेल, दीपक प्रधान एवं महिला आरक्षक अनिता बेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More: Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा, अंबिकापुर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सीधी ट्रेन; सांसद ने दिखाई हरी झंडी

*आरोपी- मेनका सारथी पति अक्षय सारथी उम्र 37 साल निवासी बरतुंगा, थाना डभरा जिला सक्ती*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

October 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में महीने की पहली तारीख को बदमाशों ने लगाई थाने में हाजिरी

October 4, 2026
Next Post

Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

चांदी की कीमत में रिकॉर्ड उछाल, सोना हुआ सस्ता, जानें कितना महंगा हुआ Gold-Silver…

चांदी की कीमत में रिकॉर्ड उछाल, सोना हुआ सस्ता, जानें कितना महंगा हुआ Gold-Silver…

September 13, 2025

Cg Currents News : विशेष लेख : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम

September 18, 2026

IPO news: 33% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ प्रणव कंस्ट्रक्शंस का IPO, 121 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन

September 15, 2026
संजय मार्केट से चोरी की एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला

संजय मार्केट से चोरी की एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला

March 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”
  • Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त
  • Raigarh News : शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार
  • Indian Railways Big Rule Change: अब इवन नहीं ऑड नंबर से शुरू होगा PNR. जानिए रेलवे का नया नियम क्या है और आप कैसे प्रभावित होंगे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR