LPG Cylinder Price: भारत में खाना पकाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का बहुत उपयोग किया जाता है। जब उनके दाम बढ़ते या घटते हैं, तो यह परिवारों के खर्च को प्रभावित करता है। सामान्य परिवार 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत देखते हैं, जबकि होटल, रेस्तरां और खाद्य स्टॉल 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक सिलेंडर को देखते हैं। इन व्यवसायों के लिए, एलपीजी सिलेंडर एक महत्वपूर्ण दैनिक खर्च हैं
plb
7 अक्टूबर को कितने हैं अलग -अलग शहरों में LPG के दाम?
यदि आप आज यानी बुधवार 7 अक्टूबर 2026 को LPG सिलेंडर बुक करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक करें । क्योंकि अलग-अलग शहरों में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है।
•दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर 942 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,810 रुपये है।
• मुंबई में घरेलू सिलेंडर 912.50 रुपये और कमर्शियल 2,764 रुपये में मिल रहा है।
• चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 950 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,983 रुपये है।
•कोलकाता में घरेलू 945 रुपये और कमर्शियल 2,954 रुपये है।
• बेंगलुरु में घरेलू 944.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,893.50 रुपये है।
• नोएडा और गाजियाबाद में घरेलू सिलेंडर 939.50 रुपये, जबकि कमर्शियल 2,747.50 रुपये है।
• पटना में घरेलू गैस सिलेंडर 1,000 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 3,100.50 रुपये है।
• रांची में घरेलू सिलेंडर 1,010.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2,988 रुपये का है। यानी इन प्रमुख शहरों में रांची में घरेलू सिलेंडर और पटना में कमर्शियल सिलेंडर सबसे ज्यादा महंगा है

Read More: Earthquake News: भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैली दहशत
आखिर हर शहर में दाम अलग क्यों होता है?
LPG की कीमतों में अंतर के पीछे कई बड़ी वजहें होती हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार, करेंसी में बदलाव, परिवहन खर्च, टैक्स और डीलर कमीशन शामिल हैं। अलग-अलग राज्यों में VAT और स्थानीय कर अलग होने के कारण दाम में भी भी परिवर्तन आ जाता है। इसके बावजूद रिफाइनरी या बॉटलिंग प्लांट से डिस्ट्रीब्यूटर तक सिलेंडर पहुंचाने का किराया भी जुड़ता है। शहर की दूरी ज्यादा होने पर परिवहन लागत बढ़ सकती है, जिसका प्रभाव अंतिम दाम पर दिखाई देता है।
















