• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Veg Thali Price Hike: त्योहारों से पहले महंगाई का झटका; प्याज 89% तो कुकिंग ऑयल 12% उछला

Amish Kumari by Amish Kumari
October 10, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Veg Thali Price Hike क्रिसिल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में वेज थाली 10% और नॉन-वेज थाली 6% महंगी हो गई है. जानिए प्याज, कुकिंग ऑयल, चावल और एलपीजी के दामों में आई तेजी का पूरा ब्योरा.

 

READ ALSO

Bank UPI Alert: नए साल में HDFC बैंक के ग्राहकों को झटका, छोटे UPI पेमेंट पर SMS अलर्ट बंद

December 2026 Calendar: एडवांस टैक्स से लेकर ITR और GST रिटर्न तक, दिसंबर 2026 में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

सितंबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत से ठीक पहले आम परिवारों की रसोई का बजट एक बार फिर बुरी तरह डगमगा गया है. घर में बनने वाले रोजाना के साधारण खाने पर भी महंगाई की मार साफ दिखने लगी है.

 

 

रेपुटेड रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) की ताजा ‘रोटी राइस रेट’ (Roti Rice Rate) रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में घर में तैयार होने वाली शाकाहारी (Veg) थाली की लागत सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ गई है. वहीं मांसाहारी (Non-Veg) थाली भी 6 फीसदी महंगी हो गई है.

 

 

थाली की कीमत में कितना हुआ इजाफा?

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल सितंबर में घर के खाने का बिल काफी बढ़ चुका है. पिछले साल सितंबर में जिस वेज थाली को पकाने में 28.1 रुपये का खर्च आता था, अब उसकी लागत बढ़कर 30.8 रुपये हो गई है. महीने-दर-महीने देखें तो अगस्त के मुकाबले सितंबर में 4% बढ़ोतरी हुई है.

 

 

आंसू निकाल रहा है प्याज: 89% का भारी उछाल

रसोई के इस बढ़ते खर्च के पीछे सबसे बड़ा कसूरवार प्याज है. सितंबर में प्याज के दाम सालाना आधार पर 89 फीसदी तक उछल गए. पिछले साल सितंबर में जो प्याज 28 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, इस साल उसकी कीमत 53 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई.

 

क्यों बढ़ा प्याज?

रबी सीजन में प्याज के उत्पादन में 5 से 6 फीसदी की गिरावट आई थी, जिससे बाजार में पुराना स्टॉक कम बचा. इसके अलावा जून में सामान्य से 40% कम बारिश होने के कारण खरीफ फसल की बुआई में देरी हुई और मंडियों में नई आवक पिछड़ गई. केवल एक महीने के भीतर ही प्याज 34% महंगा हो गया.

 

 

तेल, चावल और एलपीजी सिलेंडर ने भी बढ़ाई मुसीबत

केवल प्याज ही नहीं, रसोई में इस्तेमाल होने वाली दूसरी जरूरी चीजों ने भी जेब पर बड़ा बोझ डाला है. ग्लोबल सप्लाई में तनाव और अल नीनो के असर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उत्पादन प्रभावित हुआ, जिससे देश में कुकिंग ऑयल के दाम 12% बढ़ गए.

 

अंतरराष्ट्रीय सप्लाई में आई दिक्कतों के चलते एलपीजी सिलेंडर के दाम सालाना आधार पर 10% महंगे हुए हैं. धान का रकबा घटने और पैदावार कमजोर रहने के अनुमान से चावल की कीमतों में 8% की तेजी आई है.

 

 

नॉन-वेज थाली में धीमी रफ्तार क्यों?

शाकाहारी थाली के मुकाबले नॉन-वेज थाली की कीमत उतनी तेजी से नहीं बढ़ी, केवल 6% इजाफा द‍िखा. इसकी मेन वजह यह है कि पूरी नॉन-वेज थाली की कुल लागत में लगभग 50 फीसदी हिस्सा ब्रॉयलर चिकन का होता है.

 

रिपोर्ट के मुताबिक, चारे के लिए मक्के की ऊंची कीमतों और सप्लाई में रुकावट के बावजूद सितंबर में ब्रॉयलर चिकन के दाम सालाना और मासिक आधार पर केवल 2 फीसदी ही बढ़े, जिससे नॉन-वेज थाली की महंगाई नियंत्रित रही.

 

 

त्योहारों के सीजन में आगे क्या रहेगा माहौल?

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर के पहले 15 दिनों में प्याज की कीमतों में और तेज उछाल देखने को मिल सकता है, क्योंकि त्योहारों की मांग के कारण सप्लाई पर भारी दबाव रहेगा.

 

राहत की बात ये है क‍ि अक्टूबर के अंत तक जब खरीफ की नई फसल मंडियों में बड़े पैमाने पर पहुंचने लगेगी, तब प्याज के दाम धीरे-धीरे कम होने की पूरी उम्मीद है. तब तक आम लोगों को रसोई के बजट में थोड़ी सख्ती बरतनी होगी.

 

Veg Thali Price Hikeत्योहारी सीजन में खान-पान का खर्च बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन प्याज और कुकिंग ऑयल के बढ़े दाम मध्यमवर्गीय परिवार के मासिक बजट का संतुलन बिगाड़ रहे हैं. जब तक मंडियों में नई आवक पूरी तरह शुरू नहीं होती, तब तक रसोई के बजट को संभालकर चलाना ही समझदारी होगी.

Related Posts

बिजनेस

Bank UPI Alert: नए साल में HDFC बैंक के ग्राहकों को झटका, छोटे UPI पेमेंट पर SMS अलर्ट बंद

November 27, 2026
बिजनेस

December 2026 Calendar: एडवांस टैक्स से लेकर ITR और GST रिटर्न तक, दिसंबर 2026 में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें

November 27, 2026
बिजनेस

Bank holiday: दिसंबर में पूरे इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले फटाफट चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

November 27, 2026
बिजनेस

Gold silver Rate Today: सोने-चांदी के कीमतों में तेजी, सिल्वर ₹7000 उछला तो गोल्ड भी ₹2500 चढ़ा; जानें आज का ताजा भाव

November 27, 2026
बिजनेस

SAP Layoffs: AI की एंट्री से इस बड़े कंपनी में होगी छंटनी, 10,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

November 27, 2026
बिजनेस

Gas Cylinder Booking Update: 1 दिसंबर से बदल जाएंगे गैस सिलेंडर को लेकर ये ज़रूरी नियम; यहां जानें ई-केवाईसी और सब्सिडी के न‍ियम

November 27, 2026
Next Post

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होने के निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन; रायपुर, भिलाई और धमतरी में दबिश, सुबह से दस्तावेज खंगाल रही टीमें

November 27, 2026
सुबह हल्दी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें डाइट में शामिल ?

सुबह हल्दी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई फायदे, जानें कैसे करें डाइट में शामिल ?

March 11, 2026

Today Cg News : मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

September 13, 2026
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों पदों पर निकली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन…

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों पदों पर निकली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन…

August 25, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Modi cabinet: परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े तीन महत्वपूर्ण बिलों को कैबिनेट से मिली मंजूरी, 2 दिसंबर को राज्यसभा में बिल आएगा
  • Cg News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 24 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना
  • Chhatisgarh News : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और अतिरिक्त बोनस के लिए किसान राज सोनी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR