• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Kitchen Budget Inflation: घर में खाना बनाना 10% हुआ महंगा, प्याज और LPG ने बिगाड़ा रसोई का बजट

Amish Kumari by Amish Kumari
October 13, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Kitchen Budget Inflation सितंबर के महीने में आम परिवारों की रसोई का बजट एक बार फिर डगमगा गया है. घर में बनने वाले रोजाना के खाने पर महंगाई का असर साफ दिखने लगा है. रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ताजा ‘रोटी राइस रेट’ रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर में घर में तैयार होने वाली शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ गई है. वहीं मांसाहारी थाली भी 6 फीसदी महंगी हुई है.

 

READ ALSO

UPI: UPI यूजर्स को राहत; दिवाली तक नहीं लगेगा MDR चार्ज, सरकार ने टाला फैसला

Rupee vs Dollar: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे की बढ़त के साथ 95.16 पर पहुंचा

 

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले साल सितंबर में जिस वेज थाली को तैयार करने में 28.1 रुपये का खर्च आता था, अब उसकी कीमत बढ़कर 30.8 रुपये हो गई है. इसी तरह नॉन-वेज थाली की लागत भी 56 रुपये से बढ़कर 59.5 रुपये पर पहुंच गई है. अगर महीने दर महीने के हिसाब से देखें, तो अगस्त के मुकाबले सितंबर में वेज थाली 4 फीसदी व नॉन-वेज थाली 3 फीसदी महंगी हुई है.

 

 

ये भी पढ़ेंUdta Teer 2nd Trailer; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

 

प्याज की कीमतों में 89% का भारी उछाल

रसोई के इस बढ़ते खर्च के पीछे सबसे बड़ी वजह प्याज की कीमतों में आई जोरदार तेजी है. रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में प्याज के दाम सालाना आधार पर 89 फीसदी तक उछल गए. पिछले साल इसी महीने में जो प्याज 28 रुपये प्रति किलो मिल रहा था, इस साल उसकी कीमत 53 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. रबी सीजन में प्याज के उत्पादन में 5 से 6 फीसदी की गिरावट आई थी, जिसके चलते बाजार में पुराना स्टॉक काफी कम रह गया. इसके साथ ही इस साल जून में सामान्य से 40 फीसदी कम बारिश हुई. बारिश की कमी से खरीफ फसल की बुआई में देरी हुई और मंडियों में नई फसल की आवक पिछड़ गई. केवल एक महीने के भीतर ही प्याज की कीमतों में 34 फीसदी की भारी तेजी दर्ज की गई है.

 

 

तेल, चावल, एलपीजी सिलेंडर भी हुए महंगे

थाली का खर्च सिर्फ प्याज की वजह से ही नहीं बढ़ा, बल्कि रसोई की दूसरी जरूरी चीजों ने भी जेब पर भार डाला है. रिपोर्ट के मुताबिक खाद्य तेल की कीमतों में एक साल में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. केंद्र सरकार ने पाम ऑयल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाई थी, लेकिन वैश्विक स्तर पर तनाव और अल नीनो के असर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उत्पादन प्रभावित हुआ. इसका सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ा.

 

इसके अलावा घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी वैश्विक सप्लाई में आई दिक्कतों के चलते सालाना आधार पर 10 फीसदी बढ़ गए. वहीं चावल की कीमतों में भी 8 फीसदी की तेजी आई है. इस साल धान की बुआई का रकबा घटने और पैदावार कमजोर रहने से चावल उत्पादन में 5 से 6 फीसदी गिरावट का अनुमान है, जिससे कीमतें चढ़ी हैं.

 

नॉन-वेज थाली में धीमी रफ्तार की वजह

शाकाहारी थाली की तुलना में नॉन-वेज थाली की कीमतों में उतनी तेज बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है. इसकी मुख्य वजह ब्रॉयलर चिकन की कीमतों में आया मामूली बदलाव है. पूरी नॉन-वेज थाली की कुल लागत में लगभग 50 फीसदी हिस्सा ब्रॉयलर चिकन का होता है. रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में ब्रॉयलर के दाम सालाना और मासिक दोनों आधार पर केवल 2 फीसदी ही बढ़े हैं. हालांकि चूजों की कम संख्या, बारिश से सप्लाई में आई रुकावट और चारे के लिए मक्के की ऊंची कीमतों ने पोल्ट्री सेक्टर पर दबाव बनाया, लेकिन चिकन के दाम ज्यादा न बढ़ने से मांसाहारी थाली की महंगाई 6 फीसदी तक ही सीमित रही.

 

त्योहारों के सीजन में कीमतों का रुख

Kitchen Budget Inflationक्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर के पहले 15 दिनों में प्याज की कीमतों में सालाना आधार पर और तेज उछाल देखने को मिल सकता है. त्योहारों की मांग बढ़ने से बाजार में सप्लाई पर दबाव रहेगा, जिससे कीमतें ऊंची बनी रहेंगी. हालांकि राहत की बात ये है कि अक्टूबर के अंत तक जब खरीफ की नई फसल मंडियों में बड़े पैमाने पर पहुंचने लगेगी, तब प्याज के दाम धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है. तब तक आम लोगों को रसोई के बजट में इस बढ़ी हुई लागत का सामना करना पड़ेगा.

Related Posts

बिजनेस

UPI: UPI यूजर्स को राहत; दिवाली तक नहीं लगेगा MDR चार्ज, सरकार ने टाला फैसला

October 13, 2026
बिजनेस

Rupee vs Dollar: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे की बढ़त के साथ 95.16 पर पहुंचा

October 13, 2026
बिजनेस

UPI MDR Charges: UPI यूजर्स को राहत, सामान्य लेनेदेन पर नहीं लगेगा कोई MDR चार्ज

October 13, 2026
बिजनेस

Expiry Date on Sweets: सरकार का बड़ा फैसला, अब मिठाई पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, न लिखे पाए जाने पर होगी कार्रवाई

October 13, 2026
बिजनेस

Share market today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, TCS और Infosys बने आज के बड़े गेनर्स

October 13, 2026
बिजनेस

GDP: भारत की GDP ने पकड़ी बुलेट ट्रेन वाली रफ्तार, 2026 और 2027 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

October 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Tesla की नई Tesla Model Y L भारत में लॉन्च, 681Km रेंज के साथ प्रीमियम EV सेगमेंट में एंट्री

Tesla की नई Tesla Model Y L भारत में लॉन्च, 681Km रेंज के साथ प्रीमियम EV सेगमेंट में एंट्री

April 22, 2026
30 सितंबर तक जरूर कराएं जनधन अकाउंट से जुड़े ये काम, वरना बंद हो जाएगा बैंक अकाउंट…

30 सितंबर तक जरूर कराएं जनधन अकाउंट से जुड़े ये काम, वरना बंद हो जाएगा बैंक अकाउंट…

September 18, 2025

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
युद्ध का असर हवाई सफर पर, एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया; इतने तारीख से लगेगा अतिरिक्त ईंधन शुल्क

युद्ध का असर हवाई सफर पर, एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया; इतने तारीख से लगेगा अतिरिक्त ईंधन शुल्क

March 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Kitchen Budget Inflation: घर में खाना बनाना 10% हुआ महंगा, प्याज और LPG ने बिगाड़ा रसोई का बजट
  • Udta Teer 2nd Trailer; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
  • WhatsApp: WhatsApp में बड़ा बदलाब: अब मैसेज, फोटो और वीडियो भी कर सकेंगे शेड्यूल, जानें प्रोसेस
  • Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 8वीं छात्रा की फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR