• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
October 15, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026/ तमनार विकासखंड के ग्राम सारसमाल स्थित माध्यमिक शाला के खेल मैदान में गुरुवार को उरांव समाज विकास समिति, छत्तीसगढ़-ओडिशा हिमगिर क्षेत्र द्वारा कर्मा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान करम देव तथा आराध्य देव भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कर्मा दलों के आग्रह पर मांदर लेकर आदिवासी समाज के लोगों के साथ पारंपरिक कर्मा नृत्य में शामिल हुए। उन्होंने समाज के लोगों के साथ झूमकर नृत्य किया। उनकी सहज सहभागिता ने आयोजन का उत्साह को और बढ़ा दिया। समाज के पदाधिकारियों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। देश की स्वतंत्रता के संघर्ष में भगवान बिरसा मुंडा, वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और अन्य जनजातीय वीरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन महापुरुषों के योगदान और आदिवासी समाज की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन कर जनजातीय समाज के विकास को संस्थागत आधार दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी जनजातीय समुदाय के विकास, सम्मान और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नया रायपुर में स्थापित जनजातीय संग्रहालय के माध्यम से समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपराओं और वीर महापुरुषों के योगदान को जानने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति पर जनजातीय समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मु विराजमान हैं। छत्तीसगढ़ में भी जनजातीय समाज के एक बेटे के रूप में मुख्यमंत्री के पद पर सेवा करने का अवसर मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज को शिक्षा, सामाजिक विकास और आर्थिक उन्नति के अवसरों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का उपासक है और पर्यावरण संरक्षण उसकी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। कर्मा पर्व जैसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ आपसी एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का अवसर देते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को कर्मा तिहार की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

READ ALSO

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

*शिक्षा और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं युवा*

मुख्यमंत्री ने शिक्षा को जीवन में आगे बढ़ने का प्रमुख आधार बताते हुए युवाओं से लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयास विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नालंदा परिसर जैसी सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन के अवसरों का लाभ उठाने और दिल्ली में जनजातीय युवाओं के लिए छात्रावास की क्षमता बढ़ाकर 200 सीट किए जाने का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भर्ती प्रक्रिया, रोजगार मेलों और उद्योगों के माध्यम से अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। युवाओं को इन अवसरों का लाभ लेकर अपने परिवार और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनजातीय कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए पात्र हितग्राहियों से उनका लाभ लेने की अपील की। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में आवास, सड़क, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मांग का परीक्षण कराने और उसके बाद आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

*शिक्षा, एकता और संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान*

राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और लोककलाओं को आज भी जीवंत रखा है। समाज के वीर महापुरुषों के योगदान को व्यापक पहचान दिलाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है और सांस्कृतिक एकता उसकी पहचान को मजबूत करती है।
उरांव समाज विकास समिति के अध्यक्ष श्री पनत राम भगत ने स्वागत उद्बोधन में कर्मा पर्व की प्राचीन परंपरा, उरांव समाज की भाषा, संस्कृति, लोककला और प्रकृति से जुड़े गोत्रों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने की आवश्यकता बताई। कर्मा महोत्सव में आदिवासी समाज की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिली। मांदर, मृदंग और ढोल की थाप पर महिला-पुरुषों ने पारंपरिक वेशभूषा में लयबद्ध कर्मा नृत्य प्रस्तुत किया। प्रकृति के प्रति प्रेम, सामूहिकता और आराध्य देवों के प्रति आस्था को अभिव्यक्त करते इस नृत्य ने उपस्थित लोगों को आकर्षित किया। कर्मा पर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जो नई फसल की खुशी और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता की भावना से जुड़ा है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री सत्यानंद राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, जिला पंचायत सदस्य श्री बंशीधर चौधरी, तमनार जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जागेश सिदार, लैलूंगा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति भगत, श्री अरुणधर दीवान, श्री जतिन कुमार साव, श्री संजय भूषण पाण्डेय, श्री सतीश बेहरा, श्री जगन्नाथ पाणिग्रही सहित जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, उरांव समाज विकास समिति के अध्यक्ष श्री पनत राम भगत, उपाध्यक्ष श्री मायाराम उरांव, महासचिव श्री दिनेश उरांव, कोषाध्यक्ष श्री मुखीराम उरांव, श्री दयानंद पटनायक, श्री गोकुलानंद पटनायक, प्रशासनिक अधिकारी, समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। समापन अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

October 14, 2026
Next Post

NPS: BHIM ऐप से अब तुरंत खोलें NPS अकाउंट, एक Click में यहां जानें Step-By-Step प्रोसेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारतीय रेलवे ने राजधानी समेत 4 ट्रेनों की समय में किया बदलाव, यहां देखें पूरा शिड्यूल

भारतीय रेलवे ने राजधानी समेत 4 ट्रेनों की समय में किया बदलाव, यहां देखें पूरा शिड्यूल

April 30, 2026
छत्तीसगढ़ में कल से अंधड़-बारिश का अलर्ट, 40-50km रफ्तार से चलेगी हवाएं

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज-यलो चेतावनी

July 22, 2026
Salman Khan को पाक‍िस्‍तान ने आतंकी घोषित क‍िया, जानिए क्या है पूरा मामला

Salman Khan को पाक‍िस्‍तान ने आतंकी घोषित क‍िया, जानिए क्या है पूरा मामला

October 26, 2025
मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास

April 17, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में खैर लकड़ी तस्करी का बड़ा खुलासा, 2.51 करोड़ रुपए जब्त
  • Technology Desk: Google ला रहा है एंटी-स्कैम फीचर्स, खुद कट और ब्लॉक हो जाएंगी फर्जी कॉल्स
  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR