• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Raigarh News : मामूली विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने हत्या के अपराध में भेजा रिमांड

Amish Kumari by Amish Kumari
October 16, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News : *रायगढ़, 16 अक्टूबर* । पुसौर पुलिस ने ग्राम सूपा में पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति अमृत लाल महंत को उपचार के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर मामूली घरेलू विवाद के दौरान फावड़े से हमला कर अपनी पत्नी रूप कुंवर महंत (41 वर्ष) की हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी का रक्तचाप अत्यधिक बढ़ जाने और स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान पुलिस टीम लगातार उस पर निगरानी रखे हुए थी। स्वास्थ्य में सुधार के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने पत्नी के साथ विवाद होने पर फावड़े से मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त फावड़ा और घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़ों सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए हैं।

READ ALSO

Chhatisgarh News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

Today Cg News : सेवा की कहानी :मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से सरदार बसंत सिंह को मिली 62,790 की छूट

Read More : Tecno: 6500mAh बैटरी के साथ Tecno ने भारत में लॉन्च किया सस्ता फोन, जानें कीमत और फीचर्स

जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को सूचनाकर्ता सूरज दास महंत, पिता अमृत लाल महंत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम सूपा, थाना पुसौर ने थाने में मर्ग सूचना दर्ज कराई। उसने बताया कि 10 अक्टूबर की रात लगभग 8:30 बजे वह अडानी प्लांट से ड्यूटी कर घर लौटा तो उसकी मां रूप कुंवर महंत घर की परछी में जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी थीं। उनके पिता अमृत लाल महंत भी वहीं बैठे हुए थे। मां को हिलाकर देखने पर शरीर में कोई हलचल नहीं मिली। उनके कान से खून निकल रहा था तथा दोनों हाथों की कलाइयों के ऊपर चोट के निशान और घर में जगह-जगह खून के छींटे दिखाई दे रहे थे। पिता से पूछने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके बाद सूरज ने अपने भाई और आसपास के लोगों को बुलाया तथा मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर ले गया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गंभीर रक्तस्राव से उत्पन्न रक्तस्रावी आघात (Hemorrhagic Shock) बताया गया। रिपोर्ट एवं परिस्थितियों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 258/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एफएसएल एवं सीन ऑफ क्राइम की फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कराया। जांच के दौरान घर के अंदर जमीन पर अत्यधिक मात्रा में खून पाया गया। कमरे में रखे पलंग के पाए, फ्रिज, कूलर, कपड़ों और दीवारों पर भी मानव रक्त के निशान मिले। घटनास्थल पर मिले फावड़े और लकड़ी के डंडे पर भी मानव रक्त जैसे निशान पाए जाने की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक टीम ने परीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में घटना के समय घर में पति-पत्नी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति की मौजूदगी सामने नहीं आने पर पुलिस का संदेह मृतिका के पति अमृत लाल महंत पर गहराया।

इसी दौरान अमृत लाल महंत का रक्तचाप अत्यधिक बढ़ जाने से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुसौर में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम अस्पताल में उसके स्वास्थ्य और गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे हुए थी। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना की रात उसकी पत्नी खाना बनाने से इनकार कर रही थी और ग्राम रैबार स्थित अपने रिश्तेदार के घर जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बढ़ गया। आरोपी ने फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया।

पुसौर पुलिस ने प्रकरण में वारदात में प्रयुक्त फावड़ा, घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर आरोपी अमृत लाल महंत को हत्या के अपराध में गिरफ्तार किया तथा न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय, आरक्षक राहुल सिदार एवं थाना पुसौर के हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : CG Shikshat Bharti HC: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ में 12000 शिक्षकों की भर्ती का आरक्षण रोस्टर रद्द

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“घरेलू विवाद में हिंसा और गंभीर अपराध करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई करेगी। ऐसे मामलों में साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष विवेचना कर आरोपियों को कानून के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।”*

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सेवा की कहानी :मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से सरदार बसंत सिंह को मिली 62,790 की छूट

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से युवराज और चैतराम को हर माह मिल रहा 1500 रुपए की पेंशन

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण को लेकर शासन गंभीर

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान

October 17, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा

October 17, 2026
Next Post

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में होने जा रही 775 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे कर सकेंगे आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश: रायपुर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

September 26, 2026
ग्लोबल टाइगर-डे पर छत्तीसगढ़ में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर होगी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

ग्लोबल टाइगर-डे पर छत्तीसगढ़ में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर होगी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम

July 28, 2025
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत ‘डिजिटल मित्र’ कोर्स हेतु आवेदन आमंत्रित

June 18, 2026
रायगढ़ की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, ट्रैफिक थाने में सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, ट्रैफिक थाने में सौंपा ज्ञापन

December 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
  • Raigarh News : किंडर वैली प्ले स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्रि उत्सव – मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिका रही आकर्षण का केंद्र
  • Today Cg News : सेवा की कहानी :मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से सरदार बसंत सिंह को मिली 62,790 की छूट
  • Cg Currents News : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से युवराज और चैतराम को हर माह मिल रहा 1500 रुपए की पेंशन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR