• Home 1
  • Home 2
Monday, September 8, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

मंत्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

Suman Singh by Suman Singh
August 15, 2025
in शिक्षा
0
मंत्री  केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

 

रायपुर, 15 अगस्त 2025

READ ALSO

स्कूल शिक्षा मंत्री Cbse ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

रूसी वैज्ञानिकों ने कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन की तैयार! जानिए आम लोगों के लिए कब होगी उपलब्ध?

जिला मुख्यालय बालोद में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्ष उल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। मुख्य अतिथि वन मंत्री  केदार कश्यप ने प्रातः 09 बजे स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान मंत्री श्री कश्यप ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

 

समारोह में स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। परेड में शामिल सशस्त्र बल, पुलिस बल के जवानों तथा स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्षफायर, राष्ट्रपति की जय का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत परेड सीनियर मंे जिला पुलिस बल को प्रथम स्थान, छत्तीसगढ़ शस्त्र बल 14वीं वाहिनी धनोरा को द्वितीय स्थान एवं नगर सेना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह परेड जुनियर के अंतर्गत एनसीसी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद प्रथम स्थान, रोवर्स स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद को द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल रेडक्रॉस बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

 

इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में महावीर अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालोद को प्रथम स्थान, गुरूकुल विद्यापीठ स्कूल बालोद को द्वितीय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में परेड कमाण्डर के रूप में रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा एवं उप निरीक्षक श्रीमती अनुराधा बोरकर ने टूआईसी के दायित्वों का निर्वहन कर समारोह में आकर्षक मार्च पास्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम में संजारी-बालोद के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व विधायक  प्रीतम साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 14वीं वाहिनी धनोरा के सेनानी  उमेश गुप्ता, वनमंडल अधिकारी  अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर  चन्द्रकांत कौशिक,  अजय किशोर लकरा,  नूतन कंवर, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts

स्कूल शिक्षा मंत्री  Cbse ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
शिक्षा

स्कूल शिक्षा मंत्री Cbse ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

September 7, 2025
रूसी वैज्ञानिकों ने कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन की तैयार! जानिए आम लोगों के लिए कब होगी उपलब्ध?
शिक्षा

रूसी वैज्ञानिकों ने कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन की तैयार! जानिए आम लोगों के लिए कब होगी उपलब्ध?

September 7, 2025
केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में निकली ट्रेनी भर्ती, ऐसे करें आवेदन..
शिक्षा

केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में निकली ट्रेनी भर्ती, ऐसे करें आवेदन..

September 7, 2025
सरकार ने पेंशन के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 20 साल की सर्विस पर मिलेगी पूरी पेंशन… पढ़ें पूरी खबर….!
शिक्षा

सरकार ने पेंशन के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब 20 साल की सर्विस पर मिलेगी पूरी पेंशन… पढ़ें पूरी खबर….!

September 6, 2025
अगर आप Frozen Foods खाते हैं तो हो जाइए सावधान! हो सकती हैं ये बीमारियां
शिक्षा

अगर आप Frozen Foods खाते हैं तो हो जाइए सावधान! हो सकती हैं ये बीमारियां

September 6, 2025
छत्तीसगढ़ में बदल गया स्कूलों का समय.. इस दिन नहीं लगेगी सुबह की कक्षाएं
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में बदल गया स्कूलों का समय.. इस दिन नहीं लगेगी सुबह की कक्षाएं

September 6, 2025
Next Post
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के सम्मान में पहली बार भगत सिंह चौक पर लहराया तिरंगा : गूंजे – भारत माता की जय, शहीद अमर रहें”

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों के सम्मान में पहली बार भगत सिंह चौक पर लहराया तिरंगा : गूंजे – भारत माता की जय, शहीद अमर रहें"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

खेल, पोषण और रचनात्मक शिक्षा के समन्वय से बच्चों को मिल रही उज्ज्वल भविष्य की नींव

खेल, पोषण और रचनात्मक शिक्षा के समन्वय से बच्चों को मिल रही उज्ज्वल भविष्य की नींव

August 2, 2025
विधायक  विक्रम उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

विधायक विक्रम उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

August 15, 2025

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दंतेवाड़ा जिले में आंगनबाड़ी, सखी सेंटर, बाल सम्प्रेषण गृह और नारी निकेतन केन्द्रों का किया निरीक्षण

July 31, 2025
आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती

July 29, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सोशल मीडिया पाबंदी पर मचा बवाल, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी; 14 लोगों की मौत…
  • यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कहा- : ‘भारत पर टैरिफ लगाना बिल्कुल सही…’
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी का ऐलान….
  • AC का कंप्रेसर फटने से घर में जोरदार धमाका, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत…
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR