• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल

Amish Kumari by Amish Kumari
October 19, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Suryaa Teaser बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल एक बार फिर दमदार किरदार के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सनी देओल एक ऐसे पिता और पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसकी जिंदगी बेटी की मौत के बाद पूरी तरह बदल जाती है। अपनी बेटी को खोने के बाद वह उसकी मौत के पीछे की सच्चाई जानने निकल पड़ता है। इस दौरान उसके सामने मेडिकल सिस्टम से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें आती हैं। फिल्म का टीजर स्वास्थ्य व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और मरीजों से वसूले जाने वाले भारी बिलों पर सवाल खड़े करता है।

 

READ ALSO

The Paradise OTT Release: OTT पर रिलीज के लिए तैयार ‘द पैराडाइज’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

Gajab Raat Trailer: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाला बन छाए एक्टर

Read more Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे करें आवेदन? एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस

बेटी की मौत के बाद सच की तलाश में जुटे सनी देओल

फिल्म के टीजर की शुरुआत एक ऐसे परिवार की झलक से होती है, जिसकी जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही होती है। सनी देओल का किरदार अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जी रहा होता है, लेकिन बेटी की मौत सब कुछ बदल देती है। इसके बाद वह इस मामले की जांच शुरू करता है और धीरे-धीरे ऐसे तथ्यों तक पहुंचता है, जो चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हैं। टीजर में सनी देओल का किरदार भावनात्मक रूप से टूटने के बावजूद सच सामने लाने के लिए संघर्ष करता दिखाई देता है।

 

डॉक्टरों की फीस और कमीशन पर उठाए सवाल

‘सूर्या’ के टीजर में सनी देओल का एक संवाद खास ध्यान खींचता है। वह कहते हैं कि आम इंसान डॉक्टरों को भगवान मानकर अपनी जिंदगी उनके भरोसे छोड़ देता है, लेकिन जब डॉक्टर ही उस भरोसे को तोड़ दे, तो मरीज क्या करे? उनका यह सवाल फिल्म की कहानी के मुख्य विषय को सामने लाता है। टीजर में उनका किरदार छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीजों से वसूले जाने वाले भारी बिलों और जरूरत से ज्यादा जांच कराने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाता है। वह आरोप लगाते हुए कहता है कि कुछ जगहों पर डॉक्टर पर्चे नहीं, बल्कि अपना कमीशन लिखते हैं। इसके साथ ही वह यह भी पूछता है कि लोग आखिर कब तक ऐसी परिस्थितियों को सहते रहेंगे। फिल्म के संवादों से संकेत मिलता है कि कहानी एक पिता के निजी संघर्ष के साथ-साथ व्यवस्था में मौजूद कथित खामियों को भी सामने लाने की कोशिश करेगी।

 

 

रवि किशन और सौम्या टंडन की भी दिखी झलक

सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का टीजर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लोगों से फिल्म देखने, सोचने, सतर्क रहने और कुछ गलत होने पर उसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि इसकी कहानी वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। हालांकि, फिल्म किन घटनाओं पर आधारित है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। टीजर में अभिनेता रवि किशन और सौम्या टंडन की झलक भी देखने को मिलती है। फिल्म में प्रज्ञा जायसवाल, टीनू आनंद, मनीष वाधवा, जिस्सू सेनगुप्ता, तनुश्री चक्रवर्ती और विर्ति वाघानी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिवंगत अभिनेता पंकज धीर भी फिल्म का हिस्सा हैं।

 

20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Suryaa Teaserकमल मुकुट के प्रोडक्शन में बनी ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का निर्देशन एम पद्मकुमार ने किया है। यह हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक उनकी शुरुआत है। बताया जा रहा है कि फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ का रीमेक है। उस फिल्म में जोजू जॉर्ज ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जो हत्या की जांच के दौरान अपने अतीत से जुड़े पहलुओं का सामना करता है। निर्माता कमल मुकुट के मुताबिक उन्होंने सनी देओल के साथ ‘गदर 2’ और ‘सूर्या’ के लिए काम करने का फैसला किया था। ‘गदर 2’ की सफलता के बाद उन्होंने ‘सूर्या’ को एक आम आदमी की जिंदगी से जुड़ी कहानी के रूप में तैयार किया। उनके अनुसार, फिल्म में सनी देओल के किरदार की जिंदगी के तीन अलग-अलग दौर देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Posts

मनोरंजन

The Paradise OTT Release: OTT पर रिलीज के लिए तैयार ‘द पैराडाइज’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

October 18, 2026
मनोरंजन

Gajab Raat Trailer: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ का ट्रेलर रिलीज, भ्रष्ट पुलिसवाला बन छाए एक्टर

October 15, 2026
मनोरंजन

OTT relese this week: ‘आवारापन 2’ से लेकर ‘रिपोर्टिंग लाइव’ तक OTT पर रिलीज होगी 16 नई फिल्‍में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

October 13, 2026
मनोरंजन

Udta Teer 2nd Trailer; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज

October 13, 2026
मनोरंजन

Awarapan 2 OTT: सिनेमाघरों के बाद OTT पर रिलीज होगी इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

October 9, 2026
मनोरंजन

Nana Patekar Passes Away: मशूहर अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

October 8, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

August 9, 2025
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार

August 13, 2025

Kathua CISF Firing Incident: CISF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

September 29, 2026
कोल इंडिया में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

युवको के लिए शानदार रोजगार का मौका, रायपुर में इतने तारीख को लगेगा प्लेसमेंट कैंप; 8वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

March 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल
  • Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Chattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाण पत्र घर बैठे कैसे करें आवेदन? एक Click में यहां जानें पूरा प्रोसेस
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में कल मिलेगी दो नई रेल सेवाओं की सौगात, CM विष्णुदेव साय दिखाएंगे हरी झंडी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR