• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?

Amish Kumari by Amish Kumari
October 19, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

IRFC Dividend: इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) अपने शेयरहोल्डरों को डिविडेंड देने जा रही है। IRFC ने 15 अक्टूबर को अपने वित्तीय नतीजे जारी किए थे। इसके साथ ही, कंपनी ने शेयरहोल्डरों के लिए हुई डिविडेंड की घोषणा की भी जानकारी दी थी। आईआरएफसी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरहोल्डरों के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1.15 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है।

 

READ ALSO

Banking New Rules: इस सरकारी बैंक ने बदले नियम, चेकबुक से लेकर ATM तक महंगी होंगी कई सेवाएं

Bank holiday: 13 राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Read more Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

 

कंपनी ने फिक्स किया रिकॉर्ड डेट

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने बताया कि ये वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दिया जाने वाला अंतरिम डिविडेंड होगा। कंपनी ने 15 अक्टूबर की एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि बोर्ड ने इस अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की भी घोषणा कर दी है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, IRFC ने इस अंतरिम डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। यानी 23 अक्टूबर को कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

 

डिविडेंड का लाभ उठाने के लिए कब तक खरीद सकते हैं शेयर

बताते चलें कि जिस दिन किसी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते हैं, उस दिन खरीदे गए नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ चाहिए तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं। यानी आपके पास आईआरएफसी द्वारा दिए जाने वाले डिविडेंड का लाभ पाने के लिए 22 अक्टूबर तक का समय है।

 

खाते में कब आएंगे डिविडेंड के पैसे

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन ने बताया कि डिविडेंड की घोषणा से 30 दिनों के अंदर भुगतान कर दिया जाएगा। यानी, आईआरएफसी के शेयरहोल्डरों के बैंक खाते में 15 नवंबर तक डिविडेंड के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। बताते चलें कि आईआरएफसी अपने शेयरहोल्डरों को चालू वित्त वर्ष में दूसरी बार अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। इससे पहले, कंपनी ने इस साल मार्च में प्रत्येक शेयर पर 1.05 रुपये का डिविडेंड दिया था।

 

सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए कंपनी के शेयर

सोमवार को बीएसई पर आईआरएफसी के शेयर 2.62 प्रतिशत (2.10 रुपये) की बड़ी गिरावट के साथ 78.20 रुपये पर बंद हुए। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 78.06 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 80.60 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। बताते चलें कि बीएसई पर कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 137.10 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 74.10 रुपये है। यानी, कंपनी के शेयर 52 वीक लो के करीब ही ट्रेड कर रहे हैं।

 

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

 

Related Posts

बिजनेस

Banking New Rules: इस सरकारी बैंक ने बदले नियम, चेकबुक से लेकर ATM तक महंगी होंगी कई सेवाएं

October 19, 2026
बिजनेस

Bank holiday: 13 राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

October 19, 2026
बिजनेस

Loan Rates: इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, इस दिन से होगा लागू

October 18, 2026
बिजनेस

Cancer medicine hike: कैंसर दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 70% तक सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं

October 18, 2026
बिजनेस

Railway Insurance; रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस, जानिए कब से होगा लागू

October 17, 2026
बिजनेस

Trump Tariff Waiver: भारत को बड़ी राहत; ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर लगे कड़े प्रतिबंध हटाए, 100% टैरिफ का खतरा टला

October 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

October 8, 2026
डेंगू के मच्छर के काटने के बाद शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, तुरंत कराएं चेकअप; लापरवाही पड़ सकती है भारी

डेंगू के मच्छर के काटने के बाद शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, तुरंत कराएं चेकअप; लापरवाही पड़ सकती है भारी

September 25, 2025
अमेरिका ने 75 देशों के वीजा पर रोक लगाई, रूस और ईरान भी सूची में शामिल; जानिए क्या है वजह

अमेरिका ने 75 देशों के वीजा पर रोक लगाई, रूस और ईरान भी सूची में शामिल; जानिए क्या है वजह

January 14, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साइबर जागरूकता पर आधारित फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” की सराहना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साइबर जागरूकता पर आधारित फिल्म “खौफ- द डिजिटल वार” की सराहना की

April 11, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?
  • Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल
  • Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त
  • Suryaa Teaser: सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर ने मचाया गदर, खोली मेडिकल करप्शन की पोल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR