• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण

Amish Kumari by Amish Kumari
October 20, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़।* दशहरा पर्व के अवसर पर आज रामलीला मैदान एवं उसके समीप सत्तीगुड़ी चौक में रावण दहन देखने पहुंचे लोगों की भारी भीड़ के बीच रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत पर्चा वितरण किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों तक पहुंचकर मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया और मताधिकार की संवैधानिक सुरक्षा से जुड़े सवालों को उठाया। वितरित पर्चे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग के साथ मतदाता सूची की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न आपत्तियां एवं मांगों का विवरण उल्लेख है।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Raigarh News: घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

Read More : Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

कांग्रेस ने पर्चे के माध्यम से आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और फॉर्म-6 में किए गए बदलावों को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं। पर्चे में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यशैली पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा गया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की बुनियाद है। कांग्रेस की प्रमुख मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष जांच हो।

पर्चे में फॉर्म-6 में किए गए बदलावों पर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि इससे संदिग्ध नाम जोड़ने तथा वास्तविक मतदाताओं के नाम हटने की आशंका पैदा हुई है। कांग्रेस ने कथित तौर पर हटाए गए 13.3 करोड़ नामों की प्रक्रिया पर रोक लगाने, सभी नामों का सत्यापन करने और पात्र मतदाताओं को दोबारा सूची में शामिल करने की मांग की। पार्टी ने यह भी कहा कि मतदाता सूची का पूरा डिजिटल डेटा उपलब्ध कराया जाए, ताकि कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक दल और नागरिक वास्तविक स्थिति का अवलोकन कर सकें।

कांग्रेस ने मांग की कि नाम हटाने से पहले प्रभावित मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस, सुनवाई और अपील का अवसर दिया जाए। SIR की पूरी प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाकर, जब तक सभी आपत्तियों का समाधान और प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक इसे आगे न बढ़ाया जाए। पर्चे में संदिग्ध एवं फर्जी नाम जोड़ने, एक ही व्यक्ति के नाम कई स्थानों पर दर्ज होने तथा मृतकों और स्थानांतरित मतदाताओं के नामों की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक रिपोर्ट जारी करने की मांग भी शामिल रही।

कांग्रेस ने मतदाता डेटा और केंद्रीयकृत डेटाबेस की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि मतदाता सूची से जुड़े आंकड़ों की सुरक्षित ऑडिटिंग होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अनधिकृत बदलाव की गुंजाइश न रहे। पार्टी ने प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की संवैधानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, किसी भी योग्य मतदाता को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किए जाने तथा चुनाव आयोग की निष्पक्षता, स्वतंत्रता और संवैधानिक विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए उच्च स्तरीय न्यायिक निगरानी की मांग की।

दशहरा के उत्सवी माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्चे के माध्यम से लोकतंत्र और मताधिकार की अहमियत से अवगत कराया। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची की विश्वसनीयता चुनावी प्रक्रिया के अलावा हर नागरिक के राजनीतिक अधिकार और देश के लोकतांत्रिक भविष्य से जुड़ा सवाल है। पार्टी ने संसद में इन मुद्दों पर चर्चा, सभी आपत्तियों का समाधान और भविष्य में मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कानूनी एवं संस्थागत सुधारों की मांग की।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से मतदाता के अधिकार, लोकतंत्र की गरिमा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए जनजागरूकता का यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Read More: Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

उक्त अवसर पर मुख्य रुप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ,विकास शर्मा,संदीप अग्रवाल ,अमृत काटजू ,
सत्यप्रकाश शर्मा ,शारदा गहलोत ,गुलशन साहू,
सलीम नियारिया,कन्हैया पटेल, रत्थू जायसवाल,
दीपक मंडल ,विकास ठेठवार,
वैभव चौबे व अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News: घरघोड़ा में झपटमारी और लूटपाट की दो वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

October 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

October 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दर्रामुड़ा में 27 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ, विधायक उमेश पटेल ने किया स्वागत

October 18, 2026
Next Post

Banking New Rules: इस सरकारी बैंक ने चेकबुक से लेकर ATM तक बदले नियम, इस दिन से होगा लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

15नवंबर से बदल जायेंगे FASTag के नियम, अब टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा दोगुना चलान.. यहां समझें क्या है पूरा कैलकुलेशन

15नवंबर से बदल जायेंगे FASTag के नियम, अब टोल प्लाजा पर नहीं देना होगा दोगुना चलान.. यहां समझें क्या है पूरा कैलकुलेशन

October 5, 2025
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकानों एवं मेले में खाद्य पदार्थो का किया परीक्षण

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दुकानों एवं मेले में खाद्य पदार्थो का किया परीक्षण

August 6, 2025
सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी और भीगी किशमिश खाने से सेहत को ये फायदे मिलते हैं

सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी और भीगी किशमिश खाने से सेहत को ये फायदे मिलते हैं

March 9, 2026
दर्दनाक सड़क हादसा: तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, पुलिस मौके पर, इलाके में मची अफरा-तफरी

दर्दनाक सड़क हादसा: तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, पुलिस मौके पर, इलाके में मची अफरा-तफरी

March 27, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Banking New Rules: इस सरकारी बैंक ने चेकबुक से लेकर ATM तक बदले नियम, इस दिन से होगा लागू
  • Raigarh News : ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण
  • Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
  • Raigarh News : रायगढ़ शहर में शोभा यात्रा, रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR