Chhattisgarh news raipur राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी, जिनमें विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव भी शामिल है. बस्तर दशहरा में आयोजित होने वाले पारंपरिक ‘मुरिया दरबार’ का वे हिस्सा बनेंगी.
read more Automobile desk: ₹1.59 लाख की कीमत में बजाज पल्सर N250SS हुई लॉन्च, जानें फीचर्स
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
राष्ट्रपति के दौरे से पहले रायपुर और बस्तर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इन दोनों जिलों में, जहां राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार और शुक्रवार को मौजूद रहेंगी, वहां कई जगहों पर ट्रैफिक का रूट बदला जाएगा.
इस तरह रहेगा रायपुर का कार्यक्रम
एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पहुंचेंगी और वहां से लोक भवन जाएंगी. लोकभवन में वह पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में एक स्मारक सिक्का जारी करेंगी. इसके बाद वह रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘नुआखाई’ उत्सव के मौके पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी.
राष्ट्रपति का बस्तर दौरा इस तरह रहेगा
अगले दिन राष्ट्रपति बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में ‘मुरिया दरबार’ में शामिल होंगी और बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. मुरिया दरबार’ को एक पारंपरिक आदिवासी सभा या ‘आदिम जन संसद’ माना जाता है, जिसे बस्तर दशहरा उत्सव के एक हिस्से के रूप में आयोजित किया जाता है.
तैयारी पूरी, मंत्री केदार कश्यप ने लिया जायजा
Chhattisgarh news raipurराष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.














