• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Income Tax Notice: UPI से ट्रांजैक्शन करने वाले सावधान, खाते में 60 हजार आने पर भी मिल सकता है टैक्स नोटिस?

Amish Kumari by Amish Kumari
October 22, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Income Tax Notice अक्सर लोग ये मानकर चलते हैं कि इनकम टैक्स विभाग सिर्फ लाखों-करोड़ों के लेनदेन पर ही नजर रखता है. लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है. अगर आपके बैंक खाते में सिर्फ 60 हजार रुपये भी आते हैं और आप ये नहीं बता पाते कि वो पैसा कहां से आया, तो आपके घर टैक्स का नोटिस आ सकता है.

 

READ ALSO

Gold-Silver Price Crash: एक झटके में 5500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा रेट

DA Hike 2026: पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों को दिवाली की गिफ्ट, मिलेगा 60 दिन का बोनस

 

इनकम टैक्स एक्ट, 2025 की धारा 102 के तहत विभाग को ये पूरा अधिकार है कि वो खाते में आए बिना हिसाब के पैसे पर सवाल पूछे. ‘1 फाइनेंस’ के टैक्स हेड सीए पराग जैन के मुताबिक, जिस तरह 6 लाख रुपये की एंट्री पर सवाल उठ सकता है, ठीक उसी तरह 60 हजार रुपये पर भी पूछताछ हो सकती है. रकम छोटी है या बड़ी, सिर्फ इस बात से ये तय नहीं होता कि विभाग आपसे जवाब मांगेगा या नहीं.

 

 

 

ये भी पढ़ेंCG News: छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए GOOD NEWS! मासिक वेतन बढ़कर 30870 रुपए हुआ

 

इस नियम को एक आसान उदाहरण से समझा जा सकता है. मान लीजिए किसी नौकरीपेशा इंसान की सालाना कमाई 12 लाख रुपये है. वो सरकार को अपनी यही कमाई बताता है. लेकिन साल भर के अंदर उसके बैंक खाते में अलग-अलग जगहों से कुल 40 लाख रुपये जमा हो जाते हैं. ये पैसा दोस्तों, रिश्तेदारों या किसी काम के बदले फोन से भेजा गया हो सकता है.

 

 

भले ही यूपीआई से बड़ी रकम आने पर अपने आप नोटिस नहीं आता और न ही हर पैसा टैक्स के दायरे में होता है, लेकिन कमाई से ज्यादा रकम खाते में दिखने पर विभाग आपसे उसका हिसाब मांग सकता है. इनकम टैक्स कानून में यूपीआई के लिए कोई सालाना लिमिट तय नहीं है. वहां बस यही देखा जाता है कि खाताधारक पैसे के आने की सही वजह साबित कर पाता है या नहीं.

 

कैश जमा करने से कितने अलग हैं फोन से लेनदेन के नियम

लोगों के मन में एक बड़ी गलतफहमी रहती है कि एक तय सीमा से ज्यादा का यूपीआई (UPI) लेनदेन होते ही उसकी खबर अपने आप टैक्स विभाग को चली जाती है. पराग जैन बताते हैं कि ऐसा कोई नियम नहीं है. स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन (SFT) के नियमों के मुताबिक, अगर किसी बचत खाते में एक साल में 10 लाख रुपये या चालू खाते में 50 लाख रुपये नकद (कैश) जमा होते हैं, तो बैंक इसकी सूचना आगे देता है.

 

कैश जमा करने की ये सीमाएं यूपीआई, एनईएफटी (NEFT), आरटीजीएस (RTGS) या आईएमपीएस (IMPS) जैसे डिजिटल तरीकों पर लागू नहीं होती हैं. इसी तरह फोन से एक बार में 1 लाख रुपये भेजने की जो लिमिट होती है, वो सिर्फ बैंकों और एनपीसीआई (NPCI) का अपना नियम है. उसका इनकम टैक्स से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन जब कभी टैक्स विभाग किसी के खाते की जांच करता है, तो वो पूरा बैंक स्टेटमेंट देखता है. उस वक्त अगर आमदनी से ज्यादा पैसा खाते में दिखता है, तो हर एंट्री का जवाब देना पड़ता है.

 

किसी काम या सर्विस के बदले मिला पैसा है कमाई

जो लोग रोजाना फोन के जरिए पेमेंट लेते हैं, उनके लिए टैक्स का नियम पैसे लेने की वजह से तय होता है. अगर आप किसी काम या सर्विस के बदले पैसा लेते हैं, तो उसे आपकी कमाई माना जाएगा. वहीं होटल में खाना खाने के बाद दोस्त से बिल बांटने के लिए लिया गया पैसा कमाई नहीं माना जाता. असली मुसीबत तब खड़ी होती है, जब लोग घर के खर्चों और अपनी दुकानदारी या काम-धंधे का पैसा एक ही बैंक खाते में लेने लगते हैं.

 

साल 2025 में कर्नाटक से ऐसा ही एक मामला सामने आया था. वहां यूपीआई से आए पैसों के आधार पर 13,000 से ज्यादा छोटे दुकानदारों को जीएसटी (GST) के नोटिस भेज दिए गए थे. कई दुकानदारों ने दूसरों के बदले अपने खाते में पेमेंट ले लिया था, जिससे उनके खाते का लेनदेन उनकी असली दुकानदारी से बहुत ज्यादा दिखने लगा. हावेरी में तो एक सब्जी बेचने वाले को 29 लाख रुपये का नोटिस मिल गया, जबकि सब्जी बेचने पर कोई जीएसटी नहीं लगता है.

 

पराग जैन सलाह देते हैं कि ट्यूशन पढ़ाने वालों, फ्रीलांसर और छोटे दुकानदारों को काम के पैसे के लिए अलग बैंक खाता रखना चाहिए. साथ ही हर काम का पक्का बिल देना चाहिए, ताकि घर के पैसे और कमाई के पैसे में साफ अंतर दिख सके.

 

दूसरे का पैसा अपने खाते में लेकर आगे भेजना बन सकता है मुसीबत

कई बार लोग दोस्तों के साथ मिलकर कोई सामान खरीदने के लिए अपने खाते में सबका पैसा मंगा लेते हैं. कई बार किसी रिश्तेदार के कहने पर अपने खाते में पैसा लेकर उसे किसी तीसरे आदमी को भेज देते हैं. भले ही आपकी नीयत साफ हो, लेकिन बार-बार खाते में पैसा आना और तुरंत बाहर भेज दिया जाना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है. पराग जैन ने चेतावनी दी कि इस तरह का लेनदेन ‘मनी म्यूल’ खातों जैसा दिखता है. ठगी और धोखाधड़ी का पैसा इधर-उधर करने के लिए अपराधी ऐसे ही खातों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए बैंक और जांच एजेंसियां इन पर कड़ी नजर रखती हैं.

 

Income Tax Noticeटैक्स विभाग के नजरिए से देखें तो पैसा आगे किसी को भेज देने भर से आप बच नहीं सकते. विभाग फिर भी पूछ सकता है कि शुरुआत में वो पैसा आपके खाते में क्यों आया था. हालांकि सिर्फ ऐसे लेनदेन से कोई अपराधी साबित नहीं हो जाता और कार्रवाई सबूतों के आधार पर ही होती है. फिर भी लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए लिखित रिकॉर्ड रखना चाहिए कि पैसा किसने भेजा, क्यों भेजा और आगे किसे दिया गया. फोन से लेनदेन करने वाले हर इंसान को खाते में आए कुल पैसे और अपनी असली कमाई का फर्क समझकर पूरा हिसाब रखना चाहिए.

 

Related Posts

बिजनेस

Gold-Silver Price Crash: एक झटके में 5500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा रेट

October 22, 2026
बिजनेस

DA Hike 2026: पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों को दिवाली की गिफ्ट, मिलेगा 60 दिन का बोनस

October 21, 2026
बिजनेस

FASTag New Rule: यात्रा के दौरान FASTag न चले तो क्या लगता है दोगुना टैक्स? जानें NHAI का यह नया नियम

October 21, 2026
बिजनेस

SBI: देश के सबसे बड़े बैंक SBI के ग्राहकों का डेटा हुआ लीक! मोबाइल नंबर से लेकर एड्रेस तक सब हुआ लीक…

October 21, 2026
बिजनेस

JIO Ipo: Jio Platforms के IPO को पहले दिन शानदार शुरुआत, QIB कैटेगरी हुई फुल सब्सक्राइब; जानें रिटेल निवेशकों का हाल

October 21, 2026
बिजनेस

Share market today: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Infosys और TCS के शेयरों में जोरदार तेजी

October 21, 2026
Next Post

Gold-Silver Price Crash: एक झटके में 5500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मानसून का रौद्र रूप जारी; रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जुलाई के बाद मिलेगी राहत

मानसून का रौद्र रूप जारी; रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 जुलाई के बाद मिलेगी राहत

July 7, 2026
अनूपपुर में बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान ढहा, 3 की मौत, 3 घायल

अनूपपुर में बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान ढहा, 3 की मौत, 3 घायल

April 5, 2026
हर दिन खाएं ये फल, सेव से भी ज्यादा फायदा का दबा; कार्डियोलॉजिस्ट ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

हर दिन खाएं ये फल, सेव से भी ज्यादा फायदा का दबा; कार्डियोलॉजिस्ट ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

August 14, 2026
शादी के सीजन से पहले सोने क भाव बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानिए 1 नवंबर के ताजा रेट

शादी के सीजन से पहले सोने क भाव बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानिए 1 नवंबर के ताजा रेट

November 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Gold-Silver Price Crash: एक झटके में 5500 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा रेट
  • Income Tax Notice: UPI से ट्रांजैक्शन करने वाले सावधान, खाते में 60 हजार आने पर भी मिल सकता है टैक्स नोटिस?
  • CG News: छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों के लिए GOOD NEWS! मासिक वेतन बढ़कर 30870 रुपए हुआ
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET परीक्षा, साल में 2 बार होगी एग्जाम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR