• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

DL: DL में बड़े बदलाव की तैयारी, भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए अलग-अलग रंग के होंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Amish Kumari by Amish Kumari
October 23, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

DL केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए अलग-अलग रंग के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाइन मूल्यांकन पास करने की शर्त भी सख्त की जा सकती है। हालांकि, ये अभी प्रस्ताव हैं और इन्हें लागू करने से पहले अंतिम नियम जारी होने बाकी हैं।

 

READ ALSO

Jio IPO: Jio IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू

Credit Card New Rules: इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाव, बंद होगी यह सर्विस

Read more Credit Card New Rules: इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाव, बंद होगी यह सर्विस

भारतीयों और विदेशियों के DL का रंग होगा अलग

मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक, ड्राइविंग लाइसेंस पर धारक की नेशनालिटी का उल्लेख किया जा सकता है। इसके लिए भारतीय और विदेशी नागरिकों के लाइसेंस में अलग-अलग रंगों की योजना अपनाने का प्रस्ताव है। इससे लाइसेंस देखकर धारक की राष्ट्रीयता की पहचान करना आसान हो सकता है।

 

DL पाने के लिए 75% अंक जरूरी

सरकार ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ऑनलाइन ‘सेफ-ड्राइविंग ट्यूटोरियल असेसमेंट’ को भी सख्त बनाने की तैयारी में है। फिलहाल इस मूल्यांकन में पास होने के लिए 60% अंक जरूरी हैं। प्रस्ताव के तहत इसे बढ़ाकर 75% किया जा सकता है। इसका उद्देश्य सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़ी जानकारी की बेहतर जांच करना है।

 

 

शपथ-पत्रों के इस्तेमाल पर लगेगी रोक?

ड्राफ्ट में उम्र और पते के सबूत के तौर पर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट या नोटरी के सामने दिए जाने वाले शपथ-पत्रों के इस्तेमाल को सीमित करने का प्रस्ताव है। इसका मकसद इनके गलत इस्तेमाल और फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाइसेंस बनवाने की आशंका कम करना है। पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ई-राशन कार्ड और पिछले तीन महीनों के बिजली या गैस बिल जैसे दस्तावेज प्रस्तावित सूची में शामिल हैं। उम्र के प्रमाण के लिए पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल बोर्ड की मार्कशीट जैसे दस्तावेज स्वीकार किए जा सकते हैं। पहचान के लिए आधार, पासपोर्ट और पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों का प्रस्ताव है।

 

मोबाइल नंबर और ब्लड ग्रुप की जानकारी भी जरूरी

प्रस्ताव के तहत आवेदकों को ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट की जानकारी देना अनिवार्य किया जा सकता है। वहीं, नाम, पता और संपर्क नंबर बदलने जैसी कुछ सेवाओं के लिए फीस माफ करने का भी प्रस्ताव है। इन सुविधाओं का लाभ ऑनलाइन आधार ऑथेंटिकेशन के जरिए लेने की व्यवस्था हो सकती है।

 

आवेदन के लिए एक ही फॉर्म का प्रस्ताव

DLमंत्रालय ने DL रिन्यू कराने, डुप्लिकेट लाइसेंस बनवाने, वाहन की नई श्रेणी जोड़ने और व्यक्तिगत जानकारी बदलने जैसी सेवाओं के लिए एक ही आवेदन फॉर्म का प्रस्ताव रखा है। अधिकारियों को जानकारी में बदलाव से जुड़े ऑनलाइन आवेदनों पर 15 दिनों के भीतर फैसला लेना होगा और आवेदन खारिज करने पर कारण बताना होगा। पता बदलने का आवेदन 30 दिनों तक लंबित रहने पर उसे मंजूर मानने का भी प्रस्ताव है।

Related Posts

बिजनेस

Jio IPO: Jio IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू

October 23, 2026
बिजनेस

Credit Card New Rules: इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाव, बंद होगी यह सर्विस

October 23, 2026
बिजनेस

Railway Special Train: छठ-दीवाली पर घर जाने की टेंशन खत्म, विशेष ट्रेनों के फेरे 30% बढ़े, इस बार 6,200 से ज्यादा फेरे

October 22, 2026
बिजनेस

GST: 1 नवंबर से GST का नया नियम होंगे लागू, रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक बदलेगी प्रक्रिया

October 22, 2026
बिजनेस

Bank Holiday: 24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

October 22, 2026
बिजनेस

Jio Platforms IPO: Jio IPO को दूसरे दिन भी मिला शानदार रिस्पॉन्स, जानें GMP और सब्सक्रिप्शन का ताजा हाल

October 22, 2026
Next Post

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उग्रवादियों ने कई घरों में आग लगाई, सुरक्षा के कारण 5 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद

मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उग्रवादियों ने कई घरों में आग लगाई, सुरक्षा के कारण 5 दिन के लिए इंटरनेट सेवा बंद

February 10, 2026
आलू लेने से पहले जानिए लाल और सफेद आलू में क्या है फर्क, फायदे जानकर  ही खरीदें आलू

आलू लेने से पहले जानिए लाल और सफेद आलू में क्या है फर्क, फायदे जानकर ही खरीदें आलू

January 11, 2026
स्विगी-जोमैटो से खाना ऑर्डर करना पड़ेगा महंगा, बढ़ती ईंधन की कीमतों के कारण बढ़ा सकते हैं डिलीवरी चार्ज

स्विगी-जोमैटो से खाना ऑर्डर करना पड़ेगा महंगा, बढ़ती ईंधन की कीमतों के कारण बढ़ा सकते हैं डिलीवरी चार्ज

May 20, 2026

Mahakal Temple; महाकाल मंदिर में कावड़ियों का बबाल, बैरिकेडिंग तोड़कर सुरक्षाबलों से धक्का-मुक्की, 4 गार्ड घायल

August 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Jio IPO: Jio IPO ने रचा इतिहास, 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन पाने वाला दुनिया का पहला इश्यू
  • SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग
  • DL: DL में बड़े बदलाव की तैयारी, भारतीय और विदेशी नागरिकों के लिए अलग-अलग रंग के होंगे ड्राइविंग लाइसेंस
  • Credit Card New Rules: इस प्राइवेट बैंक ने Credit Card के नियमों में किया बड़ा बदलाव, बंद होगी यह सर्विस
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR