• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
October 24, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 24 अक्टूबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में कल 23 अक्टूबर को पुलिस टीम ने तुमीडीह–सराईपाली मार्ग तथा जिंदल प्लांट पूंजीपथरा के पीछे जमडबरी रोड पर दबिश देकर कुल 32 लीटर अवैध महुआ शराब, कीमत 3,200 रुपये जब्त की है। एक प्रकरण में शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त

Read More : PM Kisan 24th Installment: 24वीं किस्त का इंतजार खत्म! इस दिन खाते में आएंगे ₹2000, जानें आपको मिलेंगे या नहीं?

पहली कार्रवाई में थाना पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर एक व्यक्ति स्कूटी से अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज कुमार देवांगन ने आरक्षक नरेंद्र कुमार पैंकरा एवं सुरेंद्र यादव के साथ मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय साहू पिता उसत राम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी सराईपाली, थाना पूंजीपथरा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500-500 एमएल के 20 पन्नी पाउच में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 1,000 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक CG 13 AH 5891 को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई के दौरान प्रधान आरक्षक गजेंद्र प्रसाद पैंकरा को हमराह आरक्षक कीर्तन यादव एवं आदिकंद प्रधान के साथ पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिंदल प्लांट पूंजीपथरा के पीछे जमडबरी रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसने अपना नाम राजेंद्र निषाद पिता संतराम निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी सराईपाली, थाना पूंजीपथरा बताया। उसके कब्जे में रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी से 44 पन्नी पाउच में भरी कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 2,200 रुपये बरामद हुई। आरोपी द्वारा शराब बिक्री के उद्देश्य से रखना बताए जाने पर पुलिस ने शराब जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

Read More : Chhattisgarh samachar: दिवाली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! टाटा-इतवारी समेत 50 से अधिक ट्रेन रद्द, यहां देखें लिस्ट

दोनों कार्रवाइयों में पूंजीपथरा पुलिस ने कुल 32 लीटर अवैध महुआ शराब, कीमत 3,200 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी जब्त की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज कुमार देवांगन, प्रधान आरक्षक गजेंद्र प्रसाद पैंकरा, आरक्षक नरेंद्र कुमार पैंकरा, सुरेंद्र यादव, कीर्तन यादव एवं आदिकंद प्रधान की सक्रिय भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

October 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पर्यावरण मंत्री के गृह जिले में संबलपूरी शासकीय आबंटित भूमि की जंगलों का विनाश : कांग्रेस

October 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन: चक्रधरनगर चौक मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज

October 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

October 21, 2026
Next Post

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन 3 राशि वालों के धन-धान्य में होगी वृद्धि, बिजनेस में मिलेगी सफलता, पढ़िए 19 दिसंबर का राशिफल

इन पांच राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें और आय में इजाफा, पढ़े 12 अप्रैल का राशिफल!

April 12, 2026
नवरात्रि के पहले दिन सोना–चांदी हुआ महंगा, सोने का भाव 1,10,600 पर…

नवरात्रि के पहले दिन सोना–चांदी हुआ महंगा, सोने का भाव 1,10,600 पर…

September 22, 2025
मकर संक्रांति पर अवकाश की घोषणा, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; सालभर में मिलेंगी इतनी छुट्टियां

खुशखबरी! इस जिले में 3 सरकारी छुट्टियां घोषित, इन तारीखों में सभी दफ्तर रहेंगे बंद

January 22, 2026
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार
  • Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत
  • Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR