• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
October 24, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News : *रायगढ़, 24 अक्टूबर* । रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूंजीपथरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदे 12 चक्का ट्रक को जब्त किया है। जब्त कबाड़ की अनुमानित कीमत ₹5,29,500 है। वाहन चालक कबाड़ के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर चोरी का माल होने के संदेह में पुलिस ने ट्रक और कबाड़ को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Read More : Chhattisgarh samachar: दिवाली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! टाटा-इतवारी समेत 50 से अधिक ट्रेन रद्द, यहां देखें लिस्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक क्रमांक CG 13 LA 2763 में स्क्रैप कबाड़ लोड कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक के पास सड़क पर घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रमेश यादव, पिता डल्लू यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी रसूलपुर, थाना सरायमीर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश बताया। ट्रक में लोड स्क्रैप कबाड़ के संबंध में चालक से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जब्ती कार्रवाई करते हुए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,29,500 है, तथा परिवहन में प्रयुक्त 12 चक्का ट्रक को जब्त कर लिया।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(क), 35(ड) का उल्लेख करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई है। पूंजीपथरा पुलिस द्वारा अवैध एवं संदिग्ध कबाड़ परिवहन पर निगरानी रखते हुए ऐसी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।

Read More :  Chhattisgarh Job Vacancy: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर, इतने पदों निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“अवैध कबाड़ के परिवहन, चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कबाड़ के कारोबार से जुड़े सभी लोगों को वैध दस्तावेजों के साथ ही परिवहन एवं व्यापार करना चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

October 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पर्यावरण मंत्री के गृह जिले में संबलपूरी शासकीय आबंटित भूमि की जंगलों का विनाश : कांग्रेस

October 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन: चक्रधरनगर चौक मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर अपराध दर्ज

October 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर

October 21, 2026
Next Post

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

August 16, 2026
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, कॉमेडी के साथ सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज…

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म Jolly LLB 3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, कॉमेडी के साथ सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज…

September 10, 2025
बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

July 25, 2026
79वें स्वतंत्रता दिवस पर तेलीबाँधा मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे फ्लैग पोस्ट पर महापौर मीनल ने फहराया विशाल राष्ट्रध्वज तिरंगा

79वें स्वतंत्रता दिवस पर तेलीबाँधा मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे फ्लैग पोस्ट पर महापौर मीनल ने फहराया विशाल राष्ट्रध्वज तिरंगा

August 15, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार
  • Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत
  • Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR