• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से ऐश्वर्या की शिक्षा को मिला संबल

Amish Kumari by Amish Kumari
October 27, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh Samachar :  धमतरी 27 अक्टूबर 2026

श्रमिक मूर्तिकार मनोज कुमार गंगबेर की बेटी को मिली ₹20 हजार की सहायता राशि, परिवार की आर्थिक चिंता हुई कम

READ ALSO

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ा झटका; अब घर बैठे मिलेंगी 5 नई ऑनलाइन सेवाएं

श्रमिक मूर्तिकार मनोज कुमार गंगबेर की बेटी को मिली ₹20 हजार की सहायता राशि, परिवार की आर्थिक चिंता हुई कममेहनत, हुनर और दृढ़ संकल्प से अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाएं कठिन परिस्थितियों में संबल बन रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना ऐसी ही एक पहल है, जो श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। धमतरी जिले के ग्राम लोहरसी निवासी मूर्तिकार श्री मनोज कुमार गंगबेर का परिवार इस योजना से लाभान्वित होकर राहत और नई उम्मीद का अनुभव कर रहा है।

श्री मनोज कुमार गंगबेर पेशे से कुशल मूर्तिकार हैं। पत्थरों को अपनी कला और हुनर से सुंदर मूर्तियों का स्वरूप देना उनकी विशेषता है। मूर्तियों के निर्माण के लिए मिलने वाले ऑर्डर और उनसे प्राप्त आय ही उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है। उनकी दो बेटियां हैं। सीमित और अनियमित आय के बीच परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के साथ बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके लिए हमेशा एक बड़ी जिम्मेदारी रही है। वे चाहते थे कि आर्थिक परिस्थितियां उनकी बेटियों की पढ़ाई और आगे बढ़ने के सपनों में बाधा न बनें।

इसी बीच श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक होने के कारण उन्हें मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना की जानकारी मिली। उन्होंने अपनी बेटी सुश्री ऐश्वर्या के भविष्य और शिक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजना के अंतर्गत आवेदन किया। विभाग द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन एवं पात्रता संबंधी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद नियमानुसार 20 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे ऐश्वर्या के बैंक खाते में अंतरित की गई।

यह आर्थिक सहायता परिवार के लिए महत्वपूर्ण संबल साबित हुई। इससे ऐश्वर्या की पढ़ाई-लिखाई और शिक्षा से जुड़े आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिली। साथ ही, पिता श्री मनोज कुमार की आर्थिक चिंता भी कुछ कम हुई। अब वे अपनी कला और आजीविका के कार्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए बेटी की शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने के प्रति अधिक आश्वस्त महसूस कर रहे हैं। परिवार के लिए यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि बेटी के सपनों को साकार करने की दिशा में मिला प्रोत्साहन भी है।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए श्री मनोज कुमार गंगबेर कहते हैं, “मूर्तिकारी से होने वाली सीमित आय में परिवार चलाना और बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाना चुनौतीपूर्ण रहता है। मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत मेरी बेटी ऐश्वर्या के खाते में 20 हजार रुपये की राशि मिलने से हमें बड़ी राहत मिली है। इससे उसकी शिक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। मैं इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री जी एवं श्रम विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मनोज कुमार गंगबेर के परिवार की यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि समय पर मिला आर्थिक सहयोग श्रमिक परिवारों की चिंताओं को कम करने के साथ बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता की राह को भी मजबूत बना सकता है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक

October 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के लोगों को बड़ा झटका; अब घर बैठे मिलेंगी 5 नई ऑनलाइन सेवाएं

October 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh news Raipur: छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई; रायपुर में व्यापारी नितिन डागा के घर रेड, दुर्ग में भूपेश बघेल के करीबी से पूछताछ

October 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatttisgarh news: छत्तीसगढ़ में फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी मिलेगा राशन, नॉमिनी और OTP से मिलेगी सुविधा

October 27, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में अर्नब को लेकर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट स्कूलों के अवकाश घोषित

October 26, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

October 26, 2026
Next Post

Raigarh News : केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती से लूटा गया मोबाइल बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

चक्रधर समारोह 2025: शास्त्रीय संगीत और लोक कलाओं का होगा संगम

चक्रधर समारोह 2025: शास्त्रीय संगीत और लोक कलाओं का होगा संगम

August 24, 2025
निवेशकों के लिए बड़ी खबर! Abbott India ने घोषित किया ₹525 का फाइनल डिविडेंड

निवेशकों के लिए बड़ी खबर! Abbott India ने घोषित किया ₹525 का फाइनल डिविडेंड

July 19, 2026
ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 06 संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त

ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 06 संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त

July 31, 2025
श्राद्ध के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नजरअंदाज करने पर झेलनी पड़ेगी पितरों की नाराज़गी…

श्राद्ध के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलतियां, नजरअंदाज करने पर झेलनी पड़ेगी पितरों की नाराज़गी…

September 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Liquor Purchase New Rules: शराब खरीदने के नियम बदले, 1 नवंबर से 1,000 रुपये से ज्यादा की खरीद पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य
  • Raigarh News : केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती से लूटा गया मोबाइल बरामद
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से ऐश्वर्या की शिक्षा को मिला संबल
  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मंत्री परिषद की बैठक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR