Motorola ने एक और दमदार फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को G सीरीज में पेश किया गया है, जिसमें 7000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही, फोन में 108MP का कैमरा दिया गया है। Lenovo ओन्ड कंपनी का यह बजट फ्रेंडली फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन का लुक और डिजाइन मोटोरोला के इस साल लॉन्च हुए G सीरीज के अन्य फोन की तरह है। इससे पहले कंपनी ने साल की शुरुआत में Motorola G37 और G37 Power को पेश किया था, जो लगभग ऐसे ही फीचर्स के साथ आते हैं।
Motorola G47 Power की कीमत
यह फोन यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया है। इस फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत EUR 299.99 यानी लगभग 36,000 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन – Pantone Nautical Blue, Pantone Capri और Pantone Impenetrable में उतारा गया है। इसे Motorola G37 के अपग्रेड मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इस फोन में भी 7,000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।
Motorola G47 Power के फीचर्स
मोटोरोला का यह पावरफुल फोन 6.67 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन HD+ है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1050 निट्स तक की है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। Moto G47 Series का यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है।
Motorola G47 Power फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 4GB + 128GB
बैटरी 7000mAh, 30W
कैमरा 108MP + 2MP, 8MP
OS Android 16
इस फोन में 4GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इसमें 108MP का मेन और एक 2MP का सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटोरोला के इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।
Motorolaकनेक्टिविटी के लिए मोटोरोला के इस फोन में WiFi, Bluetooth, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक, MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन में मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के अलावा IP64 रेटिंग मिलती है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा।
















