• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल ढूंढ निकाला

Amish Kumari by Amish Kumari
October 28, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 28 अक्टूबर 2026* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में गुम बालक-बालिकाओं की पतासाजी एवं महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ पुलिस ने लापता 13 वर्षीय बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

READ ALSO

Raigarh news: तूफान के असर से रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर के आदेश पर 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

Raigarh News : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई

Read More : Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिव भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को थाना पुसौर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अपनी 13 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी बेटी रायगढ़ में अपने परिचित के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। दिनांक 20 अक्टूबर 2026 की सुबह बालिका बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 617/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने बालिका के परिजनों एवं सहेलियों से पूछताछ की तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस टीम लगातार बालिका की पतासाजी में जुटी रही। बालिका और संदेही युवक के लगातार स्थान बदलने के कारण तलाश में कठिनाई आ रही थी। इसी बीच दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को रायगढ़ आने पर पुलिस ने बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया।

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका का कथन दर्ज कराया गया। बालिका ने बताया कि करीब छह माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत (18 वर्ष), निवासी भांठापारा, निपनिया से हुई थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी। बालिका के कथन के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात युवक रायगढ़ आया और अगले दिन 20 अक्टूबर की सुबह उसे रेलवे स्टेशन के पास बुलाकर ट्रेन से डोंगरगढ़ ले गया। वहां से वह उसे अपने दोस्त के घर ले गया, जहां चार दिनों तक रखकर शादी का प्रलोभन दिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बालिका का कथन, मेडिकल कराकर प्रकरण में धारा 87. 65 (1) बीएनएस एवं 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।

अभियान संवेदना में महिला/नाबालिग संबंधी अपराध में संवेदनशीलता दिखते हुए त्वरित कार्रवाई अपराध विवेचना में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक विेजय एक्का तथा हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Read More : Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान का असर, आज से भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“गुम बालक-बालिकाओं की सकुशल बरामदगी और महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें और सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क के मामलों में विशेष सावधानी बरतें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh news: तूफान के असर से रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर के आदेश पर 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News: ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

October 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कोसा बुनाई की विरासत संवारने आगे आया हिंडाल्को, रायपुर में कोसाला सेंटर का शुभारंभ

October 27, 2026
Next Post

Raigarh News : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Digital Gold में निवेश करने का सुनहरा मौका, बस 1 रुपए से कर सकेंगे निवेश, यहां जानें प्रोसेस

शादी के सीजन में सोने ने लगाई लंबी छलांग, चांदी में भी तेजी, जानें महानगरों में कीमतें

December 3, 2025
पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान – मुख्यमंत्री साय

पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान – मुख्यमंत्री साय

October 25, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश व सहयोग के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश व सहयोग के लिए किया आमंत्रित

August 29, 2025
ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन “अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई—गेरवानी से दो आरोपी गिरफ्तार

May 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh news: तूफान के असर से रायगढ़ में स्कूलों की छुट्टी, कलेक्टर के आदेश पर 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल
  • Train Accident: बड़ा रेल हादसा, दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर से करीब 64 लोगों की मौत
  • Dearness Allowance: सरकारी कर्मचारियों के लिए GOOD NEWS! महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान; जानिए कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी?
  • Raigarh News : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR