• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, सरगुजा के 10 गांवों को मिली बारहमासी सड़क की सौगात

Amish Kumari by Amish Kumari
October 28, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh News :  रायपुर, 28 अक्टूबर 2026

 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, सरगुजा के 10 गांवों को मिली बारहमासी सड़क की सौगात

READ ALSO

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और वैष्णोमाता मंदिर के दर्शन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने और दूरस्थ गांवों को बेहतर आवागमन सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर विकासखंड में पलंगड़ी से इरगवां पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। लगभग 6.02 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति से निर्मित 3.70 किलोमीटर लंबे इस मार्ग से क्षेत्र के 10 गांवों के ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क के साथ पुल-पुलियों का निर्माण होने से विशेषकर बरसात के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन संबंधी कठिनाइयों से राहत मिलेगी। साथ ही विकासखंड एवं जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान होने से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

6.02 करोड़ रुपये की स्वीकृति से सड़क निर्माण, 12 पुल-पुलिया एवं कल्वर्ट भी बने

लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) संभाग, अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पलंगड़ी-इरगवां पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 24 दिसंबर 2024 को 602.58 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके अंतर्गत 3.70 किलोमीटर लंबे मार्ग में 3.05 किलोमीटर बी.टी. सड़क तथा 0.65 किलोमीटर सी.सी. सड़क का निर्माण किया गया है। मार्ग की चौड़ाई 3.75 मीटर रखी गई है। इसके अतिरिक्त मार्ग पर 6 पाइप पुलिया, 4 स्लैब कल्वर्ट तथा नाले पर 2 मध्यम पुलों का निर्माण किया गया है। इन मध्यम पुलों में क्रमशः 6 मीटर के 2 स्पान और 8 मीटर के 3 स्पान की संरचनाएं शामिल हैं। इन निर्माण कार्यों से मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने के साथ वर्षभर आवागमन सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।

10 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

पलंगड़ी-इरगवां पहुंच मार्ग के निर्माण से रजपुरी, धनपुरी, टपरकेला, अमदला, चांदो, बेलदगी, पलंगड़ी, इरगवां, अमलभिट्ठी एवं देवीटिकरा सहित क्षेत्र के 10 गांवों के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। सड़क निर्माण से इन गांवों का आपसी संपर्क मजबूत होने के साथ विकासखंड एवं जिला मुख्यालय तक पहुंच अधिक सुविधाजनक होगी। ग्रामीणों को शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और स्थानीय बाजारों तक आने-जाने में आसानी होगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों के लिए बेहतर सड़क संपर्क उपयोगी साबित होगा। बरसात के दौरान आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने के साथ ग्रामीणों को आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी।

कृषि उपज के परिवहन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

पलंगड़ी-इरगवां मार्ग से जुड़े गांवों में कृषि ग्रामीण आजीविका का प्रमुख आधार है। सड़क सुविधा बेहतर होने से किसानों को अपनी कृषि उपज स्थानीय बाजारों एवं मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। इसके साथ ही खाद, बीज, कृषि उपकरण और अन्य आवश्यक सामग्रियों का परिवहन भी सुगम होगा। बेहतर सड़क संपर्क से परिवहन में लगने वाले समय और आवागमन संबंधी परेशानियों में कमी आने की उम्मीद है। इससे किसानों के साथ स्थानीय व्यापारियों और छोटे व्यवसायियों को भी लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। इसी उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क, पुल और पुल-पुलियों के निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को गति दी जा रही है। पलंगड़ी-इरगवां पहुंच मार्ग का निर्माण पूर्ण होना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सड़क क्षेत्र के 10 गांवों को बारहमासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्थानीय व्यापार के लिए बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने में सहायक सिद्ध होगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और वैष्णोमाता मंदिर के दर्शन

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिली आर्थिक सहयोग से खरीदी सिलाई मशीन

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जशपुर के 37 यात्री करेंगे अमृतसर और वैष्णोदेवी के दर्शन

October 29, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना से दिवंगत श्रमिक के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

उद्योग मंत्री  लखनलाल देवांगन दो दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन दो दिवसीय नई दिल्ली दौरे पर

August 10, 2025

UPI Payment Charges: दो हज़ार रुपये से अधिक की UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज, लेकिन आम आदमी को नहीं देना होगा 1 भी रुपया, जानिए नियम

September 16, 2026
SBI स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर के कुल इतने पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन लास्ट डेट नजदीक

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित 24 नवंबर तक

November 11, 2025

Cg News : रक्षाबंधन पर बहनों को मिला ‘विष्णु भैया’ का स्नेहिल उपहार

August 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Onion and sugar Price Increase: दिवाली से पहले महंगाई का झटका, प्याज-चीनी के दाम पिछले 4 महीने से उच्चतम स्तर पर
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय
  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर और वैष्णोमाता मंदिर के दर्शन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR