Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। स्कूलों (CG Swami Atmanand School Recruitment 2026)में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेशभर के 34,604 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रायपुर और बिलासपुर में सबसे अधिक छह-छह परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वहीं, दुर्ग और भिलाई में चार-चार केंद्र बनाए गए हैं। बस्तर संभाग के जगदलपुर में दो केंद्र होंगे, जबकि जांजगीर-चांपा जिले के चांपा और सरगुजा में एक-एक केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
तीन पालियों में होगी परीक्षा
भर्ती परीक्षा (CG Swami Atmanand School Recruitment 2026) प्रतिदिन तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। पहली पाली (CG Vacancy 2026) के लिए सुबह 7 बजे, दूसरी पाली के लिए सुबह 11 बजे और तीसरी पाली के लिए दोपहर 3 बजे से प्रवेश शुरू होगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 15 मिनट पहले केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
100 अंकों का होगा पेपर, गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग
परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रश्नपत्र में कुल 100 सवाल होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। सही उत्तर देने पर एक अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद विभाग की ओर से उत्तरों की मॉडल आंसर-की जारी की जाएगी।
एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र जरूरी
Chhattisgarh News शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र का पता और अपनी पाली का समय पहले ही जांच लें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो।















