• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: दिवाली-छठ पर बिहार जाने बालों के लिए रेलवे की खास तैयारी, छत्तीसगढ़ से यहां मिलेगी ट्रेन

Amish Kumari by Amish Kumari
October 29, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh news raipur दिवाली और छठ पूजा के दौरान छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। त्योहारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव करने और सात पैसेंजर ट्रेनों में अतिरिक्त सामान्य कोच लगाने का फैसला लिया है। रेलवे के मुताबिक उनका मकसद यात्रियों की भीड़ को मैनेज करना और यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।नक्शे देखें

 

READ ALSO

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिली आर्थिक सहयोग से खरीदी सिलाई मशीन

Latest Cg News : राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

Reas more Chhatisgarh Samachar : चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

 

इन 3 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव

रेलवे के अनुसार, 4 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160), गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस (15232) और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287) के यात्रियों को रायपुर स्टेशन के गुढ़ियारी साइड प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंचने की सुविधा मिलेगी। यात्री इस प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर अपनी ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

 

7 पैसेंजर ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने सात पैसेंजर ट्रेनों में भी अस्थायी रूप से अतिरिक्त सामान्य श्रेणी के कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 5 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। इस दौरान प्रत्येक चिन्हित ट्रेन में दो-दो अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे।

 

ये होंगी त्योहारों पर विशेष ट्रेनें

गौरतलब है कि, आम लोगों की सुविधा और घर वापसी को देखते हुए भारतीय रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। एसईसीआर ने अगले महीने मनाये जाने वाले दीवाली और छठ पर्व के लिए स्पेशल ट्रेने चलाये जाने का ऐलान किया है। इसका फायदा समूचे छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगा जो इन पर्वो पर अपने घर वापसी की आस संजोये है। अमूमन आम पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड़, सीटें नहीं मिलने और टिकट कन्फर्म नहीं होने की शिकायतों के बीच भारतीय रेलवे की यह पहल काफी अहम है।नक्शे देखें

 

भारतीय रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक़ दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण उत्सवों के मद्देनजर दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के मध्य 3-3 फेरे के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन की शुरुआत जहां दुर्ग से होगी तो वही रायपुर, उसलापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया स्टेशन में इनका स्टॉपेज भी तय कर दिया गया है।

 

इसी तरह 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक रविवार 1, 8 और 15 नवम्बर को चलाये जाने का निर्णय रेलवे की तरफ से लिया गया है। भारतीय रेल विभाग के मुताबिक़ 08752 निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से प्रत्येक सोमवार 2, 9 और 16 नवम्बर को चलाई जाएगी।नक्शे देखें

 

 

उत्तर-पूर्वी भारत से जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों की भी घोषणा

Chhattisgarh news raipurबात करें दूसरे रेलमंडल की तो त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए दक्षिण भारत को पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत से जोड़ने वाली विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये सेवाएं आंध्र प्रदेश से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेंगी, जिनमें विशाखापत्तनम के दुव्वाडा में चढ़ने वाले यात्री भी शामिल हैं। पूजा स्पेशल एक्सप्रेस (06559/06560) एसएमवीटी बेंगलुरु और असम के रंगपारा उत्तर के बीच चलेगी, जो प्रत्येक दिशा में छह यात्राएं करेगी। ट्रेन नंबर 06559, 24 नवंबर तक हर मंगलवार को SMVT बेंगलुरु से रवाना होगी, बुधवार शाम को दुव्वाडा पहुंचेगी और फिर रंगापारा नॉर्थ के लिए आगे बढ़ेगी। वापसी की यात्रा में, ट्रेन नंबर 06560, 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को रंगापारा नॉर्थ से रवाना होगी, रविवार दोपहर को दुव्वाडा पहुंचेगी और फिर बेंगलुरु के लिए आगे बढ़ेगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिली आर्थिक सहयोग से खरीदी सिलाई मशीन

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जशपुर के 37 यात्री करेंगे अमृतसर और वैष्णोदेवी के दर्शन

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में बनेगा नया अनुविभागीय कार्यालय भवन, 1.25 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

October 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: साय सरकार ने मंहगाई भत्ते में की बंपर बढ़ोतरी, इस दिन से मिलेगा लाभ

October 29, 2026
Next Post

Chhattisgarh news: साय सरकार ने मंहगाई भत्ते में की बंपर बढ़ोतरी, इस दिन से मिलेगा लाभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  साय

धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

February 12, 2026

Latest Cg News: विशेष लेख : ’महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर पहल’

August 31, 2026
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली किले में तब्दील, हर कोने पर कड़ी सुरक्षा; एंटी-ड्रोन सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट गन और स्नाइपर्स तैनात

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली किले में तब्दील, हर कोने पर कड़ी सुरक्षा; एंटी-ड्रोन सिस्टम, एंटी-एयरक्राफ्ट गन और स्नाइपर्स तैनात

January 25, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिली आर्थिक सहयोग से खरीदी सिलाई मशीन
  • Latest Cg News : राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख : अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना
  • Cg Currents News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जशपुर के 37 यात्री करेंगे अमृतसर और वैष्णोदेवी के दर्शन
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में बनेगा नया अनुविभागीय कार्यालय भवन, 1.25 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR