Onion and sugar Price Increase: त्योहार के सीजन में भी लोगों की जेब ढिली होने वाली है। प्याज और चीनी के दाम कम नहीं का नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल प्याज की कीमत 60-65 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं, चीनी की कीमत भी 55-60 रुपए किलो के बीच है।
पिछले चार महीने में प्याज की कीमतों में 85 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, जुलाई से अगसत के बीच चीनी के दाम 34 फीसदी बढ़े हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार देश में खाने पीने की वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
कब तक कम होगी कीमतें
दरअसल प्याज की फसल नुकसान होने की वजह से कीमत में इजाफा होने का कारण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति और मानसून कमजोर होने की वजह से फसलों को नुकसान हुआ। यही वजह है कि पिछले सीजन के दौरान उत्पादित प्याज का सुरक्षित भंडार कम हो गया। जिसका असर बाजार में देखने को मिल रहा है।
चीनी के दाम भी बढ़े
कुछ ऐसे ही हालात चीनी को लेकर है। कमजोर मानसून के चलते अकेले भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चीनी का संकट गहरा गया है। बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजार में लगभग 6.28 मिलियन टन चीनी की कमी दर्ज की गई है।
Onion and sugar Price Increaseकेंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर कीमतों को काबू में रखने के लिए त्योहारों से ठीक 14 लाख टन चीनी का अतिरिक्त कोटा जारी किया है। वहीं, मोबाइल वैन के जरिए 35 रुपए प्रति किलो की दर से प्याज बेची जा रही है।
















