Eetha Trailer Release: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ‘ईठा’ का ट्रेलर 30 अक्टूबर यानी की आज रिलीज (Eetha Trailer Release) हो चुका है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ (Vitabai Narayangavkar Biopic) मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा हैं, उनके लुक को देखकर उनके फैंस उनके दिवाने हो गए हैं। आइए जानते हैं क्या है फिल्म की कहानी?
किस पर आधारित है फिल्म?
फिल्म ‘ईठा’ (Eetha) महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ‘तमाशा साम्राज्ञी’ और लावनी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म विठाबाई के शुरुआती संघर्ष, उनकी कला के प्रति समर्पण और महाराष्ट्र के पारंपरिक लोक नाट्य ‘तमाशा’ और ‘लावणी’ को नई पहचान दिलाने की गाथा है।

इसके बाद ईठा कहती है कि – ‘पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी
फिल्म में विठाबाई के जीवन की वह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना भी दिखाई जाएगी, जब प्रेग्नेंसी के दौरान वो मंच पर प्रस्तुति कर रही होती हैं। उन्हें अचानक लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) शुरु हो जाता है। फिर वो परफॉर्मेंस के बीच में मंच के पीछे जाकर बच्चे को जन्म देती हैं। उसके बाद वापस स्टेज पर आकर नाचने लगती हैं।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर?
फिल्म के ट्रेलर में ईठा का किरदार निभा रही श्रद्धा (Shraddha Kapoor Eetha Movie) एक दम गंभीर किरदार में नजर आती हैं। इस ट्रेलर (Eetha Movie Trailer 2026) में महाराष्ट्र की लोककला तमाशा और लावणी की दुनिया दिखाते है। ट्रेलर में उनके कड़े संघर्ष, लोक कला के प्रति उनके जुनून और उनके जीवन के उतार-चढ़ाव को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। साथ ही इसमें डायलॉग बहुत ही कमाल के हैं। सबसे पहले ईठा कहती है कि- ‘देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या मेरा घमंड। मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे। जब वो टूट गया ना, सब टूट गया।’
इसके बाद मोहम्मद जीशान अय्यूब के डायलॉग्स भी बहुत शानदार हैं। ट्रेलर में वह ईठा का किरदार निभा रही श्रद्धा कपूर से कहते हैं कि – ‘तुझसे तो नाच के मुकाबले में तकदीर भी नहीं जीत सकती, ईठा। बिना नाचे जाएगी क्या? देख, आसमान का मंडप है, चांद की लाइट है, हवाओं के स्पीकर हैं। कोई हो न हो, तेरा रिवाज तो है। तू ही कहती थी न कि पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी।’
इसके बाद ईठा कहती है कि – ‘पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी।’ ट्रेलर के आखिर में ईठा कहती है कि- ‘ये सिर्फ कपड़ा नहीं, अभिमान है। जिसे पहनने मिले, वो भाग्यवान है।’
कब होगी फिल्म रिलीज?
Eetha Trailer Releaseमैडोक फिल्म्स (Maddock Films) की आगामी बायोपिक फिल्म ‘ईठा’ (Eetha Movie Release Date) का ऑफिशियल ट्रेलर 30 अक्टूबर 2026 को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म श्रद्धा कपूर लीड रोल विठाबाई के किरदार में नजर आएंगी। वहीं रणदीप हुड्डा अन्ना सावंत मर्चेंट के किरदार में नजर आएंगे।
इनके अलावा फिल्म में मोहम्मद जीशान अय्यूब और नाना पाटेकर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
















