• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, घरघोड़ा और तमनार में 3 आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 3, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 3 नवबंर* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02 नवंबर 2026 को घरघोड़ा और तमनार पुलिस की टीमों ने अलग-अलग गांवों में दबिश देकर अवैध महुआ शराब बिक्री के तीन मामलों में दो पुरुषों और एक महिला को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 56 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,200 है, जब्त की है।

READ ALSO

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत

Raigarh News : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से ₹34.17 लाख की साइबर ठगी मामले में इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी रईस खान गिरफ्तार

Read More : India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे मुकाबला कल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी हो सकती प्लेइंग 11

*घरघोड़ा पुलिस की दो स्थानों पर कार्रवाई – 44 लीटर महुआ शराब जब्त*

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोहड़ीडीपा, बैहामुड़ा, कंचनपुर, बहिरकेला एवं आमापाली क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर अवैध शराब बिक्री की सूचनाओं पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पहली कार्रवाई ग्राम आमापाली में की गई, जहां पुलिस ने डिलेश्वर राठिया को उसके घर के पास पकड़ा। आरोपी डिलेश्वर राठिया पिता कुमार राठिया उम्र 30 वर्ष निवासी आमापाली, थाना घरघोड़ा के कब्जे से अवैध बिक्री के लिए रखी एक स्टील ड्रम एवं 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाल्टी में कुल 30 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत ₹6,000 है, जब्त की गई।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई ग्राम बैहामुड़ा में की गई, जहां पुलिस टीम ने संदेही सूरज चौहान को उसके घर के पास घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी सूरज चौहान पिता मंगल सिंह चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी बैहामुड़ा, थाना घरघोड़ा के कब्जे से प्लास्टिक बोतल एवं जरकिन में रखी कुल 14 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत ₹2,800 है, जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

*तमनार पुलिस की ग्राम बुडिया में दबिश – महिला से 12 लीटर महुआ शराब जब्त*

वहीं थाना तमनार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बुडिया में एक महिला अपने घर की बाड़ी में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब छिपाकर बिक्री कर रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने महिला के घर दबिश दी। मौके पर मिली महिला ने अपना नाम मीना सबर पति लव सबर उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बुडिया, थाना तमनार बताया। पुलिस ने घर के पास कोला की बाड़ी के झुरमुट में छिपाकर रखी गई कुल 12 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹2,400 है, बरामद कर जब्त की। आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More : Cg Currents News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“अवैध शराब की बिक्री और भंडारण सामाजिक वातावरण को प्रभावित करने के साथ अन्य अपराधों को भी बढ़ावा देता है। रायगढ़ पुलिस जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से ₹34.17 लाख की साइबर ठगी मामले में इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी रईस खान गिरफ्तार

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राज्योत्सव में दिखाई दी विकास और संस्कृति की झलक, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ

November 2, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रोजगार मेला में 10 हजार से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें डिटेल्स

छत्तीसगढ़ युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! रोजगार मेला में 10 हजार से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें डिटेल्स

September 19, 2025
शिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

शिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2025

Earthquake News: भूकंप के झटकों से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में फैली दहशत

October 7, 2026
पेनिट्रेशन साबित नहीं होने पर रेप नहीं माना जाएगा: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा घटाकर ‘रेप की कोशिश’ में बदली

पेनिट्रेशन साबित नहीं होने पर रेप नहीं माना जाएगा: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा घटाकर ‘रेप की कोशिश’ में बदली

February 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, घरघोड़ा और तमनार में 3 आरोपी गिरफ्तार
  • India vs New Zealand: भारत बनाम न्यूजीलैंड का पहला वनडे मुकाबला कल, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी हो सकती प्लेइंग 11
  • Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत
  • Kaali Kheti Teaser: जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘काली खेती’ का टीजर रिलीज, 0:30 देख कांप जाएगी रूह!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR