• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 5, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : निर्धारित स्थल के बाहर पटाखों का विक्रय करने पर प्रशासन की कार्रवाई, पतरापाली में पटाखे जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
November 5, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 5 नवम्बर 2026/ दीपावली पर्व पर आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पटाखों के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में अस्थायी पटाखा दुकानों के संचालन, निर्धारित विक्रय स्थलों और सुरक्षा मानकों की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में आज नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पतरापाली स्थित श्री ओम पटाखा बाजार के विक्रेता दिनेश पटेल द्वारा सड़क किनारे अवैध रूप से पटाखे रखकर विक्रय किए जाने पर राजस्व विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान निर्धारित एवं अनुमोदित विक्रय स्थल के बाहर रखे गए पटाखों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

Raigarh News : वृद्ध महिला के घर घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

Read More : Gold Silver Rate Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, गोल्ड 2320 रुपये हुआ महंगा, जानें आज का ताजा भाव

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी अस्थायी आतिशबाजी विक्रय अनुज्ञप्ति की शर्तों के अनुसार पटाखों का भंडारण एवं विक्रय केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित एवं अनुमोदित स्थल पर ही किया जा सकता है। अनुज्ञप्ति केवल नामांकित व्यक्ति, स्वीकृत स्थल और निर्धारित अवधि के लिए मान्य है। किसी अन्य स्थान पर पटाखों का भंडारण अथवा विक्रय करना प्रतिबंधित है।

*सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी*

प्रत्येक अस्थायी पटाखा दुकान के बीच न्यूनतम 3 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य है। दुकानों का निर्माण अज्वलनशील सामग्री से किया जाना चाहिए। प्रत्येक दुकान में 5 किलोग्राम क्षमता का अग्निशामक यंत्र, दो बाल्टी रेत एवं दो बाल्टी पानी रखना जरूरी है। दुकानों में माचिस, लाइटर, मोमबत्ती तथा खुली आग का उपयोग प्रतिबंधित है। इसके साथ ही सुरक्षित विद्युत वायरिंग एवं आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बंद करने की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है। अनुज्ञप्तिधारी केवल अनुमत हरित पटाखों का ही विक्रय कर सकेंगे। प्रतिबंधित विदेशी पटाखों तथा निर्धारित ध्वनि मानकों से अधिक आवाज करने वाले पटाखों का भंडारण एवं विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। पटाखों की बिक्री सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही की जा सकेगी। विक्रय स्थल से 50 मीटर की परिधि में आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा।

Read More : Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

*नियमों के उल्लंघन पर होगी वैधानिक कार्रवाई*

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पटाखा विक्रय के लिए अनुज्ञप्ति प्राप्त होना सुरक्षा नियमों से छूट नहीं है। प्रत्येक विक्रेता को अनुज्ञप्ति में निर्धारित सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन, प्रतिबंधित पटाखों का विक्रय अथवा जनसुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करने वाली गतिविधि पाए जाने पर विस्फोटक अधिनियम, 1884 एवं विस्फोटक नियम, 2008 के तहत अनुज्ञप्ति निलंबन अथवा निरस्तीकरण, सामग्री की जब्ती सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी पटाखा विक्रेताओं से निर्धारित स्थलों पर ही कारोबार करने तथा अग्नि सुरक्षा एवं अन्य निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि त्योहार के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा बनी रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन अंकुश” में जुआरियों पर कार्रवाई जारी, पांच अलग-अलग कार्रवाई में 18 जुआरी गिरफ्तार

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वृद्ध महिला के घर घुसकर मारपीट कर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खरसिया पुलिस ने किया वारदात का खुलासा

November 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

November 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपियों से करीब 7 लाख रुपये के 10 दुपहिया वाहन बरामद

November 4, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, घरघोड़ा और तमनार में 3 आरोपी गिरफ्तार

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत

November 3, 2026
Next Post

Jio: Jio ने लॉन्च कर दिया देश का सबसे सस्ता डेटा पैक, सिर्फ 15 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई— दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई— दुष्कर्म और छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार

May 10, 2026
ईरान के खिलाफ अमेरिका ने तैनात किया परमाणु बम ले जाने में सक्षम B-52 बॉम्बर, जानें कितना खतरनाक है यह विमान

ईरान के खिलाफ अमेरिका ने तैनात किया परमाणु बम ले जाने में सक्षम B-52 बॉम्बर, जानें कितना खतरनाक है यह विमान

March 15, 2026
महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी…

महतारी वंदन योजना की 19वीं किश्त जारी…

September 5, 2025
चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन

June 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Today Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में हुनर को मिला सम्मान
  • Cg News : मुख्यमंत्री की पाती में हुनर को मिला सम्मान
  • Chhatisgarh Samachar : विष्णु के पाती पाकर खुश हुईं लखपति दीदी सूरज यादव, मुख्यमंत्री विष्णु भैया का जताया आभार
  • Cg News Raipur : दिवंगत विधायक स्व. डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR