Muhurat Trading 2026: दिवाली (Diwali 2026) के मौके पर शेयर बाजार (Share Market) में मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है। इसी के चलते 8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद BSE और NSE खुले रहेंगे। हालांकि, शेयर बाजार में सामान्य कारोबार नहीं होगा। इन्वेस्टर्स को शेयर खरीदने और बेचने के लिए सिर्फ एक घंटे का समय (Diwali Muhurat Trading Time) मिलेगा। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इन्वेस्टर्स अपनी पसंद के शेयर्स में पैसा लगा सकेंगे।
दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक होगी ट्रेडिंग
BSE और NSE के मुताबिक, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगी। यानी निवेशकों को खरीदारी और बिक्री के लिए कुल एक घंटे का समय मिलेगा। इससे पहले दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक प्री-सेशन होगा। वहीं, ब्लॉक डील का समय दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक रखा गया है।
कब कौन सा सेशन होगा ?
मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार में अलग-अलग सेशन का समय भी तय किया गया है।
ब्लॉक डील – दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक
प्री-सेशन – दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक
सामान्य ट्रेडिंग – दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक
क्लोजिंग सेशन (नॉन-CAS) – दोपहर 3:30 से 3:50 बजे तक
क्लोजिंग सेशन (CAS) – दोपहर 3:35 से 3:50 बजे तक
पोस्ट-क्लोजिंग सेशन – दोपहर 3:50 से शाम 4 बजे तक
ये खबर भी पढ़ें: Diwali 2026: रोशनी का त्योहार दिवाली आज, जानें राहुकाल, शुभ योग से लेकर लक्ष्मी पूजन का 4 शुभ मुहूर्त
10 नवंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार
8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार खुलेगा। 9 नवंबर को शेयर बाजार में सामान्य कारोबार होगा। वहीं, 10 नवंबर को दिवाली-बलिप्रतिपदा के मौके पर BSE और NSE बंद रहेंगे। इसके अलावा 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व के कारण भी शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी।
लगातार 7वें दिन बाजार में आई तेजी
Muhurat Trading 2026दिवाली से पहले शेयर बाजार में लगातार तेजी देखने को मिली। 6 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें दिन बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 2.01% यानी 493.75 अंक चढ़कर 25,030 पर पहुंच गया। वहीं, सेंसेक्स 2.17% यानी 1,718 अंक की तेजी के साथ 81,028 पर बंद हुआ।















