Census 2026 जनगणना की प्रक्रिया में अब नागरिकों को अपने परिवार का ब्योरा दर्ज कराने के लिए सरकारी कर्मचारियों का इंतजार नहीं करना होगा। लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए खुद ही परिवार की जानकारी भर सकेंगे। (Census 2026) स्वगणना की यह प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी निर्धारित किया गया है।
मोबाइल से ऐसे कर सकेंगे स्वगणना
स्वगणना (Census 2026) के लिए नागरिकों को se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। यहां उत्तर प्रदेश का चयन करने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। OTP सत्यापन पूरा होने पर परिवार की जानकारी भरने का विकल्प मिलेगा।
40 सवालों के जवाब भी देने होंगे
पोर्टल पर परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करना होगा। इसके साथ ही पूछे गए 40 सवालों के जवाब भी देने होंगे। नागरिकों को मानचित्र पर अपने घर की लोकेशन चिह्नित कर निवास स्थान की पुष्टि करनी होगी।
जानकारी सबमिट करने पर मिलेगी SE ID
स्वगणना (Census 2026) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की विशेष पहचान संख्या यानी SE ID मिलेगी। इसे संभालकर रखना जरूरी होगा। जब जनगणना कर्मचारी घर पहुंचेंगे, तब उन्हें यह ID दिखानी होगी। इसके आधार पर कर्मचारी ऑनलाइन दर्ज जानकारी का मिलान करेंगे।
Read more Rashifal: आज इन पांच राशि वालों को धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, पढ़े 11नवंबर का राशिफल!
सबमिट करने से पहले जांच लें जानकारी
स्वगणना (Census 2026) पोर्टल पर एक बार जानकारी सबमिट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए अंतिम सबमिशन से पहले परिवार के सभी सदस्यों और अन्य जानकारियों को अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है।
Census 2026, मोबाइल नंबर बदलने या वर्तमान निवास स्थान अलग होने की स्थिति में भी नए विवरण के साथ स्वगणना (Census 2026) की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य जनगणना में लोगों की भागीदारी बढ़ाना और जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।















