• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति का जीवन हुआ खुशहाल, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 13, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Latest Cg News :  रायपुर, 13 नवंबर 2026

पीएम जनमन योजना

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले बोनस भुगतान के नियमों में बड़ा बदलाव, अब किसानों को प्रति एकड़ इतने रुपये का मिलेगा बोनस

Chhatisgarh News : विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

केंद्र एवं राज्य शासन की उच्च प्राथमिकता वाली पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) से कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के विशेष पिछड़ी कमार जनजाति परिवारों के जीवन में बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है। कभी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में खानाबदोश सा जीवन यापन करने वाले इन परिवारों तक अब पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और संचार जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर कमार जनजाति के परिवार विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं तथा बेहतर और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मावलीपारा, बिहावापारा, मारवाड़ी, धनोरा, सांईमुण्डा, मुसुरपुट्टा, दुधावा, बासनवाही, गंवरसिल्ली, भैंसमुण्डी, दलदली, बादल और डोमपदर सहित 13 ग्रामों में कमार जनजाति के 79 परिवार निवासरत हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 304 है। पहले इन परिवारों की आजीविका मुख्य रूप से बांस शिल्प और मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बीच जीवनयापन करने वाले इन परिवारों को अब पीएम जनमन मिशन के माध्यम से आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

पक्के आवास से साकार हो रहा सुरक्षित घर का सपना

पीएम जनमन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब तक 22 पक्के आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। इससे कमार जनजातीय परिवारों को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हुआ है। योजना से लाभान्वित होने वालों में ग्राम भैंसमुण्डी के इतवारूराम शोरी, मुसुरपुट्टा के पनकूराम मरकाम, सरजूराम मरकाम, प्रभुराम मरकाम, राजमन, राधुराम एवं सगराम शोरी, डोमपदर के मुकेश कुमार नेताम, दलदली की कमलाबाई कमार, भीमाडीह की सोनईबाई शोरी, मावलीपारा की देवलीबाई नेताम, मोतीलाल नेताम, लखनराम नेताम एवं अंजोरसिंह मरकाम, सांईमुण्डा के नवलसिंह शोरी, दुकाल नेताम एवं झनकीन नेताम, भीमाडीह के काशीराम मरकाम, सुकमन मरकाम एवं प्रेमबाई शोरी तथा बादल के देवेन सिंह कुंजाम एवं रेवती बाई शामिल हैं।

सड़क, बिजली, पेयजल और संचार सुविधाओं का विस्तार

कमार जनजातीय बाहुल्य इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। नल-जल योजना के माध्यम से घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। वहीं, सड़क निर्माण से गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत हुई है। दलदली से कमारपारा दलदली, भीमापारा से बासनवाही के बाजारपारा, मावलीपारा के आवासपारा से कमारपारा तथा गंवरसिल्ली से खासपारा तक सड़क निर्माण कराया गया है। सभी ग्रामों में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को आंगनबाड़ी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। वन धन केंद्र सरोना एवं नरहरपुर से सभी 13 बसाहटें नजदीक हैं, जिससे जनजातीय परिवारों को वन आधारित आजीविका गतिविधियों से जुड़ने की सुविधा मिल रही है। सभी गांवों का विद्युतीकरण किया जा चुका है तथा मोबाइल टॉवर नेटवर्क की उपलब्धता से ये बसाहटें संचार सुविधा से भी जुड़ गई हैं। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल और मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

शासकीय योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 09 केंद्रीय मंत्रालयों के समन्वय से 11 प्रमुख गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र परिवारों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कमार जनजाति के सदस्यों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन बैंक खाते, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ा गया है। कमार जनजातीय परिवारों के 28 युवाओं को सरकारी नौकरी भी प्रदान की गई है।

पीएम जनमन योजना के माध्यम से कमार जनजातीय परिवारों को आवास, सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की इन योजनाओं से अब दूरस्थ बसाहटों तक विकास की सुविधाएं पहुंच रही हैं। इससे विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनके लिए आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की नई संभावनाएं भी बन रही हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले बोनस भुगतान के नियमों में बड़ा बदलाव, अब किसानों को प्रति एकड़ इतने रुपये का मिलेगा बोनस

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से महज एक सप्ताह में दूर हुई छात्रा सौम्या की समस्या, आधार कार्ड में नाम की त्रुटि का हुआ सुधार

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: 20 नवंबर को रायपुर में सरकारी छुट्टी का ऐलान! आदेश जारी

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

CG CBI Raid: महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI का बड़ा एक्शन,जेल में बंद मोहित सोमानी के घर मारा छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

November 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, दुबई में गिरफ्तार हुआ फरार आरोपी विकास अग्रवाल

November 13, 2026
Next Post

Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से महज एक सप्ताह में दूर हुई छात्रा सौम्या की समस्या, आधार कार्ड में नाम की त्रुटि का हुआ सुधार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी!

SEBI का निवेशकों को किया Alert: YouTube-Instagram पर ट्रेडिंग टिप्स देखना पड़ सकता है भारी!

August 18, 2026
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिलों में चार दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

May 1, 2026

57th GST Council Meeting: 7 अक्‍टूबर को नहीं होगी जीएसटी काउंसिल की बैठक, अब इस तारीख को होगी मीटिंग

October 6, 2026
किसानों के लिए खुशखबरी, इस खेती पर किसानों को मिल रही 50 फीसदी तक की सब्सिडी, आज ही करें आवदेन

किसानों के लिए खुशखबरी, इस खेती पर किसानों को मिल रही 50 फीसदी तक की सब्सिडी, आज ही करें आवदेन

November 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • RAC Ticket News Rules: ट्रेन में RAC टिकट का झंझट होगा खत्म? रेलवे कर रहा नियमों में बदलने का विचार
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले बोनस भुगतान के नियमों में बड़ा बदलाव, अब किसानों को प्रति एकड़ इतने रुपये का मिलेगा बोनस
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : पीएम जनमन योजना से कमार जनजाति के जीवन में आई नई रोशनी, विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार
  • Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से महज एक सप्ताह में दूर हुई छात्रा सौम्या की समस्या, आधार कार्ड में नाम की त्रुटि का हुआ सुधार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR