• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 17, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 17 नवंबर 2026* । दीपावली की रात पटाखा फोड़ने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण शर्मा (20 वर्ष), निवासी गजानंदपुरम कॉलोनी, रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी ने पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के बीच न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया। पूछताछ के बाद आरोपी से वारदात में प्रयुक्त सफेद रंग की ऑल्टो कार, मोबाइल, हाथ में पहना जाने वाला स्टील का कड़ा एवं जूता जप्त किया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया। इस मामले में एक अन्य आरोपी दीप अग्रवाल को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

READ ALSO

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा

Raigarh news: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड, रायगढ़ इस्पात-बर्बरीक ग्रुप की फर्मों में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

Read More : Dhai Chaal Trailer Out: ‘ढाई चाल’ का धांसू एक्सटेंडेड टीजर हुआ रिलीज, इस OTT पर होगी स्ट्रीम

ज्ञात हो कि घटना को लेकर प्रार्थी एवं आहत निमिश अग्रवाल (18 वर्ष), निवासी हण्डी चौक, रायगढ़ ने दिनांक 09 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 08 नवंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने साथी आकर्ष शर्मा के साथ सिग्नल चौक के पास पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान वहां पटाखे फोड़ रहे हनी अग्रवाल, अरुण शर्मा, लक्ष्य शुक्ला एवं अन्य युवकों ने कमेंट करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हनी अग्रवाल और अरुण शर्मा ने निमिश के साथ हाथ-मुक्के एवं थप्पड़ से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे आकर्ष शर्मा के सिर पर अरुण शर्मा ने हाथ में पहने स्टील के कड़े से वार कर चोट पहुंचाई। घटना के बाद दोनों युवक अपने-अपने घर चले गए।

अगले दिन 09 नवंबर की सुबह करीब 7 बजे जब निमिश अग्रवाल अपने घर में सो रहा था, तभी अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल, लक्ष्य शुक्ला एवं दीप अग्रवाल सफेद रंग की ऑल्टो कार से उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर पटाखे फोड़ने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अरुण शर्मा ने अपना जूता निकालकर निमिश के सिर पर मारा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाया और बोईरदादर स्टेडियम के आगे एचपी गैस एजेंसी के पास ले जाकर दोबारा मारपीट की। घटना का वीडियो हनी अग्रवाल द्वारा बनाया गया। बाद में आरोपी युवक को हण्डी चौक के पास छोड़कर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 660/2026, धारा 296, 351(3), 115(2), 333, 140(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पतासाजी शुरू की। विवेचना के दौरान दिनांक 12 नवंबर को आरोपी दीप अग्रवाल पिता रविन्द्र अग्रवाल (26 वर्ष), निवासी विकास नगर गली नंबर 03, कोतरारोड़, रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। वहीं अन्य फरार आरोपियों अरुण शर्मा, हनी अग्रवाल एवं लक्ष्य शुक्ला की तलाश में कोतवाली पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की कार्रवाई के दबाव में मुख्य आरोपी अरुण शर्मा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त कर पूछताछ की। पूछताछ एवं जप्ती कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की ऑल्टो कार क्रमांक CG 13 AS 1381, एक मोबाइल, स्टील का कड़ा एवं जूता जप्त किया गया। इसके बाद आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया।

Read More : Phone Price Hike: आम आदमी को महंगाई की मार; दिवाली के बाद 19% तक महंगा हुआ Samsung और Xiaomi फोन के दाम, 41 फोन की बढ़ी कीमत

*गिरफ्तार आरोपी* –

*अरुण शर्मा पिता सोमवीर शर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी गजानंदपुरम कॉलोनी, रायगढ़।*

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh news: लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर IT रेड, रायगढ़ इस्पात-बर्बरीक ग्रुप की फर्मों में खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

November 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी में पुनः शुरू हुई पेयजल सुविधा

November 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

November 16, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

November 16, 2026
Next Post

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में आज से आंदोलन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, मानदेय बढ़ाने समेत तीन सूत्रीय मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप वैन की भिड़ंत में 10 की मौत; 18 से ज्यादा घायल

भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप वैन की भिड़ंत में 10 की मौत; 18 से ज्यादा घायल

April 11, 2026
छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों की 50% बिल छूट खत्म, सोलर नहीं लगाने पर वसूला जाएगा पूरा बिल

छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग का बड़ा फैसला, इन कर्मचारियों की 50% बिल छूट खत्म, सोलर नहीं लगाने पर वसूला जाएगा पूरा बिल

December 26, 2025
Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

February 1, 2026

Big breaking: बड़ा हादसा; एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

September 24, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने लिया जायजा
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:1.6 किलो गांजा के खिलाफ तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल-बाइक जब्त
  • Chhattisgarh news Raipur: छत्तीसगढ़ में आज से नर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल जारी! जानें क्या हैं मांगें
  • SBI Alert: SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट: कल UPI सर्विस रहेगी डाउन, इस टाइम पर भूलकर भी न करें लेन-देन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR