• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
November 17, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 17 नवंबर 2026* । शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में मोटा मुनाफा कमाने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना रायगढ़ ने एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला मीरा सोनवानी (57 वर्ष), निवासी ग्राम जतरी, थाना पुसौर, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां है। आरोप है कि मीरा सोनवानी अपनी बेटी के साथ मिलकर ग्राम जतरी की महिलाओं को शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का झांसा देती थी और उनसे रकम लेकर जमा कराने में सहयोग करती थी। इसके एवज में मुख्य आरोपी मेनका सारथी उसे 10000, 5000 रुपये दिया करती थी। मामले में संलिप्तता सामने आने पर साइबर थाना पुलिस ने आज आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

READ ALSO

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी में पुनः शुरू हुई पेयजल सुविधा

Raigarh News : पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Read More : Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए जरूरी खबर, 19 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला; 10वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

जानकारी के अनुसार थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी हारा बाई निषाद (36 वर्ष) सहित गांव की अन्य महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम जतरी की मेनका सारथी, जिसका विवाह ग्राम बरतुंगा, जिला सक्ती निवासी अक्षय सारथी से हुआ है, अपने मायके आने पर महिलाओं को बताती थी कि वह और उसका पति शेयर मार्केट में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उसने महिलाओं को विश्वास में लेकर अपने बताए अनुसार रकम निवेश करने पर कम समय में मोटा मुनाफा मिलने और रकम दोगुनी होने का भरोसा दिलाया। यहां तक कहा गया कि यदि रकम दोगुनी नहीं हुई तो वह और उसका पति अपनी गारंटी पर दोगुनी रकम वापस दिलाएंगे। इस झांसे में आकर गांव की कई महिलाओं ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम देना शुरू कर दिया।

शिकायत के अनुसार 06 अप्रैल 2025 से 24 अक्टूबर 2025 के बीच हारा बाई निषाद से 17 लाख 53 हजार रुपये, तथा अन्य महिलाओं से निवेश के नाम पर कुल 70 लाख 77 हजार 901 रुपये की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत पुलिस से की गई।

शुरुआत में मेनका सारथी द्वारा कुछ निवेशकों को मुनाफे की रकम लौटाकर उनका विश्वास जीता गया, लेकिन बाद में महिलाओं को न तो मुनाफा दिया गया और न ही उनकी मूल रकम वापस की गई। पीड़ित महिलाओं द्वारा रकम वापस मांगने पर पता चला कि उनकी राशि शेयर मार्केट में निवेश करने के बजाय निजी उपयोग में ली गई है। रकम लौटाने से इनकार करने के साथ शिकायत करने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई। कई महिलाओं ने दूसरे बैंकों से ऋण लेकर निवेश के लिए रकम दी थी, जिन्हें बाद में स्वयं ऋण की किस्तें चुकानी पड़ रही थीं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। जांच में बैंक खातों के लेनदेन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 22 जुलाई 2026 को थाना साइबर में अपराध क्रमांक 11/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मेनका सारथी, उसके पति अक्षय सारथी एवं मीरा सोनवानी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पीड़ित महिलाओं एवं आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई गई, जिसमें आरोपी महिला के तीन अलग-अलग बैंक खातों में लाखों रुपये के लेनदेन का पता चला। बैंक ट्रांजेक्शन, पीड़ितों के बयान एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने जिला सक्ती के ग्राम बरतुंगा में दबिश देकर 06 अक्टूबर को मुख्य आरोपी मेनका सारथी को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में मेनका सारथी ने बताया कि पूर्व में रायगढ़ के ढिमरापुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने के दौरान उसकी पहचान मिनकेतन सिदार से हुई थी। पुलिस जांच में मिनकेतन सिदार की भूमिका भी सामने आई, जिस पर निवेश के नाम पर लोगों से रकम लेने की योजना बनाने का आरोप है। आरोपी मिनकेतन सिदार पिता ब्रह्मा सिदार उम्र 40 साल निवासी आमगांव थाना तमनार तथ आरोपी अक्षय सारथी को साइबर थाने की पुलिस ने तमनार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार आरोपिया मीरा सोनवानी की लगातार पतासाजी कर रही थी। पूर्व में दी गई दबिश के दौरान आरोपी महिला नहीं मिली थी। आज मुखबिर से मिली सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने ग्राम जतरी में दबिश देकर *मीरा सोनवानी पति स्वर्गीय महेंद्र कुमार सोनवानी (57 वर्ष), निवासी ग्राम जतरी, थाना पुसौर* को हिरासत में लिया। पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर अपराध में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है, आरोपिया से उसके बैंक खाता की जानकारी जब्त की गई है और उसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना जारी है।

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

“शेयर मार्केट में कम समय में रकम दोगुनी करने अथवा निश्चित और असामान्य मुनाफा देने का दावा करने वाली निवेश योजनाओं से सावधान रहें। अपनी मेहनत की कमाई किसी अनजान व्यक्ति के भरोसे या बिना वैधानिक जांच के निवेश न करें। आर्थिक धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। रायगढ़ पुलिस आर्थिक अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।”

Read More : Raigarh News : पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

*गिरफ्तार आरोपी* –

*मीरा सोनवानी पति स्वर्गीय महेंद्र कुमार सोनवानी, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम जतरी, थाना पुसौर, जिला रायगढ़।*

संपूर्ण कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक संजय नाग एवं हमराह साइबर थाना स्टाफ द्वारा की गई।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी में पुनः शुरू हुई पेयजल सुविधा

November 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पटाखा फोड़ने की बात पर विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट और जबरन कार में ले जाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : स्कूली छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने छेडख़ानी और पोक्सो एक्ट में भेजा जेल

November 16, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट, दोनों आरोपी गिरफ्तार

November 16, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हितग्राहियों को दी 173 करोड़ से अधिक की बैगा-पूजारी सम्मान निधि

November 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़ में किया धान खरीदी का शुभारंभ

November 15, 2026
Next Post

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी में पुनः शुरू हुई पेयजल सुविधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात

दक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात

August 28, 2025

Election Commission: वोटर्स के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से नाम नई होने पर भी भर सकेंगे फॉर्म-6

November 3, 2026
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस हमें यह सिखाता है कि सक्षम समाज वही है जो सबको साथ लेकर चलता है — मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को

December 2, 2025

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां

September 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, चिटकाकानी में पुनः शुरू हुई पेयजल सुविधा
  • Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार
  • Cyclone Akvan: चक्रवात ‘अकवान’ मचाएगा तबाही? 145 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में अलर्ट जारी
  • Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब घर बैठे मोबाइल पर देख सकेंगे बिजली बिल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR