BSNL ने भी अपने करोड़ों यूजर्स के लिए TRAI वाले सस्ते प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इससे पहले तीनों ही निजी कंपनियां Airtel, Jio और Vodafone Idea ने ट्राई द्वारा सुझाए गए प्लान उतार चुकी हैं। BSNL के ये प्लान भी महीने भर की वैलिडिटी के साथ आते हैं, जिनमें उन्हें वॉइस कॉलिंग और SMS का लाभ मिलता है।
भारत संचार निगम लिमिटेड ने TRAI वाले तीन सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। ये प्रीपेड प्लान 172 रुपये, 184 रुपये और 190 रुपये की कीमत में उतारे गए हैं। इनमें क्रमशः 28 दिन, 30 दिन और कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। Airtel ने पिछले महीने TRAI द्वारा सुझाए गए तीन सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए थे। वहीं, Vodafone Idea और Jio ने चार सस्ते प्लान पेश किए हैं।
172 रुपये वाला प्लान
BSNL का यह सबसे अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।
184 रुपये वाला प्लान
BSNL के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है।
190 रुपये वाला प्लान
BSNL के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी मिलती है यानी अगर महीना 31 दिन का है तो 31 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी और यही महीना 28 दिन का है तो 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।
BSNLसितंबर में TRAI ने TCPR 2026 के 13वें संसोधन को मंजूरी दी है, जिसमें टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बिना डेटा वाले वॉइस और SMS ओनली वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) लाने का निर्देश दिया गया था। ये सस्ते प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाने के लिए कहा गया है, जिनकी आय बहुत कम है। TRAI का कहना है कि टेलीकॉम सर्विस लोगों के लिए एक जरूरी माध्यम बन गया है। ऐसे में लोगों को संचार के इस माध्यम से वंचित नहीं किया जा सकता है।















